Neeraj Chopra Highlights: टोक्यो से ज्यादा दूर भाला फेंका, फिर भी नीरज के हाथ आया रजत पदक; नदीम ने जीता स्वर्ण
{"_id":"66b502758b0445d0f70c142e","slug":"neeraj-chopra-javelin-throw-final-paris-olympics-2024-live-mens-javelin-final-olympic-results-updates-2024-08-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra Highlights: टोक्यो से ज्यादा दूर भाला फेंका, फिर भी नीरज के हाथ आया रजत पदक; नदीम ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Fri, 09 Aug 2024 01:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:59 AM IST
खास बातें
Neeraj Chopra Javelin Throw Final Olympics: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। पाकिस्तान के अरशद नदीम 92.97 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
01:12 AM, 09-Aug-2024
Neeraj Chopra Javelin Final Live: नीरज को मिला रजत पदक
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस में अपने प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान के नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीरज और नदीम ने फाउल के साथ शुरुआत की थी, लेकिन पाकिस्तान के नदीम ने दूसरे प्रयास में ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। नीरज ने भी दूसरे प्रयास में अपने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन वह नदीम से आगे नहीं निकल सके।नीरज सिर्फ एक ही सफल प्रयास कर सके और उन्होंने छह में से पांच फाउल किए, जबकि नदीम ने छठे प्रयास में 91.79 मीटर का थ्रो किया। यह इस मैच में दूसरी बार था जब नदीम ने 90 मीटर से अधिक का थ्रो किया। नीरज ने इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। यह उनका दूसरा पर्सनल बेस्ट थ्रो भी है। उनका पर्सनल बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का है। वहीं, टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने इस बार टोक्यो से ज्यादा दूर भाला जरूर फेंका, लेकिन स्वर्ण नहीं जीत पाए। हालांकि, वह आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। इससे पहले 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने एथलेटिक्स में दो पदक जरूर जीते थे, लेकिन वह ब्रिटिश मूल के थे।
01:02 AM, 09-Aug-2024
Neeraj Chopra Javelin Final Live: नीरज ने लगातार तीसरी बार किया फाउल
नीरज चोपड़ा ने लगातार तीसरी बार फाउल किया और पांचवें प्रयास में भी वह नदीम से आगे नहीं निकल सके। नीरज 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। नीरज का अब आखिरी प्रयास बचा है। पाकिस्तान के नदीम 92.97 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं, जबकि एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक की दौड़ में बने हुए हैं।
विज्ञापन
12:50 AM, 09-Aug-2024
Neeraj Chopra Javelin Final Live: नीरज ने चौथे प्रयास में भी किया फाउल
नीरज चोपड़ा ने चौथे प्रयास में भी फाउल किया और वह फिलहाल 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। नीरज ने चार में से तीन बार फाउल किया है। दूसरी ओर, शीर्ष पर चल रहे पाकिस्तान के अरशद नदीम ने चौथे प्रयास में 79.40 मीटर का थ्रो किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने चौथे प्रयास में 88.54 मीटर का थ्रो किया और वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं।12:33 AM, 09-Aug-2024
Neeraj Chopra Javelin Final Live: नीरज ने फिर किया फाउल
नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में भी फाउल किया और वह 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ फिलहाल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।12:28 AM, 09-Aug-2024
Neeraj Chopra Javelin Final Live: नदीम शीर्ष पर बरकरार
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने तीसरे प्रयास में 88.72 मीटर का थ्रो फेंका और वह शीर्ष पर बने हुए हैं। नदीम ने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का थ्रो फेंका था जो ओलंपिक रिकॉर्ड है। नदीम ने पहले प्रयास में फाउल किया था।12:19 AM, 09-Aug-2024
Neeraj Chopra Javelin Final Live: नीरज दूसरे स्थान पर पहुंचे
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.45 मीटर का थ्रो किया और वह अरशद नदीम के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। नीरज के करियर का यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। हालांकि, नीरज को नदीम से आगे निकलने के लिए अपना अब तक का सबसे बेस्ट थ्रो फेंकना होगा। मालूम हो कि नीरज ने अब तक कभी भी 90 मीटर का थ्रो नहीं फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:14 AM, 09-Aug-2024
Neeraj Chopra Javelin Final Live: नदीम ने फेंका 90 मीटर के पार का थ्रो
पाकिस्तान के अरशद के नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का थ्रो फेंका और शीर्ष पह पहुंच गए। इससे पहले ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ थ्रो 90.57 का था। यह रिकॉर्ड नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्दसन के नाम था।12:13 AM, 09-Aug-2024
Neeraj Chopra Javelin Final Live: पीटर्स शीर्ष पर पहुंचे
ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने दूसरे प्रयास में 87.87 मीटर का थ्रो फेंका और वह फिलहाल शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले वालदेज ने दूसरे प्रयास में 84.52 मीटर का थ्रो फेंका।12:05 AM, 09-Aug-2024
Neeraj Chopra Javelin Final Live: नीरज ने फाउल से की शुरुआत
गत चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में फाउल के साथ शुरुआत की है। नीरज भाला फेंकने के बाद खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और लाइन को छू गए जिससे उनका प्रयास फाउल करार दिया गया। फिलहाल केशॉर्न 86.16 मीटर के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।12:01 AM, 09-Aug-2024