फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ESP Highlights : भारत ने स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक, 2-1 से अपने नाम किया मुकाबला

Thu, 08 Aug 2024 07:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Aug 2024 07:18 PM IST
खास बातें

India vs Spain Hockey Highlights: हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। 52 साल बाद भारतीय टीम ने लगातार दो ओलंपिक में पदक अपने नाम किया है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी टीम कांसा लाने में सफल रही थी। 

विज्ञापन
IND vs ESP Hockey Highlights Paris Olympics 2024 Mens Hockey Bronze Medal Winner India Result News in Hindi
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

लाइव अपडेट

07:17 PM, 08-Aug-2024

IND vs ESP Hockey Live: भारत ने जीता कांस्य पदक

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए और भारत को स्पेन के खिलाफ बढ़त दिलाई जो अंत में निर्णायक साबित हुई। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था और अब लगातार दूसरी बार टीम पोडियम फिनिश करने में सफल रही है। भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था और टीम ने इस दिग्गज खिलाड़ी को शानदार विदाई दी है। भारत की दीवार कहे जाने वाले श्रीजेश टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा हैं। भारत ने इस तरह ओलंपिक में हॉकी स्पर्धा में अपना 13वां पदक जीता। 

भारत और स्पेन के बीच पहला क्वार्टर गोल रहित बराबरी पर रहा था। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने गोल कर बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि, दूसरा क्वार्टर खत्म होने से कुछ समय पहले ही हरमनप्रीत सिंह गोल कर भारत को बराबरी दिलाई। दोनों टीमों के बीच हॉफ टाइम तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर चल रहा था। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने भारत को बढ़त दिलाई। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। हरमनप्रीत ने जहां भारत को बढ़त दिलाई, वहीं श्रीजेश ने गोल पोस्ट पर शानदार बचाव कर स्पेन को बराबरी करने से रोके रखा। 1968 और 1972 के बाद यह पहली बार है जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दो ओलंपिक में पदक अपने नाम किया है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद पीआर श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया है।
07:13 PM, 08-Aug-2024

IND vs ESP Hockey Live: मैच खत्म होने में एक मिनट शेष

भारत और स्पेन के बीच कांस्य पदक मैच खत्म होने में एक मिनट का समय शेष रह गया है। भारत फिलहाल मुकाबले में 2-1 से आगे चल रहा है। 
विज्ञापन
07:04 PM, 08-Aug-2024

IND vs ESP Hockey Live: सुखजीत को मिला ग्रीन कार्ड

भारत के सुखजीत सिंह को ग्रीन कार्ड दिया गया है जिस कारण अब वह दो मिनट तक मैदान से बाहर रहेंगे। मैच समाप्त होने में सात मिनट का समय शेष है और फिलहाल भारत 2-1 की बढ़त बनाया हुआ है। 
06:53 PM, 08-Aug-2024

IND vs ESP Hockey Live: चौथा क्वार्टर शुरू

भारत और स्पेन के बीच कांस्य पदक मुकाबले का चौथा क्वार्टर शुरू हो गया है। भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है। स्पेन ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन इसे गोल में नहीं बदल सके। 
06:49 PM, 08-Aug-2024

IND vs ESP Hockey Live: तीसरा क्वार्टर समाप्त

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने तक स्पेन पर 2-1 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच हॉफ टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर चल रहा था, लेकिन तीसरे क्वार्टर में भारत को हरमनप्रीत सिंह ने बढ़त दिलाई जिसे तीसरा क्वार्टर समाप्त होने तक टीम ने बरकरार रखा। अब 15 मिनट का खेल शेष है। 
06:42 PM, 08-Aug-2024

IND vs ESP Hockey Live: स्पेन ने किया फाउल

स्पेन ने फाउल किया जिससे उसका गोल अमान्य करार दिया गया। तीसरे क्वार्टर में स्पेन ने भारतीय रक्षापंक्ति को भेदते हुए गोल करने की कोशिश की जिसे गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने रोका। उसी वक्त स्पेन के खिलाड़ी ने दोबारा गेंद को फ्लिक किया लेकिन यह उनके हाथ से लगकर गया जिस कारण रेफरी ने फाउल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:28 PM, 08-Aug-2024

IND vs ESP Hockey Live: भारत ने हासिल की बढ़त

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। हरमनप्रीत सिंह ने 33वें मिनट में भारत के लिए इस मैच का दूसरा गोल दागा। हरमनप्रीत अब तक पेरिस ओलंपिक में 11 गोल दाग चुके हैं। 
06:24 PM, 08-Aug-2024

IND vs ESP Hockey Live: तीसरा क्वार्टर शुरू

भारत और स्पेन के बीच कांस्य पदक मुकाबले का तीसरा क्वार्टर शुरू हो गया है। दोनों टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। पहला क्वार्टर गोल रहित बराबरी रहने के बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने एक-एक गोल दागे। 
06:14 PM, 08-Aug-2024

IND vs ESP Hockey Live: दूसरा क्वार्टर समाप्त

भारत और स्पेन के बीच कांस्य पदक मुकाबले में हॉफ टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर चल रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला क्वार्टर गोल रहित बराबरी पर रहा था, लेकिन दूसरे क्वार्टर में पहले स्पेन ने पेनल्टी स्ट्रोक पर बढ़त हासिल की, लेकिन हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा क्वार्टर समाप्त होने के चंद सेकेंड पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बराबरी हासिल कर ली। स्पेन के लिए मार्क मिराल्स ने गोल दागकर स्पेन को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय टीम लंबे समय तक बराबरी करने के लिए संघर्ष करती रही। भारत को दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम गोल करने से चूक गई। इसके कुछ मिनट बाद फिर भारत के पास बराबरी का मौका आया और इस बार कप्तान हरमनप्रीत ने गोल करने का मौका नहीं गंवाया। 
06:13 PM, 08-Aug-2024

IND vs ESP Hockey Live: भारत ने किया गोल

भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर के अंतिम सेकेंड में गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया है। भारत को 30में मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसे गोल में बदलने में जरा भी देर नहीं की। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed