06:40 PM, 26-Jan-2022
सुखबीर बादल ने सिद्धू को बताया अहंकारी
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सिद्धू का अहंकार खत्म करने के लिए। वो अहंकारी हो गए हैं कि उनमें मैं आ गया है, उन्हें पता चलेगा कि पंजाब की जनता उन्हें पसंद नहीं करती है।
06:31 PM, 26-Jan-2022
सुखबीर बादल ने की सिद्धू की घेराबंदी
शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल ने बुधवार को इसका एलान किया।
06:18 PM, 26-Jan-2022
94 की उम्र में फिर चुनाव लड़ेंगे प्रकाश सिंह बादल
शिरोमणी अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब के लम्बी हलके से अकाली पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस संबंध में एलान उनके राजनीतिक सचिव मेजर भुपिन्द्र सिंह ने किया। मेजर भुपिन्द्र सिंह बुधवार को लम्बी में एक कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
पढ़ें पूरी खबर...
03:50 PM, 26-Jan-2022
28 जनवरी से तीन दिन के पंजाब दौरे पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 से 30 जनवरी तक पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो कई विधानसभा सीटों पर प्राचर करने जाएंगे। जिन जिलों में केजरीवाल प्रचार करेंगे उनमें जालंधर और अमृतसर शामिल हैं।
03:09 PM, 26-Jan-2022
भाजपा ने गोवा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की
भारतीय जनता पार्टी ने गोवा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
03:06 PM, 26-Jan-2022
कांग्रेस की 16 मुश्किल सीटों को संभालने का जिम्मा तीन बड़े नेताओं को
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि हमने बची हुई सीटों का रिव्यू किया है, जिसमें 16 सीटें हमें चुनौती भरी दिख रही हैं। हमें इन सीटों को संभालने की जिम्मेदारी मिली है, 8 सीटों की ज़िम्मेदारी मुझे और बाकी के सीटों की जिम्मेदारी प्रीतम जी और गणेश गोदियाल को मिली है।
02:43 PM, 26-Jan-2022
भगवंत मान का दावा- अगर सत्ता में आए तो नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए पुलिस को देंगे फ्री हैंड
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो ड्रग टास्क फोर्स बनाएंगे। पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए इस टास्क फोर्स में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। मान ने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो पंजाब पुलिस को फ्री हैंड दिया जाएगा।
02:10 PM, 26-Jan-2022
पुष्कर सिंह धामी का कांग्रेस पर हमला
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि 60 साल तक देश में एक पार्टी का शासन रहा और पिछले 7 साल में लगातार भारत आगे बढ़ा और तरक्की हुई है। काशी विश्वनाथ जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था लेकिन अब वहां हाईवे तैयार हो गया है, भव्य मंदिर का निर्माण हुआ।
01:32 PM, 26-Jan-2022
गोवा टीएमसी महासचिव यतीश नाइक का पार्टी से इस्तीफा
गोवा टीएमसी के महासचिव एडवोकेट यतीश नाइक ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि पार्टी जिस तरह से काम कर रही है, उसे देखते हुए, मुझे पार्टी का सदस्य बने रहने का कोई अच्छा कारण नहीं दिखाई देता है। मैं खुद को अपमानित, थका हुआ और निराश महसूस कर रहा हूं। नाइक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। पार्टी उम्मीदवारों की पहली दो सूचियों से बाहर रहने वाले नाइक ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने उन्हें आगामी चुनाव लड़ने के लिए एक सीट देने का वादा किया था।
01:15 PM, 26-Jan-2022
कल नामांकन करेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गुरुवार को खटीमा विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। खुद मुख्यमंत्री ने आज ये जानकरी दी।