Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bangladesh Crisis Live: PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को बधाई दी, बांग्लादेश में सामान्य स्थिति की उम्मीद जताई

Thu, 08 Aug 2024 04:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 08 Aug 2024 04:31 PM IST
खास बातें

Bangladesh Crisis Live Updates In Hindi: बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का बड़ा कारण पुलिसकर्मियों का ड्यूटी से हट जाना है। बांग्लादेश पुलिस के नए प्रमुख बनाए गए आईजी एकेएम शहीदुर रहमान ने पुलिसकर्मियों से काम पर लौटने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अफवाहों पर ध्यान न दें और चरणबद्ध ढंग से काम पर लौटें। उधर, हसीना के देश छोड़ने के बाद से हिंसा में 142 की मौत हुई है।

विज्ञापन
Bangladesh Crisis Live Updates Swearing in Of Interim Government Mohammad Yunus Khaleda Zia Sheikh Hasina
बांग्लादेश में बवाल जारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:25 PM, 08-Aug-2024
पीएम मोदी ने दी बधाई
बांग्लादेश अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को उनकी नई जिम्मेदारियों को ग्रहण करने पर मेरी शुभकामनाएं। हम हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लौटने की उम्मीद करते हैं। भारत शांति, सुरक्षा और विकास के लिए हमारे दोनों देशो के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
10:21 PM, 08-Aug-2024
पचास से ज्यादा हस्तियों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति और अंतरिम सरकार के प्रमुख को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल की पचास से ज्यादा मशहूर हस्तियों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और नई अंतरिम सरकार के प्रमुख नोबेल मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने उनसे समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में फिल्म निर्माता अपर्णा सेना, शिक्षाविद् पवित्र सरकार और उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अशोक गांगुली भी शामिल हैं। पत्र में उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले पर चिंता जताई है। 
 
विज्ञापन
10:15 PM, 08-Aug-2024

बीएसएफ ने 17 कामगारों को मुसीबत से बाहर निकाला

बीएसएफ ने बांग्लादेश में जारी अशांति के कारण संकट में फंसे हुए हुए 17 भारतीय कामगारों को बाहर निकाला है। सड़क निर्माण के काम में लगे ये कामगार पड़ोसी देश के ताजा घटनाक्रम के बाद फंस गए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर के आईजी पटेल पीयूष पुरुषोत्तम दास को बुधवार शाम को कामगारों की स्थिति के बारे में फोन आया। बांग्लादेश में अशांति के कारण कामगार रामरेल में अपने शिविर में फंसे हुए थे। वे बांग्लादेश की ओऱ से आईसीपी अखौरा के रास्ते में थे। बीएसएफ से आईपीसी अगरतला के जरिए से उनके लिए सुरक्षित मार्ग की सुविधा का अनुरोध किया गया था। बीएसएफ और बीजीबी के बीच नोडल अधिकारी स्तर पर तुरंत संपर्क किया गया। बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच नोडल अधिकारी स्तर पर संपर्क तुरंत स्थापित किया गया था।

अधिकारी ने कहा, एक साझा अभियान में बीएसएफ और बीजीबी ने प्रभावी ढंग से मिलकर काम किया। बीजीबी ने 17 कामगारों की मदद की और आईसीपी अगरतला में उनकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की। 
09:14 PM, 08-Aug-2024
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने रात नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) बंगभवन में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली। हालांकि, अवामी लीग का कोई राजनेता और कार्यकर्ता समारोह में शामिल नहीं हुए। 
08:37 PM, 08-Aug-2024
प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस रात 8.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) बंगभवन पहुंचे। शपथ ग्रहण रात नौ बजे होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त भी मौजूद हैं। 
08:35 PM, 08-Aug-2024

हसीना के साथ आए लोग अपने गंतव्य की ओर जाने लगे

शेख हसीना के साथ 5 अगस्त को ढाका से भारत आए कई लोग धीरे-धीरे उनका साथ छोड़कर अब अपने अगले गंतव्य की ओर जाने लगे हैं। केंद्र सरकार के सूत्रों ने बताया कि हसीना जब इस्तीफा देकर भारत आईं तो उनके साथ बहन रिहाना के अलावा बांग्लादेश के रसूखदार राजनीतिक परिवारों के कई लोग भी यहां पहुंचे थे। इनकी संख्या 10 से अधिक बताई जा रही है। यह सभी तब से शेख हसीना के साथ ही रुके थे। अब इनमें से अधिकांश अलग-अलग जगहों के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि सूत्रों ने इनके नामों या गंतव्य का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:00 PM, 08-Aug-2024

मेघालय: बीएसएफ ने बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह के प्रवेश के प्रयास को विफल कर दिया। बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, बांग्लादेश के नागरिकों का एक समूह बुधवार दोपहर जिले के रानीकोर इलाके में नदी क्षेत्र में करीब पांच-छह नौकाओं में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने पहले उन्हें पीछे हटने को कहा लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद बीएसएफ को गोली चलानी पड़ी। 
06:57 PM, 08-Aug-2024

काम पर लौट रहे पुलिसकर्मी

बांग्लादेश में सियासी उथल-पुथल और सड़कों पर हिंसा के बीच नवनियुक्त पुलिस प्रमुख के आह्वान पर गुरुवार से पुलिसकर्मी धीरे-धीरे काम पर लौट रहे हैं। देश के आधिकारिक मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

बुधवार को नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मोहम्मत मैनुल इस्लाम ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे अगले चौबीस घंटों के भीतर अपने-अपने कार्यस्थलों पर जाएं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, विभिन्न राजनीतिक दलों, नेताओं और छात्रों सहित विभिन्न क्षेत्रो के लोग वापस लौट रहे पुलिस कर्मियों को सभी जरूरी मदद दे रहे हैं, ताकि वे सुरक्षित अपने कार्यस्थलों पर आ सकें। 

समाचार एजेंसी बीएसएस ने विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि नवनियुक्त आईजीपी के आह्वान पर पुलिकर्मी गुरुवार को अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट रहे हैं। समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने चश्मदीदों के हवाले से खबर दी है कि कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में राजारबाग पुलिस लाइन पहुंचे और रजिस्टर में हाजिरी लगाने के लिए उन्होंने हस्ताक्षर किए। हालांकि, वे सुरक्षा कारणों से अपने संबंधित कार्यस्थलों जैसे पुलिस थानों में नहीं जा रहे हैं। 
06:22 PM, 08-Aug-2024

कूटनीतिक तरीके से स्थिति से निपटेगा केंद्र: हिमंत बिस्व सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को भरोसा जताया कि केंद्र सरकार कूटनीतिक प्रयासों के जरिए बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अपल्पसंख्यकों पर कथित हमलों से निपटेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार धैर्य और सावधानी के साथ स्थिति से निपट रही है। साथ ही भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित  करने और कड़ी निगरानी बनाए रखने पर फोकस किया गया है। सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा, भारत सरकार राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से स्थिति से निपटेगी। हमें इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करने और धैर्य बनाए रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि समाधान बांग्लादेश में उत्पीड़न के बाद भारत में प्रवेश करने की कोशिश करने वालों को अनुमति देने में नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में है। कूटनीतिक तरीके से स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य जैसे विभिन्न संगठन हैं। 
04:28 PM, 08-Aug-2024

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहां तक भारत का सवाल है, बांग्लादेश के नागरिकों के हित हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था की पुन: स्थापना की उम्मीद रखते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार बांग्लादेश में हिंसा से जुड़ी खबरें अभी भी सामने आ रही हैं।  
 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed