11:06 PM, 01-Aug-2024
Paris Olympics Day 6 Live: सिंधू महिला एकल राउंड ऑफ 16 से बाहर
पीवी सिंधू महिला बैडमिंटन एकल वर्ग से ही बिंग जियाओ से सीधे गेम में 19-21, 14-21 से हारने के बाद बाहर हो गईं। चीन की खिलाड़ी ने 2-0 से हराया। सिंधू टोक्यो ओलंपिक में किए गए अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाईं।
10:38 PM, 01-Aug-2024
Paris Olympics Live: सिंधू ने पहला सेट गंवाया
पीवी सिंधू ने चीन की ही बिंग जियाओ के खिलाफ पहला गेम 19-21 से गंवा दिया। सिंध ने कई बार वापसी की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
10:17 PM, 01-Aug-2024
Paris Olympics Live: राउंड ऑफ 16 मैच में सिंधू का ही बिंग जियाओ से सामना
पीवी सिंधू अपना राउंड ऑफ 16 मैच ही बिंग जियाओ के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। सिंधू ने ही बिंग जियाओ को हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
06:21 PM, 01-Aug-2024
Paris Olympics Live: लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में
भारत के स्टार पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने हमवतन एचएस प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रणय को 21-12, 21-6 से हराया। अब लक्ष्य का सामना अंतिम आठ में चीन के चू टिन चेन से शुक्रवार को होगा।
06:12 PM, 01-Aug-2024
Paris Olympics Live: लक्ष्य ने जीता पहला सेट
भारत के लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय के बीच पुरुष एकल वर्ग का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लक्ष्य सेन प्रणय पर फिलहाल भारी पड़ते दिख रहे हैं। इस मुकाबले का पहला सेट लक्ष्य ने जीत लिया। उन्होंने 21 मिनट तक चले इस गेम में प्रणय को 21-12 से हराया।
05:35 PM, 01-Aug-2024
Paris Olympics Live: सात्विक-चिराग की जोड़ी हारी
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की आरोन चिया और यिक वूई सोह से हार का सामना करना पड़ा। पदक के सबसे बड़े दावेदार सात्विक-चिराग को 21-13, 14-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत की थी और पहला गेम अपने नाम किया था, लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए अगले दोनों जीते और सात्विक-चिराग को बाहर का रास्ता दिखाया।
05:23 PM, 01-Aug-2024
Paris Olympics Live: तीसरे गेम में आगे चल रहा भारत
दूसरा गेम गंवाने के बाद सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने आरोन-सोह के खिलाफ तीसरे गेम में वापसी की। ब्रेक तक सात्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी पर 11-9 की बढ़त बना ली है।
05:10 PM, 01-Aug-2024
Paris Olympics Live: सात्विक-चिराग ने दूसरा गेम गंवाया
पहला गेम जीतने के बाद सात्विक-चिराग लय बरकरार नहीं रख सके और आरोन-सोह की मलेशियाई जोड़ी ने दूसरा गेम 21-14 से अपने नाम कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया है।
04:49 PM, 01-Aug-2024
Paris Olympics Live: सात्विक-चिराग ने जीता पहला गेम
सात्विक-चिराग की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में पहला गेम 21-13 से अपने नाम किया। सात्विक-चिराग ने आरोन-सोह के खिलाफ धीमी शुरुआत की और एक समय स्कोर 11-10 चल रहा था। लेकिन ब्रेक के बाद सात्विक-चिराग ने शानदार वापसी की और मलेशियाई जोड़ी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
04:42 PM, 01-Aug-2024
Paris Olympics Live: सात्विक-चिराग और आरोन-सोह के बीच चल रहा कड़ा मैच
सात्विक-चिराग और आरोन-सोह के बीच पुरुष युगल वर्ग में कड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। फिलहाल भारतीय जोड़ी मलेशियाई जोड़ी से पहले गेम में 11-10 से आगे चल रही है।