फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi US Visit Day-1: मोदी-बाइडन की द्विपक्षीय बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा; दोनों बोले- बेहद सफल रही बैठक

Sat, 21 Sep 2024 10:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 21 Sep 2024 10:58 PM IST
खास बातें

PM Modi US Visit Latest News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के पहले दिन डेलावेयर में राष्ट्रपति जो बाइडन से उनके निजी आवास पर मुलाकात की। यहीं पर विदेश मंत्रियों की मौजूदगी में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। वार्ता के बाद पीएम मोदी वार्षिक ‘क्वाड’ शिखर बैठक में शामिल होंने के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'समिट ऑफ द फ्यूचर' को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi US Visit Live: Quad Summit Joe Biden Meeting address to United Nation Know all about it in hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : यूट्यूब/वीडियो ग्रैब

लाइव अपडेट

11:07 PM, 21-Sep-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात शुरू हो गई। यह मुलाकात राष्ट्रपति बाइडन के डेलावेयर आवास पर हो रही है। बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए राष्ट्रपति के सहायक जेक सुलिवन, भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी और भारतीय प्रतिनिधिमंडल से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहे। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि दोनों देशों की उच्च स्तरीय बैठक में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और उनके भारतीय समकक्ष डॉ एस जयशंकर भी शरीक हुए। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। बैठक समाप्त होने के बाद पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए रवाना हो गए।
10:55 PM, 21-Sep-2024
पीएम नरेंद्र मोदी मुलाकात के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आवास पर पहुंचे। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने गले मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
 
विज्ञापन
09:36 PM, 21-Sep-2024
पीएम मोदी ने कहा कि फिलाडेल्फिया में उतर गया हूं। आज क्वाड शिखर सम्मेलन के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। मुझे विश्वास है कि चर्चाएं हमारे रिश्तों को बेहतर बनाने और प्रमुख वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में योगदान देंगी। पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारतीय समुदाय ने अमेरिका में अलग पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाला है। उनके साथ बातचीत करना हमेशा आनंददायक होता है। मैं प्रवासी भारतीयों को 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे संबोधित करूंगा। 
 
09:04 PM, 21-Sep-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल डू पोंट पहुंचे हैं। यहां भी प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया। यहां महिलाओं ने गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी।  यहां वह क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 
 
08:26 PM, 21-Sep-2024
फिलाडेल्फिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीयों से मुलाकात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
फिलाडेल्फिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मोदी-मोदी के नारे गूंजते रहे। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात भी की। 
 
08:25 PM, 21-Sep-2024
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मैं अपने घर डेलावेयर में प्रधानमंत्री मोदी, अल्बानीज और किशिदा का स्वागत करूंगा। यह नेता भारत-प्रशांत क्षेत्र के खुले और स्वतंत्र पक्ष का समर्थन करते हैं। साथ ही मेरे और राष्ट्र के मित्र हैं। मैं आशा करता हूं कि शिखर सम्मेलन में हम काफी कुछ हासिल करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:15 PM, 21-Sep-2024
अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर किया प्रवासी भारतीयों का अभिवादन
संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा शुरू करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलाडेल्फिया पहुंचे। अपने विमान से बाहर आने के बाद उन्होंने हाथ हिलाकर प्रवासी भारतीयों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री डेलावेयर में क्वाड के शिखर सम्मेलन और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भविष्य के शिखर सम्मेलन (एसओटीएफ) में भाग लेंगे। कुछ प्रमुख द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
 
07:41 PM, 21-Sep-2024
वार्षिक ‘क्वाड’ शिखर बैठक में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच गए हैं। वे यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। उनका विमान फिलाडेल्फिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गया है। 
 
07:03 PM, 21-Sep-2024
फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत को पहुंचे भारतीय प्रवासी
फिलाडेल्फिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर भारतीय प्रवासी पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे हैं। भारतीय प्रवासी डॉ. अविनाश गुप्ता ने कहा कि हम प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। उनके दौरे से भारत-अमेरिका के संबंध मजबूत होंगे। हम पीएम मोदी को सुनना चाहते हैं। एक अन्य प्रवासी भारतीय ने कहा कि हम अमेरिका में मोदी जी के सांस्कृतिक राजदूत के रूप में रहते हैं। हम मोदी जी के मार्गदर्शन का पालन करके भारत को गौरवान्वित करना चाहते हैं।
 
06:40 PM, 21-Sep-2024
                                                 
                

                                                 
                होटल डू पोंट के बाहर गूंज रहे मोदी-मोदी के नारे
                                                 
                

                                                 
                डेलावेयर में पीएम मोदी के आगमन को लेकर प्रवासी भारतीय काफी उत्साहित हैं। भारतीयों ने होटल डू पोंट के बाहर मोदी-मोदी के नारे लगाए। प्रवासी भारतीयों का कहना है कि वह पीएम मोदी के आगमन को लेकर उत्साहित हैं। प्रवासी भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed