Assembly Election 2022 Live: कोरोना नियमों के उल्लंघन पर सपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उत्तराखंड में आप ने नौ प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की
State Assembly Election 2022 UP, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक
चुनाव आयोग ने आज आने वाले चुनाव के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। इसमें गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 1,400 से ज्यादा अधिकारी शामिल हुए। बैठक में फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में थी। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने अधिकारियों से समन्वय के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव कराने की बात कही।उत्तराखंड में आप ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट
आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। जिसमें गढ़वाल से पांच और कुमाऊं से चार प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। पार्टी अब तक 51 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है। पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग से उत्तम भंडारी, सहसपुर से भरत सिंह, मसूरी से श्याम बोरा, झबरेड़ा से राजू बिराटिया, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, लाल कुआं से चंद्रशेखर पांडे, नानकमत्ता से आनंद सिंह राणा और खटीमा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।सपा के कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने पर मुकदमा दर्ज
विक्रामदित्य मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन था। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल और धारा 144 का खुला उल्लंघन किया गया। हजारों की भीड़ जुटी थी। इस आयोजन की जानकारी होने पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मध्य जोन केडीसीपी से से बातचीत की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...वोट हमारा, राज तुम्हारा,
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) January 14, 2022
नहीं चलेगा, नहीं चलेगा।।
... pic.twitter.com/qzR3IShJzI
यूपी चरथावल सीट से टिकट कटने पर बसपा नेता अरशद राणा फूट-फूट कर रो पड़े। राणा ने शहर कोतवाली में कहा कि उन्होंने दो साल पहले पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को टिकट के लिए 67 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद भी उन्हें विश्वास में लिए बगैर उनका टिकट काट दिया गया।
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के भांजे और कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता जोगिंदर सिंह मान ने मकर संक्रांति पर पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। मान ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले के दोषियों को सजा न दिलाए जाने और फगवाड़ा को जिला न बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ने की बात कही है। मान के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
अखिलेश के कार्यक्रम में उड़ी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां
सपा कार्यालय में स्वामी प्रसाद मौर्य समेत बाकी नेताओं के पार्टी ज्वाइन करने के दौरान कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गईं। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जबकि चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगा रखी है। इस बारे में लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा है कि ये कार्यक्रम बिना अनुमति के हुआ है। सूचना मिलने पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम को सपा कार्यालय भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।Former BSP MLA Neeraj Kushawaha Maurya, former BJP MLC Harpal Saini, former BSP MLA Balram Saini, former BJP MLA Rajendra Pratap Singh, former Minister of State Vidrohi Maurya, former Chief Security Officer Padam Singh and former Congress MLA Bansi Singh Pahadiya joins SP today pic.twitter.com/ap6t9E58nz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 14, 2022