फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi Yojana: खत्म हुआ इंतजार, किसानों के खातों में भेजी गई 18वीं किस्त, ऐसे करें चेक

Sat, 05 Oct 2024 06:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 05 Oct 2024 06:14 PM IST
खास बातें

  • PM Kisan 18th Installment 2024: किसानों के खाते में 18वीं किस्त भेज दी गई है
    पीएम नरेंद्र मोदी ने पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए
    इस बार 9.4 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 18वीं किस्त भेजी गई है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 18th Installment Status Live Prime Minister Released PM Kisan 18 Kist Status Check Process
PM Kisan Yojana: 18वीं किस्त का लाभ 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को मिला? - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:12 PM, 05-Oct-2024

PM Kisan Live: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कैसे करें आवेदन?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
05:39 PM, 05-Oct-2024

कब शुरू हुई थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए साल 2019 में की थी। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
05:23 PM, 05-Oct-2024

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 
04:28 PM, 05-Oct-2024
PM Kisan Yojana Live: इतने किसानों को मिला लाभ
  • इस बार 18वीं किस्त के रूप में 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ दिया गया है। इन सभी के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई है।
04:01 PM, 05-Oct-2024
PM Kisan Samman Nidhi Live: तीसरा काम ये है
  • ई-केवाईसी और भू-सत्यपान के अलावा जो काम जरूरी है वो है आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना। अगर आपने ये काम भी करवा रखा है, तो जाहिर है कि आपके खाते में 18वीं किस्त आ चुकी होगी।
03:25 PM, 05-Oct-2024
PM kisan Nidhi Live: दूसरा काम ये है
  • ई-केवाईसी के अलावा जो दूसरा काम करवाने वाले किसानों को किस्त मिली है, वो है भू-सत्यापन। अगर आपने ई-केवाईसी के साथ ये काम करवा रखा है तो आपको किस्त का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:54 PM, 05-Oct-2024
PM Kisan 18th Installment 2024 Live: जिन किसानों के पूरे थे ये 3 काम, उन्हें मिली है किस्त
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों को 18वीं किस्त का लाभ मिला है जिन किसानों ने ई-केवाईसी करवाई है। किस्त पाने के लिए ये काम करवाना जरूरी है।
02:12 PM, 05-Oct-2024
PM Kisan 18 Kist Kab Aayegi Live: अगर आपको अब तक मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है तो आप अपने बैंक के मिस्ड कॉल नंबर (ये हर बैंक का एक ऐसा नंबर होता है जिस पर मिस्ड कॉल करने से आपके खाते में जमा राशि के बारे में आपको बता देता है) पर मिस्ड कॉल करके आप जान सकते हैं कि आपके खाते का बैलेंस क्या है। इससे आपको किस्त के पैसे आए हैं या नहीं, आपको पता चल सकता है।
 
01:45 PM, 05-Oct-2024
PM Kisan Nidhi 18th Kist Live: इन तरीकों से चेक कर सकते हैं किस्त मिली या नहीं
  • अगर आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आ गए हैं तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आता है जिसमें आपको जानकारी दी जाती है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आ गए हैं। ऐसे में आपके खाते में किस्त आते ही आपके पास मैसेज आ जाएगा।
01:31 PM, 05-Oct-2024
PM Kisan 18th Installment 2024 Live: प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं संबोधित
  • पीएम नरेंद्र मोदी किसानों को और कार्यक्रम में पहुंचे अन्य लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
 
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed