Lakshya Sen Highlights: एक्सेलसन से सेमीफाइनल मुकाबला हारे लक्ष्य सेन, अब कांस्य पदक के लिए खेलेंगे
{"_id":"66af2bac1039ecdad00e80c4","slug":"lakshya-sen-vs-viktor-axelsen-live-updates-paris-olympics-2024-day-9-updates-match-highlights-news-in-hindi-2024-08-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lakshya Sen Highlights: एक्सेलसन से सेमीफाइनल मुकाबला हारे लक्ष्य सेन, अब कांस्य पदक के लिए खेलेंगे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sun, 04 Aug 2024 04:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:36 PM IST
खास बातें
Lakshya Sen vs Viktor Axelsen: भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं और फाइनल में पहुंचने से चूक गए। लक्ष्य अब सोमवार को कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
04:35 PM, 04-Aug-2024
Lakshya vs Axelsen Live: हार के बाद क्या बोले लक्ष्य?
लक्ष्य ने मुकाबला हारने के बाद कहा, यह बड़ा मैच था, लेकिन मुझे थोड़ा संभलकर खेलना था। मैंने दूसरे गेम में अच्छी शुरुआत की और बढ़त बनाई, लेकिन इसे बरकरार नहीं रख सका। शुरुआत से ही जैसा गेम चल रहा था एक्सेलसन आक्रमक होकर खेल रहे थे और मैं डिफेंस खेल रहा था। मुझे लगता है कि मुझे अटैकिंग होकर खेलना चाहिए था। मैं अब कांस्य पदक के लिए पूरा जोर लगाऊंगा। मुझे इस मैच से काफी उम्मीद है। दर्शकों ने मेरा काफी हौसला बढ़ाया और मेरे माता-पिता भी यहां हैं तो मुझे हिम्मत मिलती है। मुझे उम्मीद है कि जैसा सपोर्ट मुझे आज मिला वैसा ही दर्शकों से कल भी मिलेगा जब मैं कांस्य पदक के लिए उतरूंगा।04:25 PM, 04-Aug-2024
Lakshya vs Axelsen Live: लक्ष्य सेन हारे
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ पुरुष एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला गंवा बैठे हैं। लक्ष्य ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन एक्सेलसन दोनों ही गेम में इस भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़े और उन्होंने 22-20, 21-14 से लक्ष्य को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लक्ष्य भले ही सेमीफाइनल से बाहर हो गए फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके, लेकिन उनके पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है। लक्ष्य पहले भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक का सेमीफाइनल मैच खेला है। उनके पास इस मैच को जीतकर भारत के लिए पदक पक्का करने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। अब लक्ष्य कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। लक्ष्य का कांस्य पदक के लिए मलेशिया के सातवीं वरीयता प्राप्त जिया जी ली से सामना होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच कांस्य के लिए सोमवार को मुकाबला होगा।
विज्ञापन
04:22 PM, 04-Aug-2024
Lakshya vs Axelsen Live: एक्सेलसन ने बनाई बढ़त
विक्टर एक्सेलन ने दूसरे गेम में भी लक्ष्य सेन पर बढ़त बना ली है। एक समय 7-0 से आगे चल रहे लक्ष्य अब 14-19 से पीछे चल रहे हैं। लक्ष्य को मैच गंवाने के लिए जल्द ही वापसी करनी होगी।04:17 PM, 04-Aug-2024
Lakshya vs Axelsen Live: दूसरे गेम में चल रहा कड़ा मुकाबला
एक्सेलसन और लक्ष्य सेन के बीच दूसरे गेम में कड़ा मुकाबला चल रहा है। एक समय 7-0 की बढ़त बना चुके लक्ष्य अब 12-13 से पीछे चल रहे हैं।04:14 PM, 04-Aug-2024
Lakshya vs Axelsen Live: लक्ष्य ने हासिल की मामूली बढ़त
दूसरे गेम में लक्ष्य ने ब्रेक तक एक्सेलसन पर 11-10 की मामूली बढ़त हासिल की हुई है। पहला गेम गंवाने के बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की थी और एक स्कोर स्कोर 7-0 कर दिया था, लेकिन एक्सेलसन ने गियर बदला और वापसी करने में ज्यादा देर नहीं लगाई।04:10 PM, 04-Aug-2024
Lakshya vs Axelsen Live: एक्सेलसन ने की वापसी
एक्सेलसन ने वापसी करते हुए स्कोर 8-7 किया, लेकिन लक्ष्य ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोर 10-7 करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। फिलहाल दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे गेम में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:06 PM, 04-Aug-2024
Lakshya vs Axelsen Live: लक्ष्य की मजबूत वापसी
पहला गेम हारने के बाद लक्ष्य सेन ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की है। लक्ष्य ने दूसरे गेम में एक्सेलसन के खिलाफ 7-0 की बढ़त बना ली है।04:02 PM, 04-Aug-2024
Lakshya vs Axelsen Live: दूसरा गेम शुरू
लक्ष्य और एक्सेलसन के बीच दूसरा गेम शुरू हो गया है। लक्ष्य पहले गेम में शानदार शुरुआत के बाद पिछड़ गए थे। लक्ष्य के पास वापसी करने का इस गेम में अच्छा अवसर है।04:00 PM, 04-Aug-2024
Lakshya vs Axelsen Live: लक्ष्य ने गंवाया पहला गेम
लक्ष्य सेन शानदार शुरुआत के बाद अंत में लड़खड़ा गए और मौके का फायदा नहीं उठा सके जिस कारण विक्टर एक्सेलसन ने लक्ष्य को गेम प्वाइंट में पहले गेम में मात दी। लक्ष्य ने पहला गेम 22-20 के अंतर से गंवाया। एक समय लक्ष्य इस गेम को जीतने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन एक्सेलसन ने दो गेम प्वाइंट बचाए और फिर वापसी करते हुए इस गेम को अपने नाम करने में सफल रहे।03:59 PM, 04-Aug-2024