UP Nikay Chunav 2023 : जानिए अयोध्या मंडल के पांचों जिलों में मतदान का प्रतिशत, अयोध्या में बदली गई 18 EVM
UP Ayodhya Nikay Chunav, UP Nikay Chunav 2023 Live Update: अमेठी में 64.90, अंबेडकरनगर में 63.1 फीसदी, सुल्तानपुर में 59.06 प्रतिशत, अयोध्या में 62.7 और बाराबंकी में 53.4 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अयोध्या मंडल के पांचों जिलों में मतदान संपन्न
बाराबंकी : 53.40 प्रतिशत हुआ मतदान, 4.14 प्रतिशत की हुई गिरावट
नगर पालिका नवाबगंज में शुरुआती दो घंटे में सिर्फ सवा छह प्रतिशत मतदाता ही घरों से बाहर निकले थे। इसके बाद 11 बजे तक आए परिणाम में तेजी से उछाल तो आया, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदेय स्थलों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो गया, जो शाम ढलते समय भी जारी रहा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर की गईं तमाम तैयारियां धरी की धरी रह गईं। बेलहरा नगर पंचायत के मतदाताओं ने अपने पिछले अपने पिछले रिकॉर्ड 73.21 को तोड़ते हुए 75.94 प्रतिशत मतदान कर नया कीर्तिमान बनाने में सफलता हासिल की। फतेहपुर में 57.34 प्रतिशत मतदाताओं नेे मत डाले, जिससे यहां मामूली बढ़त रिकॉर्ड हुई। शेष सभी नगर पंचायतों में मतदान प्रतिशत में तीन से 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
नवगठित रामसेनहीघाट में 75.86 प्रतिशत हुआ मतदान
नवगठित नगर पंचायत रामसनेहीघाट में मतदाताओं ने शहर की सरकार चुनने पूरे जोश के साथ मतदेय स्थलों पर पहुंचे। यहां 15541 मतदाताओं से 11789 ने वोट कर 75.86 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया। बेलहरा के बाद सबसे ज्यादा मतदान यही हुआ है।
1185 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद
नगर पालिका नवाबगंज व 13 नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद पर 121 एवं सदस्य पदों पर 1064 प्रत्याशी मैदान में थे। चार लाख नौ हजार 483 मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना था, लेकिन इसके सापेक्ष सिर्फ दो लाख 18 हजार 661 मतदाता ही मतदान करने पहुंचे। अब 13 मई को मतपेटियां खुलने के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
नगर पालिका नवाबगंज का यह रहा हाल
अध्यक्ष प्रत्याशी- 8
सदस्य प्रत्याशी- 186
कुल मतदाता- 168870
कुल पड़े मत- 67176
मतदान प्रतिशत- 39.78
2017 का मतप्रतिशत- 47.28
सुल्तानपुर : नगर पालिका पर भारी रहीं नगर पंचायतें, कादीपुर में पड़े सर्वाधिक 77.69 फीसदी वोट
दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को जिले के पांच नगर निकायों में हुए चुनाव में शहर की अपेक्षा नगर पंचायतों में सर्वाधिक मतदान हुआ है। मतदान समाप्ति के बाद नगर पंचायत कादीपुर में सर्वाधिक 77.69 फीसदी वोट पड़े हैं। 7,809 मतदाताओं के सापेक्ष 6,067 ने वोट डाला है। नगर पंचायत कोइरीपुर में 7,794 मतदाताओं के सापेक्ष 5,093 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया है। नवसृजित लंभुआ नगर पंचायत में 18,657 मतदाताओं के सापेक्ष 12, 230 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दोस्तपुर में 12,319 मतदाताओं के सापेक्ष 7,728 वोटरों ने चुनाव में हिस्सा लिया है। मतदान में सबसे नीचे नगर पालिका का मतदान प्रतिशत रहा। नगर पालिका में 94,412 मतदाताओं के सापेक्ष 52,152 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया है। मत वोटिंग से नगर पालिका मतदान प्रतिशत 55.24 रहा। मतदान में शहर के मतदाता नगर पंचायतों के वोटरों से पीछे रह गए।
स्ट्रांग रूम में जमा की गई मतपेटियां
नगर निकाय का चुनाव समाप्त होने के बाद मतपेटियों को अधिकारियों की देखरेख में देर रात तक स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया। मतपेटियां जमा होने के बाद स्ट्रांग रूम पर सशत्र पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। नगर पालिका की मतपेटिका मंडी परिषद अहमट में जमा कराई गई है। नगर पंचायत कादीपुर की मतपेटिकाओं को कादीपुर ब्लॉक में बने स्ट्रांग रूम में जमा किया गया है। पंचायत दोस्तपुर की मतपेटियों को कादीपुर नगर पंचायत के कम्युनिटी सेंटर में जमा किया गया है। कोइरीपुर नगर पंचायत की मतपेटियों को लंभुआ तहसील के नायब तहसीलदार भदैंया कक्ष में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा किया गया है। लंभुआ नगर पंचायत की मतपेटियों को तहसील के नायब तहसीलदार लंभुआ के कक्ष में जमा किया गया है। मतपेटियों को जमा करने के बाद डीएम जसजीत कौर, एसपी सोमेन बर्मा, प्रेक्षक राजाराम, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने जायजा लिया। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मतपेटियों को जमा करने के बाद निगरानी के लिए मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
अयोध्या : जिले के 62.64 फीसदी मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू होकर शाम को छह बजे तक चला। नगर निगम अयोध्या के साथ अन्य निकायों में शुरू से ही मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई लेकिन नगर निगम की अपेक्षा नगर पालिका और नगर पंचायतों में ज्यादा लंबी लाइन रही। नगर निगम अयोध्या में शुरूआत से ही वोटिंग धीमी रही, जबकि नगर पंचायत बीकापुर टॉप पर रहा। गोसाईगंज, भरतकुंड-भदरसा, कुमारगंज और खिरौनी-सुचित्तागंज भी फर्स्ट क्लास पास हुए। मतदान के दौरान प्रशासन व पुलिस के बड़े अफसरों के साथ मजिस्ट्रेटों के वाहन दौड़ते रहे।
जिले की नगर निगम अयोध्या समेत नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायत बीकापुर, गोसाईंगंज, भरतकुंड-भदरसा, खिरौनी-सुचित्तागंज, कुमारगंज, मां कामाख्या के लिए कराए गए चुनाव में महापौर के नौ, नगर पालिका रुदौली अध्यक्ष के सात, छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष के 58 प्रत्याशियों के साथ पार्षद व सदस्य के कुल 964 प्रत्याशियों के लिए मतदान कराया गया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए वरिष्ठ अफसरों के साथ ही 84 मजिस्ट्रेटों के साथ ही ढाई हजार से अधिक पुलिस व पीएसी के जवान लगाए गए थे। मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा।
निकाय निर्वाचन कंट्रोल रुम के मुताबिक जिले में कुल 62.64 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीकापुर नगर पंचायत के मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह रहा। जिले में यहां सर्वाधिक 69.3 फीसदी मतदान हुआ। नगर निगम अयोध्या क्षेत्र में मतदाताओं में उत्साह सबसे कम रहा। सुबह से शाम तक मतदान की स्थिति बेहतर नहीं रही। सबसे बड़े निकाय में सबसे कम 47.89 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रुदौली नगर पालिका क्षेत्र में मतदान औसत रहा। यहां के 59.33 फीसदी वोटरों ने बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। गोसाईगंज के वोटरों में उत्साह रहा। नगर पंचायत क्षेत्र के 65.12 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। नगर पंचायत भदरसा में भी मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। यहां 63.23 फीसदी मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इसी तरह कुमारगंज में 66.79 फीसदी, खिरौनी-सुचित्तागंज मे 64.12 फीसदी मतदान हुआ। मां कामाख्या के मतदाताओं मेंं उत्साह नहीं रहा। यहां कुल 51.79 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
अमेठी : 2017 के मुकाबले 3.33 प्रतिशत घटा मतदान, महज 64.90 प्रतिशत वोटिंग
वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में 68.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अलग-अलग निकायों की बात करें तो वर्ष 2017 में नगर पंचायत मुसाफिरखाना में 81.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। नगर पंचायत अमेठी में 69.55, नगर पालिका परिषद जायस में 62.17 और नगर पालिका परिषद गौरीगंज में 69.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस वर्ष लोगों को 2017 के मुकाबले अधिक मतदान की उम्मीद थी। देर शाम आए आंकड़ों ने इन दावों की पोल खोल दी।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले का कुल मतदान प्रतिशत 64.90 तक ही पहुंच सका। मतदान प्रतिशत में आई गिरावट की यह स्थिति सभी निकायों में भी देखने को मिली। नगर पंचायत मुसाफिरखाना में इस वर्ष महज 79.57 प्रतिशत मतदान हुआ तो अमेठी में 66.78 प्रतिशत। इसी तरह नगर पालिका परिषद जायस में 59.20 तो गौरीगंज में महज 67.33 प्रतिशत लोगों ने ही बूथों पर पहुंचकर मतदान किया।
बॉक्स
गत चुनाव में बढ़ा था चार प्रतिशत मतदान
मौजूदा चुनाव की यह स्थिति इसलिए भी चिंताजनक है कि 2017 के चुनाव में जिले के तीन निकायों में (गौरीगंज छोड़कर, यहां 2017 में पहली बार चुनाव हुए थे) मतदान 2012 के मुकाबले चार फीसदी बढ़ा था। 24 जून 2012 को हुए निकाय चुनाव में मुसाफिरखाना में 72 फीसदी मतदान हुआ था जबकि 2017 में 81.15 प्रतिशत। इसी तरह 2012 मेें अमेठी नपं में 66 प्रतिशत तो 2017 में 69.55 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। नगर पालिका परिषद जायस में 2012 में 54 प्रतिशत मतदान हुआ था तो 2017 में 62.17 फीसदी। कुल मतदान प्रतिशत की बात करें तो 2012 में जहां 64 प्रतिशत मतदान हुआ था वहीं 2017 में 62.23 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मौजूदा चुनाव के मतदान आंकड़ों पर एक नजर
निकाय - पड़े महिला मत - पड़े पुरुष मत - पड़े कुल मत
नगर पालिका गौरीगंज - 8993 - 9294 - 18287
नगर पालिका जायस - 9783 - 9659 - 19442
नगर पंचायत अमेठी - 4248 - 4019 - 8287
नगर पंचायत मुसाफिरखाना - 2594 - 2704 - 5298
योग - 25618 - 25676 - 51294
अंबेडकरनगर : पिछली बार का अव्वल इल्तिफातगंज में इस बार सिर्फ 59.83% मतदान
अंबेडकरनगर निकाय चुनाव में पिछली बार के मतदान का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया। मौसम का असर मतदान पर साफ देखने को मिला। पिछले चुनाव में जो नगर पंचायत इल्तिफातगंज 69.98 प्रतिशत मतदान के साथ सभी पांच निकाय में अव्वल थी। वह इस बार दो निकाय बढ़ जाने के बाद हुए चुनाव में मतदान को लेकर अंतिम पायदान पर खड़ी हो गई। इस बार सबसे कम 59.83 मतदान यहीं हुआ। अकबरपुर नगर पालिका में पिछली बार 66.67 फीसद मतदान हुआ था तो इस बार 63.10 प्रतिशत पर ही रुक गया। टांडा में 65.45 के सापेक्ष 61.7 तो जलालपुर में 66.2 के सापेक्ष इस बार सिर्फ 62.28 प्रतिशत लोग वोट डालने पहुंचे। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में पिछली बार 65.77 फीसद मतदान हुआ था। इस बार 63.87 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान में रुचि ली।
फाइनल मतदान प्रतिशत
नगर पालिका परिषद गौरीगंज 67.33%
नगर पालिका परिषद जायस 59.20%
नगर पंचायत अमेठी 66.78%