फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: पीएम मोदी रिकॉर्ड 17 देशों की संसद को कर चुके हैं संबोधित; कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Wed, 09 Jul 2025 10:54 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक (नामीबिया)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक (नामीबिया)। Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 09 Jul 2025 10:54 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के पांचवें और अंतिम चरण में नामीबिया पहुंच गए हैं। पीएम मोदी दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के चार दिवसीय सफल दौरे के बाद अफ्रीकी देश नामीबिया पहुंचें हैं। नामीबिया पहुंचने पर पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी नामीबिया की संसद को भी संबोधित किया। जानिए पीएम मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
PM Modi Namibia Visit LIVE Updates Meeting with Prez Netumbo Nandi-Ndaitwah Cheetah High Comm Rahul Srivastava
नामीबिया की संसद को संबोधित कर रहे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:52 PM, 09-Jul-2025
दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दो जुलाई से नौ जुलाई तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया सहित पांच देशों का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए थे।
 
10:44 PM, 09-Jul-2025
पीएम मोदी रिकॉर्ड 17देशों की संसद को कर चुके हैं संबोधित 
प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक रिकॉर्ड 17 देशों की संसदों को संबोधित किया है। यह आंकड़ा उनके पूर्ववर्ती सभी कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों के कुल भाषणों के बराबर है। अपने हालिया पांच देशों के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और नामीबिया की संसदों को संबोधित किया।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों में मनमोहन सिंह ने सात देशों, इंदिरा गांधी ने चार, जवाहरलाल नेहरू ने तीन, राजीव गांधी ने दो और पीवी नरसिम्हा राव ने एक देश की संसद को संबोधित किया है। इन सब पूर्व पीएम ने कई दशकों में कुल मिलाकर 17 देशों की संसद को संबोधित किया है। 

सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी ने अकेले ही इस संख्या की बराबरी कर ली है। इससे साबित होता है कि वैश्विक स्तर पर  भारत के सबसे सक्रिय नेताओं में से एक के रूप में उनकी प्रतिष्ठा है। उन्होंने कई विकसित और विकासशील देशों की संसदों में भाषण दिया है। यह आज भारत के व्यापक वैश्विक सम्मान और प्रासंगिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
10:16 PM, 09-Jul-2025
इस दौरान उन्होंने नामीबिया को 2027 क्रिकेट विश्व कप की सह-मेजबानी के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि 2027 क्रिकेट विश्व कप की सह-मेजबानी में नामीबिया अपार सफलता हासिल करे ऐसी मेरी कामना है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपके ईगल्स (नामीबिया की पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का उपनाम) को क्रिकेट से जुड़ी किसी भी जानकारी की ज़रूरत हो, तो आप जानते हैं कि किसे कॉल करना है। 
10:16 PM, 09-Jul-2025
उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि आइए हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें जो शक्ति से नहीं, बल्कि साझेदारी से परिभाषित हो। प्रभुत्व से नहीं, बल्कि संवाद से। बहिष्कार से नहीं, बल्कि समता से। यह हमारे साझा दृष्टिकोण की भावना होगी...हमारे बच्चों को न केवल वह स्वतंत्रता विरासत में मिले जिसके लिए हमने संघर्ष किया, बल्कि वह भविष्य भी मिले जिसे हम मिलकर बनाएंगे।
 
10:15 PM, 09-Jul-2025
नामीबिया की संसद को संबोधित कर रहे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
हम प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग चाहते हैं
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य साथ मिलकर निर्माण करना है। लेना नहीं, बल्कि साथ मिलकर बढ़ना है। अफ्रीका में हमारी विकास साझेदारी 12 अरब डॉलर से अधिक की है, लेकिन इसका वास्तविक मूल्य साझा विकास और साझा उद्देश्य में निहित है। हमारा मानना है कि अफ्रीका केवल कच्चे माल का स्रोत नहीं होना चाहिए। अफ्रीका को मूल्य सृजन और सतत विकास में अग्रणी होना चाहिए। इसीलिए हम औद्योगीकरण के लिए अफ्रीका के एजेंडा 2063 का पूर्ण समर्थन करते हैं।
 
09:26 PM, 09-Jul-2025
पीएम मोदी ने भारत-नामीबिया संबंधों के भविष्य के विजन पर भी बात की
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-नामीबिया संबंधों के भविष्य के विजन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आइए हम नामीबिया के राष्ट्रीय पक्षी, अफ्रीकी मछली ईगल द्वारा निर्देशित हों। वह हमें एक साथ ऊंची उड़ान भरना, क्षितिज को देखना और साहसपूर्वक अवसरों तक पहुंचना सिखाता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:20 PM, 09-Jul-2025
 प्रोजेक्ट चीता के लिए नामीबिया का आभार 
 नामीबिया की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोजेक्ट चीता के लिए नामीबिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपने हमारे देश में चीतों को फिर से बसाने में हमारी मदद की, हम आपके इस उपहार के लिए बहुत आभारी हैं। मुझे उन्हें कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ने का सौभाग्य मिला। उन्होंने आपके लिए एक संदेश भेजा है कि सब कुछ ठीक है। वे बहुत खुश हैं और अपने नए घर में अच्छी तरह ढल गए हैं। उनकी संख्या भी बढ़ी है। वे भारत में अपने समय का आनंद ले रहे हैं।
09:18 PM, 09-Jul-2025
जन औषधि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नामीबिया को पीएम मोदी ने किया आमंत्रित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना का जिक्र करते हुए कहा कि महामारी के दौरान, हम अफ्रीका के साथ खड़े रहे और उसे टीके और दवाइयां प्रदान कीं। हमने ये तब भी किया जब कई अन्य देशों ने टीके और दवाइयां देने से इनकार कर दिया था। हमारी आरोग्य मैत्री पहल अफ्रीका को अस्पतालों, उपकरणों, दवाओं और प्रशिक्षण के साथ सहायता प्रदान करती है। भारत उन्नत कैंसर देखभाल के लिए नामीबिया को भाभाट्रॉन रेडियोथेरेपी मशीन की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। भारत में विकसित इस मशीन का उपयोग 15 देशों में किया जा चुका है और इसने विभिन्न देशों में लगभग पांच लाख गंभीर कैंसर रोगियों की मदद की है। हम नामीबिया को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं तक पहुंच के लिए जन औषधि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित करते हैं। 
09:12 PM, 09-Jul-2025
हमारा द्विपक्षीय व्यापार 800 मिलियन डॉलर के पार, लेकिन हम और भी तेजी लाएंगे 
नामीबिया की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें खुशी है कि नामीबिया भारत की UPI-यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस तकनीक अपनाने वाला पहला देश है। हमारा द्विपक्षीय व्यापार 800 मिलियन डॉलर को पार कर गया है। लेकिन क्रिकेट के मैदान की तरह, हम अभी तैयारी कर रहे हैं। हम तेजी से और ज्यादा रन बनाएंगे।
09:10 PM, 09-Jul-2025
अतीत के संबंधों के साथ ही साझा भविष्य की संभावनाओं को साकार करने पर फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम न केवल अपने अतीत के संबंधों को महत्व देते हैं, बल्कि अपने साझा भविष्य की संभावनाओं को साकार करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम नामीबिया के विजन 2030 पर मिलकर काम करने को बहुत महत्व देते हैं। हमारी साझेदारी के केंद्र में हमारे लोग हैं। भारत में छात्रवृत्ति और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों से 1700 से ज़्यादा नामीबियाई लाभान्वित हुए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed