फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: लंबी से चुनाव लड़ेंगे प्रकाश सिंह बादल,अकाली दल ने सिद्धू के खिलाफ मजीठिया को बनाया उम्मीदवार

Wed, 26 Jan 2022 07:05 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 26 Jan 2022 07:05 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बची हुई कुछ सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित हो जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Vidhan Sabha Election News, Total Seats, Nomination Date, Survey, Opinion Poll Updates in Hindi 26 January 2022
प्रकाश सिंह बादल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

06:40 PM, 26-Jan-2022

सुखबीर बादल ने सिद्धू को बताया अहंकारी

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सिद्धू का अहंकार खत्म करने के लिए। वो अहंकारी हो गए हैं कि उनमें मैं आ गया है, उन्हें पता चलेगा कि पंजाब की जनता उन्हें पसंद नहीं करती है।

 
06:31 PM, 26-Jan-2022

सुखबीर बादल ने की सिद्धू की घेराबंदी

शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल ने बुधवार को इसका एलान किया।  
विज्ञापन
06:18 PM, 26-Jan-2022

94 की उम्र में फिर चुनाव लड़ेंगे प्रकाश सिंह बादल

शिरोमणी अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब के लम्बी हलके से अकाली पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस संबंध में एलान उनके राजनीतिक सचिव मेजर भुपिन्द्र  सिंह ने किया। मेजर भुपिन्द्र सिंह बुधवार को लम्बी में एक कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर...
03:50 PM, 26-Jan-2022

28 जनवरी से तीन दिन के पंजाब दौरे पर केजरीवाल 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 से 30 जनवरी तक पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो कई विधानसभा सीटों पर प्राचर करने जाएंगे। जिन जिलों में केजरीवाल प्रचार करेंगे उनमें जालंधर और अमृतसर शामिल हैं। 
03:09 PM, 26-Jan-2022

भाजपा ने गोवा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने गोवा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 
03:06 PM, 26-Jan-2022

कांग्रेस की 16 मुश्किल सीटों को संभालने का जिम्मा तीन बड़े नेताओं को

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि हमने बची हुई सीटों का रिव्यू किया है, जिसमें 16 सीटें हमें चुनौती भरी दिख रही हैं। हमें इन सीटों को संभालने की जिम्मेदारी मिली है, 8 सीटों की ज़िम्मेदारी मुझे और बाकी के सीटों की जिम्मेदारी प्रीतम जी और गणेश गोदियाल को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:43 PM, 26-Jan-2022

भगवंत मान का दावा- अगर सत्ता में आए तो नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए पुलिस को देंगे फ्री हैंड

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो ड्रग टास्क फोर्स बनाएंगे। पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए इस टास्क फोर्स में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। मान ने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो पंजाब पुलिस को फ्री हैंड दिया जाएगा। 
02:10 PM, 26-Jan-2022

पुष्कर सिंह धामी का कांग्रेस पर हमला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि 60 साल तक देश में एक पार्टी का शासन रहा और पिछले 7 साल में लगातार भारत आगे बढ़ा और तरक्की हुई है। काशी विश्वनाथ जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था लेकिन अब वहां हाईवे तैयार हो गया है, भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। 
01:32 PM, 26-Jan-2022

गोवा टीएमसी महासचिव यतीश नाइक का पार्टी से इस्तीफा

गोवा टीएमसी के महासचिव एडवोकेट यतीश नाइक ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि पार्टी जिस तरह से काम कर रही है, उसे देखते हुए, मुझे पार्टी का सदस्य बने रहने का कोई अच्छा कारण नहीं दिखाई देता है। मैं खुद को अपमानित, थका हुआ और निराश महसूस कर रहा हूं।  नाइक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। पार्टी उम्मीदवारों की पहली दो सूचियों से बाहर रहने वाले नाइक ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने उन्हें आगामी चुनाव लड़ने के लिए एक सीट देने का वादा किया था। 
01:15 PM, 26-Jan-2022

कल नामांकन करेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गुरुवार को खटीमा विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। खुद मुख्यमंत्री ने आज ये जानकरी दी। 
Image
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed