Pakistan Political Crisis Update: शहबाज शरीफ ने ली पीएम पद की शपथ, बने मुल्क के 23वें प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई
{"_id":"62538ebafac69351cd6ae10f","slug":"pakistan-political-crisis-live-updates-protest-in-support-of-imran-khan-shahbaz-sharif-become-the-new-pm-of-pakistan-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Pakistan Political Crisis Update: शहबाज शरीफ ने ली पीएम पद की शपथ, बने मुल्क के 23वें प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tue, 12 Apr 2022 02:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:56 AM IST
खास बातें
पाकिस्तान की सियासत में उठापटक के बीच आज शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। नेशनल असेंबली में नए पीएम के चुनाव के दौरान इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सभी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। आज इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी ने ये भी एलान किया कि उनकी पार्टी के सभी सांसद सामूहिक इस्तीफा देंगे जिसका कई सांसदों ने विरोध किया।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ
- फोटो : social media
लाइव अपडेट
01:37 AM, 12-Apr-2022
कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना शांति नहीं : शाहबाज
पाकिस्तान के नए पीएम शाहबाज शरीफ ने कहा है कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना शांति संभव नहीं है।
12:55 AM, 12-Apr-2022
इमरान 13 अप्रैल को करेंगे रैली
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधान मंत्री इमरान खान ने तत्काल चुनाव की मांग की है। उन्होंने कहा कि यही एकमात्र रास्ता है - लोगों को निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के माध्यम से निर्णय लेने दें, जिन्हें वे अपने प्रधानमंत्री के रूप में चाहते हैं। इमरान 13 अप्रैल को पेशावर में एक रैली करेंगे।
विज्ञापन
12:10 AM, 12-Apr-2022
दावा : ईद के बाद पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने ईद के बाद लंदन से अपने वतन लौट सकते हैं। अविश्वास प्रस्ताव के जरिये इमरान सरकार गिरने के बाद देश में राजनीतिक बवंडर के बीच पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता मियां जावेद लतीफ ने दावा किया कि तीन बार पीएम रहे शरीफ की वापसी पर फैसला गठबंधन सहयोगियों से चर्चा करके लिया जाएगा। नवाज शरीफ फिलहाल लंदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और उन पर भ्रष्टाचार के कई मामले हैं।
11:34 PM, 11-Apr-2022
इमरान खान, अन्य के खिलाफ राजद्रोह की याचिका खारिज
पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और विभिन्न मंत्रियों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह स्वीकार करने योग्य नहीं है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनल्लाह ने याचिकाकर्ता मौलवी इकबाल हैदर पर 1,00,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री और अन्य पूर्व मंत्रियों के नामों को ‘नो फ्लाई लिस्ट (विमान यात्रा करने पर प्रतिबंध वाली सूची)’ में रखने का अनुरोध भी अदालत ने खारिज कर दिया।
10:11 PM, 11-Apr-2022
पीएम नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया- भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें।09:48 PM, 11-Apr-2022
शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। सीनेट के चेयरमैन ने दिलाई शपथ। शरीफ देश के 23वें प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:16 PM, 11-Apr-2022
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की तबियत बिगड़ी
राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने बेचैनी की शिकायत की है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया गया है कि डॉक्टरों ने उनकी अच्छी तरह से जांच की है और उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है।06:12 PM, 11-Apr-2022
शहबाज बोले, लोग इस दिन का जश्न मनाएंगे
पाकिस्तान के नवनिर्वाचित पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, आज सर्वशक्तिमान ने पाकिस्तान और देश के 22 करोड़ लोगों को बचाया है। यह पहली बार है जब अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान सफलतापूर्वक पारित हुआ है। इस देश के लोग इस दिन का जश्न मनाएंगे।05:59 PM, 11-Apr-2022
23वें प्रधानमंत्री होंगे शहबाज शरीफ
शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री होंगे। उन्हें नेशनल असेंबली में कुल 174 वोट मिले।05:33 PM, 11-Apr-2022
शहबाज शरीफ चुने गए नए प्रधानमंत्री
शहबाज शरीफ चुने गए नए प्रधानमंत्री, आज रात आठ (भारतीय समयानुसार रात 8.30) बजे होगा शपथ ग्रहण। इमरान की पार्टी पीटीआई के सांसदों ने सदन से वाॉकआउट किया था।#WATCH | Shehbaz Sharif, Pakistan opposition leader, elected new PM
— ANI (@ANI) April 11, 2022
Source: PTV pic.twitter.com/lYcOeYbwQp