फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israel Iran War LIVE: जयशंकर बोले- ईरान-इस्राइल संघर्ष से बने हालात चिंताजनक; भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Sun, 14 Apr 2024 10:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम/तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम/तेहरान Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 14 Apr 2024 10:49 PM IST
खास बातें

israel-Iran Conflict LIVE: ईरान ने इस्राइल पर हवाई हमला बोला है। बताया गया है कि ईरान ने इस्राइल पर करीब 200 से ज्यादा ड्रोन्स और मिसाइल दागीं हैं। इनमें बैलिस्टिक मिसाइलें और क्रूज मिसाइलें शामिल हैं। इस हमले के बाद क्षेत्रीय तनाव उभरना तय माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच संघर्ष की संभावना को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। गौरतलब है कि सीरिया में कुछ दिन पहले ही एक हमले में ईरान की विशेष सेना 'रेवोल्यूशनरी गार्ड्स' के कुछ सैनिक और कमांडर की जान गई थी। ईरान ने इस हमले के बाद बदला लेने की चेतावनी भी दी थी। 

विज्ञापन
Israel Iran Conflict LIVE news and updates Drones Missiles fired US UK Europe India West Asia Arab World react
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:41 PM, 14-Apr-2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की ईरानी विदेश मंत्री से वार्ता
इस बीच, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री एच. अमीराब्दुल्लाहियन से वार्ता की है। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। जयशंकर ने बताया कि ईरानी विदेश मंत्री के साथ वार्ता में ईरानी नौसेना द्वारा कब्जे में लिए गए इस्राइली जहाज एमएससी एरीज के 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों की रिहाई पर चर्चा की। इसके अलावा, पश्चिमी एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई। इस दौरान तनाव बढ़ने से बचने, संयम बरतने और कूटनीति के जरिए स्थिति को सामान्य करने के महत्व पर जोर दिया गया।  
10:32 PM, 14-Apr-2024
 ऋषि सुनक क्या बोले
 इस बीच, इस्राइल पर ईरान के हमले को लेकर ब्रिटेन के पीएन ऋषि सुनक ने प्रतिक्रिया दी है। सुनक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि  कल रात ईरान का हमला क्षेत्र में खतरनाक और अनावश्यक तनाव को बढ़ाने वाला था। इस दौरान उन्होंने   हमले के बीच नागरिकों की सुरक्षा में रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) और सहयोगी बलों के साहस की प्रशंसा भी की। 

प्रधानमंत्री सुनक ने आने वाली अधिकांश मिसाइलों को विफल करने के लिए यूनाइटेड किंगडम सहित वैश्विक समुदाय के समन्वित प्रयासों पर जोर दिया। ताकि न केवल इस्राइल बल्कि जॉर्डन जैसे पड़ोसी देशों में भी संभावित तबाही को टाला जा सके। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि रॉयल एयर फोर्स ने इराक और सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ चल रहे अभियानों के तहत क्षेत्र में अतिरिक्त विमान तैनात किए हैं।
विज्ञापन
10:25 PM, 14-Apr-2024
जॉर्डन ने भी ईरानी ड्रोनों को मार गिराने का किया दावा
जॉर्डन ने दावा किया उसने अपने देश के उत्तरी व मध्य हिस्से से होकर इस्राइल जा रहे कई ईरानी ड्रोनों को मार गिराया। कुछ ड्रोनों को इराक-सीरिया सीमा पर पता लगाकर रोक दिया गया।
10:24 PM, 14-Apr-2024
इस्राइल के शिक्षण संस्थान रहे बंद, बड़े आयोजनों पर रोकः
ईरान की तरफ से हमले के बाद इस्राइल में स्कूलों समेत सभी शिक्षण संस्थान रविवार को बंद कर दिए गए। इसके अलावा, सार्वजनिक समारोहों में 1,000 से अधिक लोगों के शामिल होने पर पाबंदी लगा दी गई।
09:08 PM, 14-Apr-2024
इस्राइल ने यूएनएससी की बैठक बुलाने की मांग की
इस्राइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आपात बैठक बुलाकर ईरानी हमले की निंदा करने और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की है। यूएन में इस्राइल के दूत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, इस्राइल पर ईरानी हमला पूरी दुनिया की शांति व सुरक्षा के लिए खतरा है। मैं उम्मीद करता हूं कि परिषद ईरान के खिलाफ ठोस कार्रवाई करेगी।
08:34 PM, 14-Apr-2024

अमेरिका समेत कई देशों ने ईरान के हमले की निंदा की
संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, फ्रांस व ब्रिटेन समेत कई देशों ने इस्राइल पर हमले की निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। उन्होंने इस्राइली सुरक्षा के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने लगभग सभी ईरानी ड्रोन व मिसाइलों को मार गिराने में इस्राइल की मदद की। ब्रिटेन ने क्षेत्र में अतिरिक्त लड़ाकू विमान भेजे हैं, ताकि ड्रोन व मिसाइल हमलों का समय रहते पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:33 PM, 14-Apr-2024
ईरान द्वारा ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद इस्राइल और ईरान में भारतीय राजनयिक मिशनों ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवायजरी जारी की है। इसमें मिशन ने भारतीयों से शांत रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी। इसके साथ ही यह भी कहा है कि दोनों देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर भी सक्रिय किए गए हैं।
 
इस्राइलः भारतीय दूतवास ने जारी किए आपातकालीन फोन नंबर

इस्राइल स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को ताजा एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों से शांत रहने और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। सोशल मीडिया पोस्ट में दूतावास ने कहा, हम स्थितियों पर करीबी नजर रखे हुए हैं। दूतावास के अधिकारी इस्राइली अधिकारियों व समुदाय के लोगों से संपर्क में हैं, ताकि समुदाय के सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दूतावास ने एक लिंक साझा करते हुए भारतीय नागरिकों से अपना पंजीयन कराने की अपील की। दूतावास ने 24 घंटे काम करने वाले फोन नंबर +972-547520711, +972-543278392 व ईमेल cons1.telaviv@mea.gov.in जारी किए हैं। भारतीय नागरिक आपात स्थिति में इन फोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
इसके कुछ घंटो बाद ईरान में भारतीय दूतावास ने भी वहां रह रहे भारतीयों के लिए आपातकालीन टेलीफोन नंबर जारी किए। हालात को देखते हुए ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति में ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिक इन नंबर्स पर दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। जो नंबर जारी किए गए हैं, वो हैं-  +989128109115, +98993179567,+989932179359, +98-21-88755103-5, +989128109109। इसके साथ ही ईरान स्थित भारतीय दूतावास cons.tehran@mea.gov.in मेल आईडी भी जारी की है।
05:31 PM, 14-Apr-2024
भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने प्रतिक्रिया दी
इस्राइल पर किए गए हमलों को लेकर भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कल रात इस्राइल के सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला सीरिया में ईरानी दूतावास को निशाना बनाने के जवाब में किया गया था। यह हमला आत्मरक्षा के अंतर्निहित अधिकार पर आधारित था। हमें आशा है कि उन्होंने सबक सीख लिया है। आगे इराज इलाही ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर वह फिर से अपनी दुष्ट और आतंकवादी कार्रवाइयों को दोहराता है, तो उसे ईरान से निर्णायक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। इस्लामिक गणराज्य ईरान ने  राजनयिक बातचीत में कई बार कहा है कि वह क्षेत्र में संघर्ष विकसित नहीं करना चाहता है। 

भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने आगे कहा कि इस्राइल का अवैध और आतंकवादी शासन किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून, या नैतिक और मानवीय सिद्धांतों का पालन नहीं करता है। इस आतंकवादी शासन ने इस्लामी गणराज्य के खिलाफ अपनी दुश्मनी और द्वेष को कभी नहीं रोका है।
04:34 PM, 14-Apr-2024

जयशंकर ने जताई चिंता

इस्राइल-ईरान संघर्ष पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जो कुछ भी हो रहा है, वह चिंताजनक है।
03:40 PM, 14-Apr-2024
अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर जारी किए
ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने लोगों की मदद के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

दूतावास की ओर से जारी किए नंबर
+989128109115
+98993179567
+989932179359
+98-21-88755103-5
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed