फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War Live Updates: रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए 12 पत्रकार, संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 1104 नागरिकों की हुई मौत

Sun, 27 Mar 2022 06:33 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को/कीव/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को/कीव/वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Mar 2022 06:33 AM IST
खास बातें

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे से समझौता करने के लिए तैयार नहीं हो रहे। रूसी सेना आए दिन और अधिक आक्रामक होती जा रही है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसके सैन्य अभियान का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है और इसके बाद उसके सैनिक पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को पूरी तरह से मुक्त करने पर केंद्रित करेंगे। कीव इंडिपेंडेंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि खार्किव में परमाणु अनुसंधान रिएक्टर रूसी गोलाबारी से प्रभावित हुआ है। यूक्रेन की संसद ने खार्किव में परमाणु अनुसंधान रिएक्टर पर हमले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Live Updates 31 day Vladimir Putin Volodymyr Zelensky EU US NATO India UN Invasion Attack Joe Biden News In Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

06:32 AM, 27-Mar-2022

रूस घनी आबादी में कर रहा हमला

यूके के रक्षा मंत्रालय ने अपने नवीनतम खुफिया अपडेट में बताया कि रूस ने यूक्रेन भर में हमले जारी रखे हैं, जिसमें घनी आबादी वाले नागरिक क्षेत्रों में कई लक्ष्य शामिल हैं।
05:38 AM, 27-Mar-2022

1104 नागरिक मारे गए

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध में 1,104 नागरिक मारे गए।इसमें 15 लड़कियां, 30 लड़के, साथ ही 51 बच्चे हैं। कुछ इनमें ऐसे भी हैं जिनके लिंग का पता नहीं है। वास्तविक आंकड़े इससे ज्यादा होंगे।
विज्ञापन
04:55 AM, 27-Mar-2022

रूसी सेना कर रही सफेद फास्फोरस का उपयोग

रूसी सेना यूक्रेनियन के खिलाफ सफेद फास्फोरस का उपयोग कर रही है। यूक्रेन के सैनिकों ने यह जानकारी दी।
04:46 AM, 27-Mar-2022

रूस ने पत्रकारों और मीडिया के खिलाफ किए अपराधों के दस्तावेज जारी

यूक्रेन में मास मीडिया संस्थान ने रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से पत्रकारों और मीडिया के खिलाफ 148 अपराधों का दस्तावेजीकरण किया है। इसमें मारे गए पत्रकारों, अपहरण, घायल के साथ टेलीविजन प्रसारण टावरों को नष्ट करना और मीडिया तक इंटरनेट की पहुंच को अवरोधित करना आदि का विवरण दिया गया है।
04:13 AM, 27-Mar-2022

रूस के यूक्रेन से पीछे हटने पर हटा लेगा प्रतिबंध

ब्रिटेन के विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा कि अगर रूस यूक्रेन से पीछे हट जाता है और आगे कोई आक्रामकता नहीं दिखाता है तो यूनाइटेड किंगडम रूसी व्यक्तियों और कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा सकता है।
03:48 AM, 27-Mar-2022

रूसी सेना ने 4500 आवासीय भवनों को किया नष्ट

यूक्रेन में अब तक हुए विनाश के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक रूसी सैनिकों ने अनुमानित 4,500 आवासीय भवनों, 100 व्यवसायों, 400 शैक्षणिक संस्थानों और 150 स्वास्थ्य सुविधाओं को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 AM, 27-Mar-2022

युद्ध की शुरुआत के बाद से 12 पत्रकार मारे गए 

यूक्रेन के खिलाफ रूस के पूर्ण पैमाने पर युद्ध की शुरुआत के बाद से, 12 पत्रकार मारे गए हैं और 10 घायल हो गए हैं। यूक्रेनी अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्तोवा के पास उन पत्रकारों की संख्या है जो रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से मारे गए या घायल हुए या उनका अपहरण कर लिया गया।
02:23 AM, 27-Mar-2022

रूस के कब्जे में यूक्रेनी शहर निवासियों ने किया विरोध

स्लावुतिक के मेयर ने पुष्टि की कि शहर रूसी कब्जे में है लेकिन यहां के निवासियों ने बड़े पैमाने पर रूसी कब्जे का विरोध किया है। वहीं निवासियों ने कहा कि यह शहर यूक्रेनी रहेगा।
01:55 AM, 27-Mar-2022

खार्किव में परमाणु अनुसंधान रिएक्टर रूसी गोलाबारी से प्रभावित

कीव इंडिपेंडेंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि खार्किव में परमाणु अनुसंधान रिएक्टर रूसी गोलाबारी से प्रभावित हुआ है। यूक्रेन की संसद ने खार्किव में परमाणु अनुसंधान रिएक्टर पर हमले की पुष्टि की है।
01:20 AM, 27-Mar-2022

अमेरिका यूक्रेन को अतिरिक्त 100 मिलियन डॉलर प्रदान करेगा

अमेरिका ने यूक्रेन को नागरिक सुरक्षा सहायता में अतिरिक्त 100 मिलियन डॉलर प्रदान करने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि सीमा सुरक्षा, नागरिक कानून प्रवर्तन कार्यों को बनाए रखने और महत्वपूर्ण सरकारी बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के लिए यूक्रेन को धन दिया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed