फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs GBR, Match Highlights: भारतीय महिला टीम पहले पदक से चूकी, कड़े मुकाबले में ब्रिटेन से हारी

Fri, 06 Aug 2021 09:06 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Amit Mandal Updated Fri, 06 Aug 2021 09:06 AM IST
खास बातें

India vs Great Britain Women's Hockey Highlights: भारतीय महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारतीय टीम को कांस्य पदक मुकाबले में ब्रिटेन के हाथों 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ओलंपिक में पहली बार पदक जीतने से चूक गई, हालांकि हार के बावजूद भारतीय टीम इतिहास रचने में सफल रही और पहली बार चौथे स्थान पर रही।

विज्ञापन
Tokyo Olympics Women Hockey Live and updates: India losses bronze medal match against great britain
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : social media

लाइव अपडेट

08:47 AM, 06-Aug-2021

भारतीय टीम हारी 

भारतीय महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारतीय टीम को कांस्य पदक मुकाबले में ब्रिटेन के हाथों 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ओलंपिक में पहली बार पदक जीतने से चूक गई, हालांकि हार के बावजूद भारतीय टीम इतिहास रचने में सफल रही और पहली बार चौथे स्थान पर रही।
 
08:40 AM, 06-Aug-2021

4th क्वार्टर: रोमांचक हुआ मुकाबला

आखिरी के तीन मिनट का खेल बाकी, भारतीय टीम गोल करने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन ब्रिटेन की रक्षा पंक्ति भी टिकी हुई है।
विज्ञापन
08:33 AM, 06-Aug-2021

4th क्वार्टर: भारत को पैनल्टी कॉर्नर

 भारत को पैनल्टी कॉर्नर मिला तो ग्रेट ब्रिटेन ने रेफरल गंवाया। हालांकि गुरजीत कौर इस बार गोल करने में नाकाम रहीं। ब्रिटेन अभी भी 4-3 से आगे।
08:31 AM, 06-Aug-2021

4th क्वार्टर: भारत को ग्रीन कार्ड

भारतीय खिलाड़ी को दूसरी बार ग्रीन कार्ड मिला है। इस बार शर्मीला को दो मिनट के लिए बाहर बैठना पड़ेगा।
08:25 AM, 06-Aug-2021

4th क्वार्टर: ब्रिटेन को एक और पैनल्टी कॉर्नर

ब्रिटेन ने इस बार गलती नहीं की और सातवें पैनल्टी कॉर्नर से गोल करने में सफल। ब्रिटेन की तरफ से इस बार 48वें मिनट में बाल्सडन ने गोल किया। ब्रिटेन अब 4-3 से आगे 
08:22 AM, 06-Aug-2021

4th क्वार्टर: ब्रिटेन को पैनल्टी कॉर्नर

आखिरी क्वार्टर शुरू होते ही ब्रिटेन को चौथा पैनल्टी कॉर्नर मिला। वहीं भारत की उदिता को येलो कार्ड भी दिया गया, यानि उदिता अब अगले पांच मिनट तक बाहर रहेंगी। उधर ब्रिटेन फिर से गोल करने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:21 AM, 06-Aug-2021

4th क्वार्टर शुरू

 मैच के आखिरी 15 मिनट का खेल बाकी। 
08:19 AM, 06-Aug-2021

3rd क्वार्टर खत्म: स्कोर 3-3

तीसरा क्वार्टर समाप्त हो चुका है और भारत-ब्रिटेन दोनों 3-3 की बराबरी पर हैं।
08:15 AM, 06-Aug-2021

3rd क्वार्टर: भारत को मिला पैनल्टी कॉर्नर

भारत का सफल रेफरल, मिला एक और पैनल्टी कॉर्नर। लेकिन गुरजीत कौर के बाहर होने की वजह से दूसरी खिलाड़ी ने स्ट्रोक लिया और नाकाम रहीं। 
08:11 AM, 06-Aug-2021

3rd क्वार्टर: सविता बनीं दीवार

ब्रिटेन की टीम आक्रामक खेल रही है लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया की दीवार को भेदने में नाकाम है। सविता ने अभी तक के खेल में कई सारे शॉट्स को रोका है और ब्रिटेन को हावी नहीं होने दिया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed