फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Donald Trump Shot Live: ट्रंप रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए मिल्वौकी जाएंगे; हमले से पहले ही दिख गई थी बंदूक

Mon, 15 Jul 2024 12:29 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 15 Jul 2024 12:29 AM IST
खास बातें

Donald Trump Attack News Live Updates :अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट खेमे के नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच, रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी की गई है। इस हमले में गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई। ट्रंप सुरक्षित हैं। हमला करने वाले एक शूटर को सीक्रेट सर्विस ने मार गिराया। रैली में मौजूद एक अन्य शख्स की मौत भी हुई है। इस बीच, जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना की निंदा की है।  

विज्ञापन
Donald Trump Shot News Live Former US President Donald Trump Attack at Pennsylvania Rally Shooter Killed
डोनाल्ड ट्रंप पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:21 AM, 15-Jul-2024

रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए मिल्वौकी जाएंगे ट्रंप

ट्रंप की रैली में फायरिंग करने वाले बंदूकधारी ने एक सुरक्षा अधिकारी पर भी राइफल तानी थी। गोलीबारी शुरू करने से कुछ देर पहले उसे ट्रंप की रैली के लिए प्रस्तावित जगह से करीब 50 फीट दूर बनी इमारत की छत पर पाया गया था। समाचार एजेंसी एपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्रंप ने रविवार दोपहर होने वाली रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए मिल्वौकी की यात्रा करेने का एलान किया।
11:50 PM, 14-Jul-2024

अनुमान या अटकलें लगाने' से बचें; सुरक्षा उपायों की स्वतंत्र समीक्षा होगी

पेन्सिलवेनिया में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, ट्रंप पर हमले की जांच 'पूरी तरह से और तेजी से' करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने गोलीबारी कांड के बाद अमेरिकी जनता से अपील की है कि गोली चलाने का मकसद क्या रहा होगा? इसके बारे में 'अनुमान या अटकलें लगाने' से बचें। उन्होंने रैली के दौरान ट्रंप की हत्या के प्रयास के बाद सुरक्षा उपायों की स्वतंत्र समीक्षा का आदेश भी दिया है
विज्ञापन
10:54 PM, 14-Jul-2024

पेन्सिल्वेनिया के गवर्नर बोले- नफरत को कम करने की जरूरत

डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान हुए हमले पर पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने कहा कि 'पिछली रात इस देश के लिए चौंकाने वाली थी। राजनीतिक असहमति को कभी भी हिंसा से संबोधित नहीं किया जा सकता। असहमति ठीक है, लेकिन हमें उन मतभेदों को सुलझाने के लिए एक शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया का उपयोग करने की आवश्यकता है। यह एक ऐसा क्षण है जहां सभी नेताओं की नैतिकता के साथ बोलने और काम करने की जिम्मेदारी बनती है। सभी नेताओं को स्थिति को शांत करने और मौजूदा घृणित बयानबाजी से ऊपर उठकर देश के लिए बेहतर भविष्य तलाशने की जरूरत है।'
10:52 PM, 14-Jul-2024

देश को संबोधित करेंगे बाइडन

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद अमेरिका सुरक्षा एजेंसिया हाई अलर्ट पर हैं। राष्ट्रपति बाइडन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अब खबर आई है कि राष्ट्रपति बाइडन देश को संबोधित करेंगे और ट्रंप पर हुए हमले की जानकारी देंगे। 
10:27 PM, 14-Jul-2024

छह महीने पहले ही खरीदी गई राइफल

जांच में पता चला है कि संदिग्ध हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने जिस राइफल से ट्रंप पर गोलियां चलाईं, उसे हमलावर के पिता ने छह महीने पहले ही खरीदा था। फिलहाल एफबीआई हमले की वजह का पता लगाने में जुटी है। जांच अधिकारी संदिग्ध हमलावर के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने में लगे हैं। 
09:46 PM, 14-Jul-2024

हमलावर के घऱ से बरामद हुआ बम बनाने का सामान

जांच में पता चला है कि ट्रंप पर फायरिंग करने वाला हमलावर बम बनाने की तैयारी कर रहा था। दरअसल हमलावर के घर की तलाशी में उसकी कार में बम बनाने का सामान बरामद हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर किसी बड़ी साजिश की योजना बना रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:39 PM, 14-Jul-2024

हमलावर का वीडियो आया सामने

ट्रंप के हमलावर का एक कथित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हमलावर रैली के नजदीक की एक छत पर पेट के बल रेंगता दिखाई दिया। हमलावर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर हाथ में राइफल पकड़े हैं और उसके बाल लंबे हैं और आंखों पर चश्मा है। 
08:42 PM, 14-Jul-2024

मेलानिया ट्रंप ने जारी किया बयान

डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में मेलानिया ने कहा कि 'जब मैंने अपने पति पर हमला होते हुए देखा तो मुझे अपना और अपने बेटे का जीवन के लिए डर लगा, लेकिन मैं सीक्रेट सर्विस के बहादुर एजेंट्स को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर मेरे पति को बचाया। बदलाव की हवा पहुंच गई है।' मेलानिया ने हमले में मारे गए और घायल हुए मासूम लोगों के परिजनों के प्रति भी संवेदना जाहिर की। साथ ही ट्रंप के समर्थकों को भी धन्यवाद दिया। 
07:19 PM, 14-Jul-2024

हमले से चुनाव में ट्रंप को मिल सकता है फायदा

विदेश मामलों के विशेषज्ञ रोबिंदर सचदेव ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ट्रंप की नीतियों से नाराज होकर ही किसी ने इस हमले को अंजाम दिया हो। रोबिंदर सचदेव ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अमेरिका ट्रंप की पहचान एक बांटने वाले नेता की है। उन्होंने ये भी कहा कि यकीनन ट्रंप पर हमले का अमेरिकी चुनाव पर बड़ा असर होगा। इससे ट्रंप के लिए सहानुभूति पैदा होगी और इससे ट्रंप की छवि भी एक मजबूत नेता के तौर पर मजबूत होगी। 
07:13 PM, 14-Jul-2024

'हमले के बाद भी जोश में हैं ट्रंप' सलाहकार का दावा

हमले के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से ठीक और पूरे जोश में हैं। ट्रंप के प्रचार अभियान के एक वरिष्ठ सलाहकार ने यह जानकारी दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा 'इस समय, यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि हम एकजुट रहें और अमेरिकी होने के नाते अपना सच्चा चरित्र दिखाएं, मजबूत और दृढ़ बने रहें और बुराई को जीतने न दें।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed