फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Championship Final Highlights: नीरज और सचिन पदक से चूके, वालकोट ने जीता स्वर्ण; पीटर्स को रजत

Thu, 18 Sep 2025 05:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Sep 2025 05:19 PM IST
खास बातें

World Athletics Championships: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव करने उतरे, लेकिन उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया और पांचवें प्रयास में ही उनका सफर थम गया। त्रिनिदाद एंड टोबेगो के केशोर्न वालकोट ने 88.16 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
World Athletics Championships highlights: Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem Showdown for Javelin Gold in Tokyo
नीरज और अरशद - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:18 PM, 18-Sep-2025

World Championship Final Live: वालकोट ने जीता स्वर्ण

त्रिनिदाद एंड टोबेगो के केशोर्न वालकोट ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में 88.16 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के नीरज चोपड़ा और सचिन यादव खाली हाथ रहे क्रमश: आठवें और चौथे स्थान पर रहकर अभियान समाप्त किया। पेरिस ओलंपिक के चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। 

05:11 PM, 18-Sep-2025

World Championship Final Live: छठा और अंतिम प्रयास

छठे प्रयास में जूलियन वेबर ने 84.67 मीटर का थ्रो किया और वह पदक की दौड़ से बाहर हो गए। भारत के सचिन यादव ने छठे प्रयास में 80.95 मीटर का थ्रो किया और वह 86.26 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे। सचिन पदक हासिल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहचान बनाई। सचिन का यह प्रदर्शन उनका निजी सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने छठे प्रयास में फाउल किया और वह 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से कांस्य, जबकि एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। त्रिनिदाद एंड टोबेगो के केशोर्न वालकोट ने 88.16 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

विज्ञापन
05:01 PM, 18-Sep-2025

World Championship Final Live: पांचवें प्रयास में भी सचिन ने किया प्रभावित

नीरज भले ही बाहर हो गए, लेकिन भारत के सचिन यादव ने पांचवें प्रयास में भी प्रभावित किया और 85.96 मीटर का थ्रो किया। सचिन के इस थ्रो से यह तय है कि वह छठा और अंतिम प्रयास करेंगे और उनके पास शीर्ष तीन में शामिल होने का मौका रहेगा। वालकोट फिलहाल शीर्ष पर हैं और दूसरे स्थान पर एंडरसन पीटर्स हैं। पांचवें प्रयास के बाद भी वालकोट शीर्ष पर बने हुए हैं। 

 

04:55 PM, 18-Sep-2025

World Championship Final Live: नीरज चोपड़ा बाहर

दो बार के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह पांचवें प्रयास में फाउल कर बैठे। चौथे प्रयास के बाद नीरज आठवें स्थान पर थे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए इस प्रयास में शीर्ष छह में जगह बनाना जरूरी था, लेकिन नीरज फाउल कर बैठे जिस कारण उनका सफर समाप्त हो गया। नीरज ने टोक्यो में ही ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था और वह यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने स्वर्ण का बचाव करने उतरे थे, लेकिन इसमें सफल नहीं हुए। नीरज के लिए यह प्रदर्शन काफी निराशाजनक है क्योंकि वह अंतिम प्रयास तक भी नहीं पहुंच सके। नीरज का आज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.03 मीटर रहा, जबकि नदीम का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 82.75 मीटर रहा। 

04:39 PM, 18-Sep-2025

World Championship Final Live: चौथा प्रयास

शीर्ष 10 एथलीटों ने चौथे प्रयास के लिए क्वालिफाई किया और सबसे पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम आए, लेकिन वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और उन्होंने चौथे प्रयास में फाउल किया। डेविड वेगनर ने 83.03 मीटर का थ्रो किया। भारत के नीरज चोपड़ा इस प्रयास में भी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और उन्होंने चौथे प्रयास में 82.86 मीटर का थ्रो किया। भारत के सचिन यादव ने 84.90 मीटर का थ्रो किया। वालकोट ने चौथे प्रयास में अपने ही थ्रो में सुधार किया और 88.16 मीटर का थ्रो किया। पाकिस्तान के पेरिस ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम का सफर चौथे प्रयास में ही समाप्त हो गया। नीरज को दौड़ में बने रहने के लिए पांचवें प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंकना होगा। अगर वह शीर्ष छह में जगह नहीं बना पाए तो वह बाहर हो जाएंगे। 

04:23 PM, 18-Sep-2025

World Championship Final Live: तीसरा प्रयास

वेबर ने तीसरे प्रयास में फाउल किया, जबकि एंडरसन पीटर्स ने 82.83 मीटर का थ्रो किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने दूसरे प्रयास में फाउल के बाद तीसरे प्रयास में 82.75 मीटर का थ्रो किया, जबकि भारत के नीरज चोपड़ा ने फाउल किया। भारत के एक अन्य एथलीट सचिन यादव ने तीसरे प्रयास में 85.71 मीटर का थ्रो किया। सचिन ने पहले तीन थ्रो में अच्छा प्रदर्शन किया। तीन प्रयास के बाद 10 सर्वश्रेष्ठ थ्रो खेलने वाले एथलीट अगले प्रयास के लिए क्वालिफाई करेंगे, जबकि दो एथलीट का सफर समाप्त हो गया। पहले तीन प्रयास के बाद सचिन चौथे, नीरज आठवें और पाकिस्तान के अरशद नदीम 10वें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
04:12 PM, 18-Sep-2025

World Championship Final Live: दूसरा प्रयास

जर्मनी के एंडरसन पीटर्स ने दूसरे प्रयास में 87.38 मीटर का थ्रो किया, जबकि जूलियन वेबर में 86.11 मीटर का थ्रो फेंका। भारत के नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 84.03 मीटर का थ्रो किया। पहले प्रयास में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सचिन दूसरे प्रयास में फाउल कर बैठे। त्रिनिदाद एंड टोबेगो के केशोर्न वालकोट ने दूसरे प्रयास में 87.83 मीटर का थ्रो किया और वह पीटर्स को पीछे छोड़ने में सफल रहे। 

04:02 PM, 18-Sep-2025

World Championship Final Live: नीरज-सचिन की शानदार शुरुआत

भारत के नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 83.65 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने अच्छी शुरुआत की और पहले प्रयास में अरशद नदीम से आगे रहे। भारत के एक अन्य भाला फेंक एथलीट सचिन यादव ने शानदार शुरुआत की और 86.27 मीटर का थ्रो किया और वह पहले प्रयास में वह दूसरे स्थान पर रहे। पहले प्रयास में सचिन ने अपने आदर्श नीरज को पीछे छोड़ा। 

 

03:59 PM, 18-Sep-2025

World Championship Final Live: फाइनल मुकाबला शुरू

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। सबसे पहले ग्रेनाडा के एंडसरन पीटर्स आए और उन्होंने पहले प्रयास में 84.59 मीटर का थ्रो किया। दूसरे स्थान पर जूलियन वेबर आए और उन्होंने 83.63 मीटर का थ्रो किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 82.73 मीटर का थ्रो किया। 

03:56 PM, 18-Sep-2025

World Championship Final Live: चौथे नंबर पर आएंगे नीरज

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed