07:16 PM, 28-Feb-2024
इन तरीकों से कर सकते हैं आपके खाते में 16वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं
- अगर आप लाभार्थी हैं, तो आप मैसेज के जरिए किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं। दरअसल, आपको सरकार की तरफ से और बैंक की तरफ से भी मैसेज मिलता है जिसमें किस्त के 2 हजार रुपये के ट्रांसफर होने जानकारी दी होती है।
- अगर किसी कारण आपके पास किस्त आने का मैसेज नहीं आया है, तो ऐसे में आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर चेक कर सकते हैं कि खाते में 16वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
- आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर पासबुक एंट्री करवाकर इस बारे में पता कर सकते हैं किस्त के पैसे खाते में ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।
07:08 PM, 28-Feb-2024
योजना में जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी, भूलेखों का सत्यापन और स्कीम में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी। उनके खाते में 16वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं।
06:56 PM, 28-Feb-2024
वे किसान जिनके खाते में अब तक किस्त के पैसे नहीं आए हैं। वे योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके ऊचित मदद ले सकते हैं।
06:46 PM, 28-Feb-2024
करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का लाभ पाने के बाद काफी खुश हैं।
06:26 PM, 28-Feb-2024
PM Kisan 16th Installment Date Time: पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की 16वीं किस्त। डीबीटी के माध्यम से करोड़ों किसानों के खाते में भेजे गए 21 हजार करोड़ रुपये।
06:03 PM, 28-Feb-2024
PM Kisan Nidhi Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे, बस थोड़ी देर में किस्त जारी करेंगे।
05:11 PM, 28-Feb-2024
PM Kisan 16th Installment Date Time: पीएम नरेंद्र मोदी कुछ देर में किस्त के पैसे जारी करेंगे।
04:48 PM, 28-Feb-2024
PM kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किस्त जारी होने वाले कार्यक्रम में थोड़ी सी देरी हो रही है।
04:30 PM, 28-Feb-2024
PM Kisan Yojana: बस कुछ मिनट बाद जारी हो जाएगी 16वीं किस्त।
04:15 PM, 28-Feb-2024
PM Kisan 16th Installment Date Time: पीएम मोदी कुछ देर बाद लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजेंगे।