फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir Ayodhya Live: योगीराज द्वारा कृष्णशिला पर निर्मित मूर्ति का चयन, जानें चयनित प्रतिमा की विशेषताएं

Tue, 16 Jan 2024 06:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Jan 2024 06:25 AM IST
खास बातें

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha News Live Updates  : अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सोमवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर की ये नई तस्वीरें साझा कीं। इनमें राम मंदिर की भव्यता और सुंदरता दिखाई दे रही है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, 500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे। जिसे लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Live Updates: Ram Mandir News in Hindi makar sankranti
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:23 AM, 16-Jan-2024
राम मंदिर में स्थापित होने वाली रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज की मां सरस्वती ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, यह पिछले छह महीनों में उसने जो किया उसका नतीजा है। उसके पिता उसकी कला देखकर खुश होते।
03:58 AM, 16-Jan-2024

इस पल का लंबे समय से इंतजार था: शारदा पीठ के शंकराचार्य

शारदा पीठ के शंकराचार्य जगदगुरु सदानंद सरस्वती ने कहा कि भागवान राम का प्रत्येक भक्त और सनातन धर्म का अनुयायी 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बेहद खुश है। हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह जगह सदियों से विवादित रही। कोर्ट के आदेश के अनुसार मंदिर का निर्माण हो रहा है और अब प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ये बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
01:38 AM, 16-Jan-2024

राम मंदिर परिसर में बजाए जाएंगे शास्त्रीय भारतीय वाद्ययंत्र

मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के पखावज से लेकर तमिलनाडु के मृदंग तक, अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए देश भर के विभिन्न शास्त्रीय वाद्ययंत्र बजाए जाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी को भव्य समारोह के दौरान प्रदर्शन करने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से संगीतकारों का चयन किया गया है।
10:34 PM, 15-Jan-2024

धोनी को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। धोनी को आमंत्रण देने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग उनके घर गए थे। धोनी ने इस दौरान कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे। आमंत्रण मिलने से वह काफी खुश हैं। धोनी से पहले महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को आमंत्रित किया जा चुका है।
09:34 PM, 15-Jan-2024

पहले ये मूर्तियां बना चुके हैं योगीराज 

-केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा
-मैसूर में स्वामी रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा
-मैसूर के राजा की 14़ 5 फीट ऊंची सफेद अमृत शिला प्रतिमा
-मैसूर के चुंचनकट्टे में हनुमान जी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा
-संविधान निर्माता डॉ़ बीआर आंबेडकर की 15 फीट ऊंची प्रतिमा
09:01 PM, 15-Jan-2024

चयनित मूर्ति की नौ विशेषताएं

-श्याम शिला की आयु हजारों साल होती है, यह जल रोधी होती है।
-चंदन, रोली आदि लगाने से मूर्ति की चमक प्रभावित नहीं होगी।
-पैर की अंगुली से ललाट तक रामलला की मूर्ति की कुल ऊंचाई 51 इंच है।
-चयनित मूर्ति का वजन करीब 150 से 200 किलो है।
-मूर्ति के ऊपर मुकुट व आभामंडल होगा।
-श्रीराम की भुजाएं घुटनों तक लंबी हैं।
-मस्तक सुंदर, आंखे बड़ी और ललाट भव्य है।
-कमल दल पर खड़ी मुद्रा में मूर्ति, हाथ में तीर व धनुष होगा।
-मूर्ति में पांच साल के बच्चे की बाल सुलभ कोमलता झलकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:41 PM, 15-Jan-2024

मंगेशकर परिवार भी होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा

सिंगिंग इंडस्ट्री को अपनी आवाज से मधुर करने वाली आशा भोसले के साथ उनकी बहन उषा मंगेशकर को भी निमंत्रण मिला है। बता दें कि अक्षय कुमार, कंगना रणौत, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, हरिहरन, रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा समेत कई मशहूर हस्तियों को अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का निमंत्रण मिला है।
08:03 PM, 15-Jan-2024

कान्हा को भी मिले मथुरा की जन्मभूमि: नीतीश भारद्वाज

महाभारत सीरियल में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने कहा है कि भगवान राम की तरह कृष्ण को भी उनकी मथुरा की जन्मभूमि वापस मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मस्थान की तुलना किसी भी अन्य स्थान से नहीं की जा सकती। एतिहासिक प्रमाणों से यह स्थापित हो गया है कि भगवान कृष्ण काल्पनिक पात्र नहीं थे। द्वारका से मिले प्रमाणों ने उन्हें इतिहास पुरूष के रूप में स्थापित कर दिया है। अब ऐसे इतिहास पुरुष भगवान कृष्ण को बिना कोई देरी किए उनकी जन्मभूमि मिलनी चाहिए।
06:41 PM, 15-Jan-2024
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी नेता दीपेंद्र हुड्डा, सुप्रिया श्रीनेत और अन्य के साथ हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। सभी ने मंदिर में पुष्प और प्रसाद चढ़ाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। 
 
05:01 PM, 15-Jan-2024

कांग्रेस प्रदेश के अयोध्या दौरे के बीच कुछ लोगों ने पार्टी के उतारे झंडे

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और दीपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज अयोध्या दौरे पर है। इस बीच कुछ अराजक लोगों ने अयोध्या राम मंदिर के बाहर कांग्रेस का झंडा को उतारते हुए देखा गया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed