Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wrestlers Protest Live: बजरंग पूनिया बोले- महिला पहलवानों पर शिकायत वापस लेने का दबाव, पैसे का लालच दे रहे

Tue, 25 Apr 2023 04:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 25 Apr 2023 04:28 PM IST
खास बातें

Indian Wrestlers Protest Live Updates in Hindi: भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन पार्ट-2 तीसरे दिन भी जारी है। फिर से शुरू हो गया है। विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए थे। उसके बाद उनका धरना जारी है। पहलवानों ने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Wrestlers protest LIVE updates Top Wrestlers Bajrang Punia Vinesh Phogat Delhi Jantar Mantar Protest WFI
जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:24 PM, 25-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: किसानों को मिला राजनेताओं का समर्थन

किसानों ने इस बार राजनीतिक पार्टियों से समर्थन मांगा है और खाप पंचायत सहित उन्हें कई पार्टियों और राजनेताओं का समर्थन मिला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह ह्ड्डा भी पहलवानों के समर्थन में पहुंचे। जनवरी में पहलवानों ने वृंदा किरात को मंच पर नहीं चढ़ने दिया था, लेकिन अब उन्होंने प्रदर्शन में उनका स्वागत किया गया। पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। उन्हें राजनेताओं का समर्थन मिल रहा है और पहलवान सभी का स्वागत भी कर रहे हैं। बजरंग पूनिया ने प्रदर्शन में सभी का स्वागत किया और समर्थन के लिए धन्यवाद भी कहा।
03:23 PM, 25-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: पहलवानों को पैसे ऑफर हो रहे

बजरंग पूनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया है कि जिन सात महिला पहलवानों ने यौन शोषण की शिकायत की है, उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। कुश्ती संघ के कुछ अधिकारियों ने इस महिला पहलवानों से संपर्क किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इन पहलवानों से शिकायत वापस लेने की बात कही गई है। सभी को पैसे का लालच भी दिया गया है। पूनिया ने यह भी कहा कि कुश्ती संघ के अधिकारी उनके घर जा रहे हैं और उन पर दबाव बना रहे हैं। अगर उन लड़कियों को कुछ होता है तो सरकार और पुलिस इसके जिम्मेदार होंगे। मुझे यह भी नहीं पता है कि इन लड़कियों के नाम का खुलासा कैसे हुआ है।
विज्ञापन
02:45 PM, 25-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का बयान

पहलवानों के प्रदर्शन के दूसरे चरण में पहली बार भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बयान आया। बृजभूषण ने कहा, ''यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। कोर्ट ही तय करेगा।''
 
11:01 AM, 25-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीर बताया है। शुक्रवार को इस पर मामले पर सुनवाई होगी।
10:59 AM, 25-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: महिला पहलवानों ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

सात महिला पहलवानों ने अपने यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
 
10:37 AM, 25-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: पहलवानों के समर्थन में उतरे किसान

प्रदर्शनकारी पहलवानों को समर्थन देने के लिए सोनीपत से किसानों का एक जत्था दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना हुआ। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वे दिल्ली से वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि लाखों किसान जंतर-मंतर पर डेरा डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:11 AM, 25-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस

खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे आंदोलनकारी पहलवानों का कांग्रेस ने सोमवार को समर्थन किया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने को कहा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस प्रमुख नेता डिसूजा ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की।
09:28 AM, 25-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: पहलवानों को मिला सत्यपाल मलिक का साथ

जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का साथ मिला है। मलिक ने खिलाड़ियों को समर्थन देने का एलान किया है। वह धरनास्थल पर जा सकते हैं। सत्यपाल मलिक ने ट्वीट किया, "बेटियों चिंता मत करना, पूरा देश आपके साथ है! मैं खुद आपके धरने पर आऊंगा।"
 
09:24 AM, 25-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: बजरंग पूनिया बोले- महिला पहलवानों पर शिकायत वापस लेने का दबाव, पैसे का लालच दे रहे

भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन पार्ट-2 तीसरे दिन भी जारी है। फिर से शुरू हो गया है। विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए थे। उसके बाद उनका धरना जारी है। पहलवानों ने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनकी शिकायत पर एक समिति का भी गठन किया गया था, लेकिन पहलवानों को उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। खिलाड़ी कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed