Russia-Ukraine War LIVE: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा, यहां पहुंचे रूसी सैनिक, यूक्रेन सेना में भर्ती हुए टेनिस खिलाड़ी सर्गेई
{"_id":"62198ea1dfc8a47aa8027791","slug":"russia-ukraine-war-live-vladimir-putin-invasion-volodymyr-zelensky-us-eu-sanctions-united-nations-india-nato-unsc-joe-biden-donetsk-luhansk-russo-ukrainian-war-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War LIVE: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा, यहां पहुंचे रूसी सैनिक, यूक्रेन सेना में भर्ती हुए टेनिस खिलाड़ी सर्गेई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sun, 27 Feb 2022 06:48 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 27 Feb 2022 06:48 AM IST
खास बातें
रूस की सेना यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज करते हुए जल्द ही कीव पर कब्जा कर सकती है। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चार तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है। हालांकि, राजधानी कीव अभी तक रूसी सेना के कब्जे से दूर रही थी। अब खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा। बताया गया है कि जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
विज्ञापन
दिल्ली के लिए रवाना हुए भारतीय छात्र
- फोटो : एएनआई
लाइव अपडेट
06:24 AM, 27-Feb-2022
सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा
अमेरिका की एक निजी कंपनी ने सैटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से खुलासा किया है कि रूस ने यूक्रेन पर काफी हद तक कब्जा जमा लिया है। शनिवार को ली गईं ताजा सैटेलाइट तस्वीरें बताती हैं कि रूस ने यूक्रेन के नोवा काखोवका में नीपर नदी पर काखोवका जलविद्युत संयंत्र के पास अपनी सेना के जवानों को एकत्र किया है।
06:19 AM, 27-Feb-2022
टेनिस खिलाड़ी सर्गेई सेना में भर्ती
यूक्रेन में टेनिस के खिलाड़ी यूक्रेन के टेनिस खिलाड़ी सर्गेई स्टाखोवस्की का कहना है कि वह रूस के आक्रमण से लड़ने के लिए अपने देश की सैना में शामिल हो गए हैं। इधर, प्रतिबंध लगाए जाने के बाद एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि रूस अब वैश्विक तौर आर्थिक और वित्तीय स्थिति के मामले में अलग-थलग पड़ गया है।
विज्ञापन
05:25 AM, 27-Feb-2022
बुडापेस्ट से 240 भारतीय नागरिकों को लेकर तीसरी उड़ान दिल्ली रवाना
बुडापेस्ट (हंगरी) से 240 भारतीय नागरिकों को लेकर ऑपरेशन गंगा के तहत तीसरी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना हुई।04:41 AM, 27-Feb-2022
यूक्रेन के 1.2 लाख नागरिकों ने सीमापार कर पोलैंड में ली शरण
रूसी सैनिकों की राजधानी कीव में बढ़ती तादाद के बीच यूक्रेन के करीब 1.20 लाख नागरिक देश की सीमा पार कर पड़ोसी मुल्क पोलैंड में शरण ले चुके हैं। पोलैंड ने संकट के इस दौर में बिना किसी शर्त यूक्रेन के नागरिकों को अपने यहां शरण दी है। पड़ोसी मुल्कों में शरण की आस लेकर कई लोग पूरी रात मीलों पैदल चलकर सीमा तक पहुंचे। सरकार ने सीमाओं पर खास कैंप लगाए हैं जो इन नागरिकों की सीमा पार जाने में मदद कर रहे हैं।
04:09 AM, 27-Feb-2022
रूस की उड़ानों के लिए हवाई मार्ग बंद करेंगे ईयू-जर्मनी
यूरोपीय संघ और जर्मनी ने रूस की उड़ानों के लिए हवाई मार्ग बंद करने का एलान किया है। यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूके, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन पर हुए हमले के खिलाफ नए वित्तीय प्रतिबंधों लगाते हुए रूस के बैंकों को 'स्विफ्ट' (SWIFT) से बाहर करने के लिए सहमति जताई है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि स्विफ्ट से निश्चित संख्या में रूसी बैंक हटा दिए जाएं। हम रूस के केंद्रीय बैंक की संपत्ति को पंगु बना देंगे। जो इसके लेनदेन को रोक देगा।
03:11 AM, 27-Feb-2022
बुखारेस्ट से 250 भारतीय स्वदेश लौटे
बुखारेस्ट से 250 भारतीय नागरिकों को लेकर आई दूसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गई। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने बुखारेस्ट (रोमानिया) के रास्ते यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों का दिल्ली हवाईअड्डे पर स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमने कई बच्चों से बात की, वीरता व साहस से उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है हमने इसकी सराहना की। उनसे अनुरोध किया कि अपने सहभागियों-मित्रों से ज़रूर कहें कि सरकार का ये अभियान तब तक जारी रहेगा जबतक की सभी नागरिकों को सुरक्षित भारत ना ले आएं। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बात की है, भारत सरकार रूस की सरकार के साथ भी बात कर रही है।
इस अभियान का हिस्सा बनने पर हमें गर्व है : पॉल
एयर इंडिया के विशेष विमान से छात्रों को लेकर आई केबिन क्रू प्रभारी रजनी पॉल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीयों को वापस उनके घर पहुंचाने के लिए इस ऑपरेशन का हिस्सा बने हैं। कुछ छात्र पिकअप प्वॉइंट तक पहुंचने के लिए अपना सामान लेकर 9-10 किमी पैदल चलकर आए।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमने कई बच्चों से बात की, वीरता व साहस से उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है हमने इसकी सराहना की। उनसे अनुरोध किया कि अपने सहभागियों-मित्रों से ज़रूर कहें कि सरकार का ये अभियान तब तक जारी रहेगा जबतक की सभी नागरिकों को सुरक्षित भारत ना ले आएं। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बात की है, भारत सरकार रूस की सरकार के साथ भी बात कर रही है।
इस अभियान का हिस्सा बनने पर हमें गर्व है : पॉल
एयर इंडिया के विशेष विमान से छात्रों को लेकर आई केबिन क्रू प्रभारी रजनी पॉल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीयों को वापस उनके घर पहुंचाने के लिए इस ऑपरेशन का हिस्सा बने हैं। कुछ छात्र पिकअप प्वॉइंट तक पहुंचने के लिए अपना सामान लेकर 9-10 किमी पैदल चलकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:42 AM, 27-Feb-2022
रूस के दावे झूठे : अमेरिका
पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि रूस का यह दावा झूठा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका किसी भी तरह से ज्मीनी द्वीप के पास यूक्रेनी नौसैनिक अभियानों में शामिल था। हमने आईएसआर या कोई अन्य सहायता प्रदान नहीं की। इसे सिर्फ रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा कहे गए एक और झूठ के रूप में देखें।
धीमा हुए रूस के हमले
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन में रूस का आगे बढ़ना अस्थायी रूप से कुछ धीमा हो गया है, शायद रसद पहुंचाने की समस्याओं और पुरजोर विरोध प्रदर्शन इसकी वजह हैं।
धीमा हुए रूस के हमले
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन में रूस का आगे बढ़ना अस्थायी रूप से कुछ धीमा हो गया है, शायद रसद पहुंचाने की समस्याओं और पुरजोर विरोध प्रदर्शन इसकी वजह हैं।
02:32 AM, 27-Feb-2022
रूस में 3 हजार से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए
रूस में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 3,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
02:08 AM, 27-Feb-2022
बदलती स्थिति पर नजर : भारत
भारत ने कहा है कि विशेष रूप से यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में बदलती स्थिति की बारीकी से निगरानी की जा रही है। हमारे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। हम यूक्रेन में रहने वाले सभी भारतीयों के साथ हैं।
01:30 AM, 27-Feb-2022
रूस में कुछ यूजर्स के लिए ट्विटर प्रतिबंधित
रूस में कुछ ट्विटर यूजर्स के लिए ट्विटर प्रतिबंधित किया जा रहा है, सोशल मीडिया कंपनी ने शनिवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी है।