PM Modi Live: पापुआ न्यू गिनी पहुंचे PM मोदी, FIPIC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे; इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जाएंगे
{"_id":"6469a92d99388f95d8007824","slug":"pm-modi-papua-new-guinea-visit-live-news-updates-why-its-important-china-indo-pacific-ocean-usa-quad-2023-05-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Live: पापुआ न्यू गिनी पहुंचे PM मोदी, FIPIC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे; इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जाएंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sun, 21 May 2023 07:32 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 21 May 2023 07:32 PM IST
खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के बाद अब जापान से निकल चुके हैं। फिलहाल पीएम मोदी जापान से निकलकर हिंद प्रशांत महासागर के छोटे से देश पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद अहम है क्योंकि पापुआ न्यू गिनी हिंद प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है और अपनी लोकेशन की वजह से यह हिंद प्रशांत महासागर की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
07:12 PM, 21-May-2023
76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के लिए अपने वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा कि भारत में आयुष्मान भारत योजना के तहत विश्व सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना उपलब्ध कराई जा रही है। भारत WHO के साथ मिलकर ऐसी पहलों के माध्यम से कम और मध्यम आय वाले देशों का सहयोग सहयोग करने के लिए तत्पर है।
#WATCH | "Pandemic highlighted the need to boost global health equity": PM Narendra Modi's remarks on the 76th World Health Assembly pic.twitter.com/7FLOeVgZo7
— ANI (@ANI) May 21, 2023
07:07 PM, 21-May-2023
विश्व स्वास्थ्य सभा के लिए पीएम मोदी का वीडियो संदेश
76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के लिए अपने वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा कि मैं WHO को मानवता की सेवा में 75 साल पूरे करने के ऐतिहासिक मौके पर बधाई देता हूं। कोविड-19 ने हमें स्वास्थ्य क्षेत्र में आपसी सहयोग की जरूरत को उजागर किया है।
विज्ञापन
05:38 PM, 21-May-2023
पीएम नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं। इस दौरान पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पीएम मोदी के पैर भी छुए। पीएम ने उन्हें गले लगाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। यहां वे FIPIC शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives in Papua New Guinea for the second leg of his three-nation visit after concluding his visit to Japan. He was received by Prime Minister of Papua New Guinea James Marape. pic.twitter.com/U94yUQ2aCl
— ANI (@ANI) May 21, 2023
12:10 PM, 21-May-2023
पापुआ न्यू गिनी क्यों है अहम
हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने के लिए पापुआ न्यू गिनी अहम देश है। यही वजह है कि अमेरिका की नजर भी पापुआ न्यू गिनी पर है और अमेरिका इस देश के साथ अपने सैन्य सहयोग को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। सोलोमन आइलैंड भी हिंद प्रशांत क्षेत्र में स्थित एक द्वीपीय देश है और यहां चीन अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। ऐसे में चीन को काउंटर करने के लिए अमेरिका भी अब हिंद प्रशांत देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है।
11:31 AM, 21-May-2023
पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी में मिलेगा खास सम्मान
पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया जाएगा। खास बात ये है कि सामान्य तौर पर पापुआ न्यू गिनी में सूरज ढलने के बाद पहुंचने वाले मेहमानों का पारंपरिक सम्मान नहीं किया जाता है लेकिन पीएम मोदी इस मामले में अपवाद हैं और उन्हें खुद पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री रिसीव करने एयरपोर्ट आएंगे।
10:48 AM, 21-May-2023
हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक के साथ बातचीत के दौरान भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ता में प्रगति सहित द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। जी7 देशों के शिखर सम्मेलन से इतर सुनक से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने पर सहमति भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:38 AM, 21-May-2023
PM Modi Live: पापुआ न्यू गिनी पहुंचे PM मोदी, FIPIC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे; इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जाएंगे
चीन की चुनौती से निपटने में अहमचीन भारत के प्रभाव वाले हिंद महासागर में लगातार अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। साथ ही हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी अपनी ताकत बढ़ा रहा है। ऐसे में भारत ने चीन को काउंटर करने के लिए हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी की पापुआ न्यू गिनी की यात्रा भी भारत की इन्हीं तैयारियों का हिस्सा है।