Nepal Election Result LIVE: अब तक 148 सीटों के परिणाम घोषित, 102 पर आरएसपी जीती; बालेंद्र का पीएम बनना लगभग तय
Nepal Election Result LIVE: नेपाल में पांच मार्च को हुए मतदान के बाद चुनाव नतीजे भी लगभग साफ हो गए हैं। चार साल पहले बनी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने अब तक 102 सीटें जीती हैं। इसी के साथ बालेन शाह का प्रधानमंत्री लगभग बनना तय हो गया है।
पढ़ें नेपाल चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
148 प्रत्यक्ष चुनाव सीटों के अंतिम परिणाम घोषित
चुनाव आयोग पहले ही 148 प्रत्यक्ष चुनाव सीटों के अंतिम परिणाम घोषित कर चुका है। फिलहाल 16 सीटों पर मतगणना जारी है, जबकि नेपाल चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक विवरण में शामिल नहीं किए गए हैं, क्योंकि धनुषा 1 से आरएसवीपी की उम्मीदवारी खारिज कर दी गई थी।नेपाल चुनाव: 127 सीटों के परिणाम घोषित
अब तक 127 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। नतीजों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने अब तक 102 सीटें जीती हैं। दूसरे स्थान पर नेपाली कांग्रेस है, जिसने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं यूएमएल ने 7 सीटें और एनसीपी ने 4 सीटें जीती हैं।नेपाल चुनावों में प्रमुख विजेता
नेपाल निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनावों में कई प्रमुख नेताओं ने जीत हासिल की है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने चितवन-2 सीट 54,402 वोटों से जीती, जबकि नेपाली कांग्रेस की मीना कुमारी खरेल को 14,564 वोट मिले।नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने रुकुम पुरबा से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के लीलामणि गौतम को हराकर जीत हासिल की।
राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के ज्ञानेंद्र शाही ने जुमला निर्वाचन क्षेत्र से नरेश भंडारी को हराकर जीत दर्ज की और राजशाही समर्थक पार्टी से सीट जीतने वाले एकमात्र उम्मीदवार बन गए। इन चुनावों में 10 महिला उम्मीदवार भी निर्वाचित हुईं, जिनमें से नौ आरएसपी से और एक नेपाली कांग्रेस से थीं।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 98 सीटें जीती
अब तक के जारी चुनाव के नतीजों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 98 सीटें जीती हैं। दूसरे स्थान पर नेपाली कांग्रेस है, जिसने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है। तीसरे स्थान पर सात सीटों के साथ यूएमएल है और एनसीपी ने 4 सीटें जीती हैं। बता दें कि संसद की 275 में से 165 सीटों पर सीधे चुनाव होता है। ऐसे में अब तक 123 सीटों के नतीजे आ चुके हैं।पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने बालेन शाह को चुनावी जीत पर बधाई दी
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संसदीय चुनावों में जीत हासिल करने पर बालेन शाह को बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में ओली ने शाह को बधाई दी और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा, 'बालेन बाबू, आपको जीत की हार्दिक बधाई! आपका पांच साल का कार्यकाल सुगम और सफल हो - मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!'
चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि पूर्व रैपर और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह (बालेन) ने झापा-5 से संसदीय चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को हराया है। इसके साथ ही बालेन ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली है।
चुनाव आयोग के अनुसार बालेन को 68,348 वोट मिले, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 18,734 वोट मिले। इस जीत के साथ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के वरिष्ठ नेता अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।
78 सीटों के परिणाम घोषित: चुनाव आयोग
नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, शाम साढ़े छह बजे तक 78 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके थे, जिनमें से 62 सीटों पर आरएसपी ने जीत दर्ज कर ली है और 60 सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कांग्रेस को नौ सीटें मिली हैं और नौ सीटों पर आगे चल रही है। सीपीएन-यूएमएल को सिर्फ तीन सीटों पर जीत मिली है और नौ सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) दो सीटों पर जीत चुकी है और पांच पर आगे चल रही है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) को एक सीट पर विजय हासिल हुई है। 275 सदस्यीय संसद में 165 सदस्यों का प्रत्यक्ष मतदान से चुनाव होगा जबकि शेष 110 सीटों पर चुनाव आनुपातिक विधि के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्यक्ष मतदान के तहत 165 सीटों के लिए लगभग 3,400 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और आनुपातिक मतदान के माध्यम से 110 सीटों के लिए 3,135 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।ओली को घोषित किया था प्रधानमंत्री पद का चेहरा
35 वर्षीय बालेन शाह को 68,348 मत मिले जबकि 74 वर्षीय ओली को 18,734, वोटों से संतोष करना पड़ा। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) ने ओली को प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। विगत वर्ष जेन-जी आंदोलन के कारण ओली को पद से इस्तीफा देना पड़ा था और पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। 39 वर्षीय रवि लिमिछाने ने 2022 में आरएसपी का गठन किया था। बालेन जेन-जी की पसंद माने जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और एनसीपी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड ने रुकुम पुरबा जिले से 10,240 वोट हासिल करके जीत दर्ज की जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सीपीएन-(यूएमएल) के लीलामणि गौतम को 3,462 वोट मिले।