UK Lok Sabha Phase 1 Election Live: ऊधम सिंह नगर में 1 बजे तक 42 प्रतिशत मतदान हुआ
Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पहले ही चरण में मतदान शुरू हो गया है। कुमाऊं में दो सीटें है अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट। दोनों सीटों से 17 प्रत्याशी मैदान में उतरे है। यहां पढ़ें इन दो सीटों में मतदान को लेकर आज दिनभर के पल-पल के अपडेट...
लाइव अपडेट
अल्मोड़ा जिले में 11 बजे से 1 तक की रिपोर्ट के अनुसार 32.73 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अल्मोड़ा लोकसभा में 32.65 प्रतिशत मतदान हुआ है।
19 अप्रैल को काशीपुर से थाना कुंडा क्षेत्र निवासी युवक ने लोकसभा चुनाव में वोट डालते हुए अपना एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया। जिस पर थाना कुंडा पुलिस द्वारा उक्त युवक के खिलाफ करवाई करते हुए उसे पकड़कर थाना लेकर आई और युवक से उसके द्वारा मताधिकार के संबंध में डाले गए वीडियो को डिलीट कराया गया। इस संबंध में करवाई जा रही है।
Lok Sabha Election 2024: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने डाला वोट
राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, छडायल-सुयाल हरिपुर नायक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने परिवार के साथ मतदान किया।
ऊधम सिंह नगर में 11 बजे तक 28 फीसदी मतदान हुआ। सीआरएसटी में दिव्यांग हेम ने डाला वोट। कहा सभी को वोट डालकर लोकतंत्र को सशक्त बनाना चाहिए।
Lok Sabha Election 2024: अजय टम्टा ने डाला वोट
भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने पत्नी संग बूथ पहुंचकर मतदान किया।
Lok Sabha Election 2024: अजय भट्ट ने डाला वोट
रानीखेत पहुंचे अजय भट्ट ने पत्नी के साथ मतदान किया।
UK Lok Sabha Election Live Updates: रेखा आर्या ने डाला वोट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में मतदान किया।
नवविवाहित जोड़े ने किया मतदान
उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।
नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया, जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे। दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। दुल्हन ने बताया कि देर रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है, लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है। दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि दैलिया गांव से पली-पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है। जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है।
Lok Sabha Election 2024: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहनों की व्यवस्था
बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने वाहनों की व्यवस्था की है। इसके तहत घर से मतदान केंद्र के लिए ऐसे मतदाताओं को लाया जा रहा है इसमें समाज कल्याण विभाग की टीम भी लगी है।
UK Lok Sabha Election Live Updates: सीएम धामी ने डाला वोट
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ मतदान किया।