फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

All Party Delegation: लंदन में भारतीय सांसदों ने आंबेडकर को किया नमन; सुले बोलीं- सभी देश भारत के साथ खड़े हैं

Sun, 01 Jun 2025 11:15 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:15 PM IST
खास बातें

All Party Delegation News Updates In Hindi: भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा नीत शिष्टमंडल अल्जीरिया में है। रविशंकर प्रसाद नीत दल डेनमार्क से ब्रिटेन रवाना हुआ है। सुप्रिया सुले के नेतृत्व में गया दल इथियोपिया पहुंचा है। फ्रांस-इटली जैसे देशों में भी भारत का रूख बताया जा चुका है।अन्य भारतीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल लोग सिएरा लियोन, पनामा, ग्रीस, बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है। इस खबर में पढ़ें भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे से जुड़ी तमाम अपडेट्स

विज्ञापन
All Party Delegation Hindi Updates India expose pak Terrorism Pahalgam Attack Operation Sindoor Jammu Kashmir
इथियोपिया दौरे पर सुप्रिया सुले नीत प्रतिनिधिमंडल - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:14 PM, 01-Jun-2025
लाइबेरिया के राष्ट्रीय पुस्तकालय का प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में ग्रुप 4 के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मोनरोविया में लाइबेरिया के राष्ट्रीय पुस्तकालय का दौरा किया, जहां लाइबेरियाई सरकार ने उन्हें देश के इतिहास और संस्कृति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।



10:35 PM, 01-Jun-2025
अल्जीरिया के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने हैं- निशिकांत दुबे
अल्जीरिया में मौजूद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, 'अल्जीरिया के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने हैं...भारत ने नेशनल लिबरेशन फ्रंट (एफएलएन) का समर्थन किया था...फ्रांस ने उस समय हमें धमकी दी थी। तब भारत सरकार और विपक्ष ने अल्जीरिया के स्वतंत्रता संग्राम का समर्थन करने का फैसला किया। अल्जीरिया इसे स्वीकार करता है।'
 
विज्ञापन
10:31 PM, 01-Jun-2025
लंदन में प्रतिनिधिमंडल ने आंबेडकर को किया नमन
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने लंदन के आंबेडकर संग्रहालय में डॉ. भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 


इस मौके पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'आज हमें यहां आकर बहुत संतोष मिल रहा है। डॉ. आंबेडकर लंदन में यहां दो साल रहे थे। यह मकान भारत सरकार ने खरीदा और भारत का हाई कमीशन इसका रख-रखाव करता है... वे एक महान भारतीय थे...मैं डॉ. आंबेडकर को हृदय से प्रणाम करता हूं। वे भारत के महान सुधारक थे।'
 


वहीं एआईएडीएमके सांसद एम. थंबीदुरई ने कहा, 'यहां आना एक शानदार अवसर है। डॉ. बीआर आंबेडकर के ज्ञान और शिक्षा ने भारत को संविधान बनाने और दबे-कुचले लोगों के उत्थान में मदद की... भारत डॉ. बीआर आंबेडकर की तरफ से बनाए गए संविधान के आधार पर सरकार चला रहा है'।
 


इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने कहा, 'डॉ. आंबेडकर की नई सामाजिक व्यवस्था और हर व्यक्ति के लिए सम्मान की दृष्टि... यह 20वीं सदी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक थी। आज, हम खुद को विनम्र और गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हम उस घर के परिसर में हैं, जहां उनकी उपलब्धियों की कल्पना की गई थी, उसके बाद उन्हें व्यवहार में लाया गया... वे आधुनिक भारत के महान लोगों में से एक हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि उन्हें हर दिन याद करें'।
 
10:21 PM, 01-Jun-2025
कोई भी सरकार आतंकवाद को स्वीकार नहीं करेगी- अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने पूर्व प्रधानमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष, उप प्रधानमंत्री से लेकर कई राजनीतिक दलों के नेताओं और संसद सदस्यों तक जितनी भी बैठकें की हैं, उनमें एक बात जो हमने देखी है वह यह है कि भारत और इथियोपिया के बीच विशेष महत्व और ऐतिहासिक संबंध हैं। जहां तक आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का सवाल है, हम एकमत हैं। कोई भी समाज, कोई भी सरकार किसी भी तरह के आतंकवाद को स्वीकार नहीं करेगी। कोई भी आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं होता, आतंकवाद आतंकवाद होता है...भारत में, यह राज्य प्रायोजित आतंकवाद है जो पाकिस्तान की धरती से उभरा है। उन्हें वहां(पाकिस्तान) शरण दी जा रही है, वित्तपोषण, प्रशिक्षण, रसद, हैंडलिंग और हमले के बाद भी, जब आप उन्हें पर्याप्त सबूत देते हैं, तो पाकिस्तान उन पर कार्रवाई नहीं करता। यही चुनौती है जिसका हम सामना कर रहे हैं'।
 


वहीं भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बारे में अदीस अबाबा के नागरिक समाज सदस्य बिलेन ने कहा, 'भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान स्थिति के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं के बारे में भी अच्छी तरह से बताया... स्थिति के बारे में अपना पक्ष बताने से गलतफहमियां दूर होती हैं और इसलिए मेरा मानना है कि वे जो कुछ भी कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है'।
 
10:14 PM, 01-Jun-2025
'हमारी शांति और सद्भाव की विदेश नीति जारी है'
इथियोपिया के अदीस अबाबा में मीडिया से बातचीत के दौरान एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'हमारे पहले के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति और सद्भाव की हमारी विदेश नीति को जारी रखा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले कुछ साल बहुत सुखद नहीं रहे हैं। हमने आतंकवादी हमलों में कई लोगों की जान गंवाई है। भारत दुनिया में कहीं भी आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता रखने के लिए प्रतिबद्ध है... हम यहां राजनेता के रूप में नहीं बल्कि भारतीय के रूप में हैं।'
 

सभी देश भारत के साथ खड़े हैं- सुप्रिया सुले
मीडिया से बातचीत के दौरान एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'हम पहले कतर गए। कतर से हम दक्षिण अफ्रीका गए। दक्षिण अफ्रीका से हम इथियोपिया आए हैं। यह एक असाधारण रूप से सफल यात्रा रही है। तीनों देशों ने बहुत सहयोग किया है और हम भारत से जो संदेश लेकर आए हैं, वह प्रधानमंत्री का ऑपरेशन सिंदूर है, जो इसे 'आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता' के अगले स्तर पर ले जाएगा। तीनों देशों ने हमें आश्वस्त किया है कि वे भारत के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और वे किसी भी ऐसे देश को बर्दाश्त या समर्थन नहीं करेंगे जो आतंकवादियों का समर्थन करता है, उन्हें प्रोत्साहित करता है या उन्हें प्रशिक्षित करता है। वे बहुत स्पष्ट हैं और मैं विदेश मंत्रालय का बहुत आभारी हूं, जिसने इन महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया है... मुझे लगता है कि अब तक जिन तीन देशों में हम आए हैं, वहां इस आउटरीच कार्यक्रम को बनाने का यह पूरा विचार बेहद सफल रहा है और इसका पूरा श्रेय विदेश मंत्रालय को जाता है, जिसने इसे सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।'
 
10:11 PM, 01-Jun-2025
अल्जीरिया में मोहम्मद खोउने से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
अल्जीरिया के अल्जीयर्स में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अल्जीरियाई संसद में विदेश मामलों, सहयोग और राष्ट्रीय समुदाय पर समिति के अध्यक्ष मोहम्मद खोउने के साथ बातचीत की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:46 PM, 01-Jun-2025
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने रवींद्रनाथ टैगोर को किया नमन
लंदन में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने टैगोर सेंटर में रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 

रवींद्रनाथ टैगोर आने वाले समय भी रहेंगे प्रासंगिक- समिक
इस दौरान भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, 'रवींद्रनाथ अपने जीवनकाल में भी प्रासंगिक रहे, आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाले समय में भी प्रासंगिक रहेंगे...रवींद्रनाथ पूरे विश्व के लिए शांति के दूत बनकर आए थे'।
 
06:41 PM, 01-Jun-2025
प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी विवेकानंद को अर्पित की श्रद्धांजलि
मलयेशिया के कुआलालंपुर में जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने रामकृष्ण मिशन का दौरा किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
इस दौरान जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, 'हम लोग आज रामकृष्ण मिशन में आए हैं... 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां का उद्घाटन किया था... यह एक संपन्न केंद्र है... जहां पर भी रामकृष्ण आश्रम हैं वह वैश्विक स्तर पर भारत के गर्व और ज्ञान को दिखाता है... यहां आकर बहुत शांति मिलती है।'
 

पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है- अपराजिता सारंगी
प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, 'यह दौरे का आखिरी चरण है...इससे पहले हम 4 देशों की यात्रा कर चुके हैं। मलयेशिया में भी यह एक शानदार अनुभव रहा...हमने कई वर्गों के लोगों से मुलाकात की...आज हम भारतीय प्रवासियों से मिले...हम यहां आतंकवाद और आतंकवाद पर भारत के रुख के बारे में बात करने आए थे...पाकिस्तान काफी समय से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहा है और वह भारत की सीमाओं के भीतर शांति और सामान्य स्थिति नहीं चाहता है। उसे जम्मू-कश्मीर में विकास पसंद नहीं आया...पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, उसे पाल रहा है...एक अच्छी बात यह है कि इन सभी 5 देशों में जिनके पास भी हम गए और उनसे बात की सभी में आम सहमति है...कोई भी आतंकवाद नहीं चाहता...सभी ने आगे आकर कहा कि हमें एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करना चाहिए'।
 
06:34 PM, 01-Jun-2025
भारतीय समुदाय के लोगों से मिला प्रतिनिधिमंडल
एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने इथियोपिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करने के बाद कहा, 'हमें बहुत आनंद हो रहा है क्योंकि सभी भारत के लोग सामुदायिक कार्यक्रम में मिले। हर राज्य के लोगों ने हमसे मुलाकात की'।
 
06:30 PM, 01-Jun-2025
इथियोपिया में प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
इथियोपिया के अदीस अबाबा में एनसीपी-एससी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में समूह-सात के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने अदीस अबाबा, इथियोपिया में नीति अध्ययन संस्थान (पीएसआई) के महानिदेशक फेकाडु त्सेगा और अन्य सदस्यों के साथ बैठक की।
 


सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, 'हम भारत की एकता, अखंडता और भारत के आत्म सम्मान की रक्षा-सुरक्षा के लिए पूरी दुनिया में लोगों से बातचीत कर रहे हैं...आज पॉलिसी इंस्टीट्यूट में हमें बुलाया गया। यह इथियोपिया का सबसे जाना-माना थिंक टैंक है...सभी लोग यहां आए और इस चीज पर बातचीत हुई कि आतंकवाद के खिलाफ विश्व स्तर पर आम सहमति किस तरह से तैयार की जाए'।
 

पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है- रूडी
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह सात के सदस्य और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, 'हम अफ्रीका के इथियोपिया में हैं... सभी इस बात से सहमत हैं कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और उसे सुधरना पड़ेगा। खासियत ये दिखी की हर मिलने वाला प्रतिनिधि यह मानता है कि भारत के पास आत्म सुरक्षा का अधिकार है और पहलगाम में जिस प्रकार से हत्याएं की गईं, वह दुनिया को स्वीकार नहीं है... मैं समझता हूं कि यह अभियान जिस प्रकार से पूरी दुनिया में चल रहा है, एक कामयाब अभियान है और सचमुच पाकिस्तान, जो आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देता है, उसके खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट हो रही है।'
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed