फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi In Japan Live: टोक्यो में पीएम मोदी ने किया भारतीय प्रवासियों को संबोधित, पढ़ें उनके दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स

Mon, 23 May 2022 05:35 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Amit Mandal Updated Mon, 23 May 2022 05:35 PM IST
खास बातें

पीएम मोदी टोक्यो में 24 मई को क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया व जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल होंगे। पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित किया उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
PM Modi arrives in Tokyo, to participate in Quad summit tomorrow
PM Narendra Modi addressing Indian Diaspora in Japan - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:53 PM, 23-May-2022

मैं पत्थर पर लकीर खींचता हूं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासियों से कहा कि मुझे मक्खन पर लकीर करने में मजा नहीं आता, मैं पत्थर पर लकीर करता हूं। हमने भारत में एक मजबूत, लचीले और जिम्मेदार लोकतंत्र की पहचान बनाई है। बीते आठ साल में इसे हमने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया है।
04:48 PM, 23-May-2022

'दुनिया को बुद्ध की दिखाई राह पर चलने की जरूरत'

भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान प्राकृतिक भागीदार हैं। जापान ने भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जापान के साथ हमारे संबंध घनिष्ठता, आध्यात्मिकता, सहयोग और अपनेपन के हैं। मोदी ने कहा कि आज की दुनिया को भगवान बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। आज दुनिया जिन चुनौतियों का सामना कर रही है, मानवता को उनसे बचाने का यह एकमात्र रास्ता है फिर चाहे वह हिंसा, अराजकता, आतंकवाद या जलवायु परिवर्तन हो। उन्होंने कहा कि जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोद्ध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है।
विज्ञापन
04:40 PM, 23-May-2022

'जापान के लोगों की प्रतिबद्धता सराहनीय'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस तरह जापान के लोगों ने प्राकृतिक आपादाओं की चुनौतियों का सामना किया है, हर समस्या से कुछ न कुछ सीखा है, उसका समाधान खोजा है, व्यवस्थाएं भी विकसित की हैं। यह अपने आप में सराहनीय है। मोदी ने आगे कहा कि भारत आज ग्रीन फ्यूचर, ग्रीन जॉब्स के लिए भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर जोर दिया जा रहा है। बायो फ्यूल से जुड़ी रिसर्च और इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर बहुत बड़े स्तर पर काम चल रहा है।
04:34 PM, 23-May-2022

'जलवायु संकट को लेकर भारत कर रहा काम'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज किस तरह वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने में मदद कर रहा है इसका एक और उदाहरण पर्यावरण का है। जलवायु संकट दुनिया के सामने एक अहम संकट बन गया है। भारत में हमने इस चुनौती को देखा भी और इसके स्थायी समाधान के लिए रास्ते खोजने की दिशा में भी हम आगे बढ़े। हमने 2070 कर नेट जीरो के लिए प्रतिबद्धता जताई है। हम इंटरनेशनल सोलर अलायंस जैसे वैश्विक संगठन का नेतृत्व भी कर रहे हैं।
04:29 PM, 23-May-2022

'कोरोना के दौरान भारत ने दिखाई अपनी ताकत और क्षमता'

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय से कहा कि कोरोना संकट जब शुरू हुआ था तब किसी को पता नहीं था कि इसका असर क्या होगा, इसे कैसे नियंत्रित किया जाए। न ही इस बात का कोई आइडिया था कि वैक्सीन कब तक आएगी। इस बात पर भी शक था कि वैक्सीन आएगी भी कि नहीं आएगी। अनिश्चितता की इन परिस्थितियों के बीच भी भारत ने दुनिया के कई देशों में दवाएं भेजीं। पीएम मोदी ने कहा कि जब टीके उपलब्ध हुए तब भारत ने मेड इन इंडिया वैक्सीन अपने करोड़ों नागरिकों को उपलब्ध कराईं और दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भेजीं। अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हम अभूतपूर्व निवेश कर रहे हैं। दूर-सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं।
04:23 PM, 23-May-2022

'जापान के मूल्यों का भारतीय संस्कृति का विलय हुआ'

भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपकी जापान में अपने परंपराओं और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता रही है। हम लोग मातृभूमि से कभी दूरी नहीं बनने देते। भारतीय संस्कृति के साथ जापान के मूल्यों का विलय हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि जापान आकर मुझे हमेशा आपसे असीम प्रेम मिलता है और आपकी यह स्नेह वर्षा हर बार बढ़ती जा रही है। जो भारतीय यहां बसे उनका भारत से संबंध कायम है। भारतीय कर्मभूमि और जन्मभूमि से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:19 PM, 23-May-2022

भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे पीएम मोदी

टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। यहां लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर किया उनका स्वागत किया।
 
04:17 PM, 23-May-2022

'मोदी और उनके काम को नोटिस कर रहे हैं जापान के लोग'

जापान में प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत से पहले भारतीय समुदाय की एक सदस्य ने कहा कि कई लोग यहां मोदी जी को देखने आए हैं। जापान के लोग राजनीति में बहुत रुचि नहीं रखते, लेकिन 2014 के बाद उन्होंने मोदी और उनके काम को नोटिस किया है। जापान और भारत सांस्कृतिक और कारोबारी रूप से करीब आ रहे हैं।
04:03 PM, 23-May-2022

निवेश को लेकर भारत-अमेरिका के बीच हुआ समझौता

विदेश सचिव विनय क्वात्रा और यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (यूएसआईडीएफसी) के सीईओ स्कॉट नेथन ने भारत-अमेरिका इन्वेस्टमेंट इंसेंटिव समझौते (आईआईए) पर दस्तखत किए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस समझौते से भारत में यूएसआईडीएफसी की ओर से मिलने वाले निवेश सहयोग में और इजाफा होगा। देश के मुख्य क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। 
03:34 PM, 23-May-2022

भारत खुले, मुक्त और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध

भारत ने सोमवार को टोक्यो में एक मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की और सतत विकास, शांति व समृद्धता का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भागीदारों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने का सुझाव दिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed