IND vs GER Hockey Highlights: जर्मनी ने भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब कांस्य के लिए खेलेगी भारतीय टीम
{"_id":"66b24f63a797056edb0c485b","slug":"india-vs-germany-hockey-semi-final-live-score-paris-olympics-2024-harmanpreet-mens-hockey-ind-vs-ger-2024-08-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs GER Hockey Highlights: जर्मनी ने भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब कांस्य के लिए खेलेगी भारतीय टीम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wed, 07 Aug 2024 12:11 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:11 AM IST
खास बातें
IND vs GER Olympics Semi Final Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा और उसका स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार फिर बढ़ गया। भारत का अब कांस्य पदक के लिए स्पेन से मुकाबला होगा, जबकि जर्मनी फाइनल में नीदरलैंड से भिड़ेगा।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
12:08 AM, 07-Aug-2024
IND vs GER Hockey Live: जर्मनी फाइनल में पहुंचा
जर्मनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हराकर पेरिस ओलंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। जर्मनी ने इस मैच में भारत को 3-2 के अंतर से हराया और स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली। जर्मनी का फाइनल में सामना नीदरलैंड से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेन को हराया था। भारतीय टीम भले ही स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम के पास कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा। भारत का कांस्य के लिए सामना स्पेन से होगा। भारत ने इस मैच में पहले क्वार्टर में गोल कर बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने दो गोल दागे और भारत पर बढ़त बना ली थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने फिर बराबरी का गोल दागा, लेकिन मैच समाप्त होने से छह मिनट पहले जर्मनी ने तीसरा गोल दागा जिसने अंत में अंतर पैदा कर दिया। इस तरह भारत का स्वर्ण पदक जीतने का 44 वर्षों का इंतजार बढ़ गया।12:05 AM, 07-Aug-2024
IND vs GER Hockey Live: जर्मनी को मिला पेनल्टी कॉर्नर
जर्मनी को मैच के अंतिम समय में पेनल्टी कॉर्नर मिला है और टीम के अनुभवी गोलकीपर पहले ही मैदान से हट चुके हैं। हालांकि, जर्मनी की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। मैच समाप्त होने में अब डेढ़ मिनट का समय शे रह गया है।
विज्ञापन
12:04 AM, 07-Aug-2024
IND vs GER Hockey Live: श्रीजेश मैदान से बाहर गए
भारत के गोलकीपर मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले मैदान से बाहर चले गए हैं। उनकी जगह अटैकिंग के लिए एक अतिरिक्त खिलाड़ी मैदान पर आया है।11:59 PM, 06-Aug-2024
IND vs GER Hockey Live: जर्मनी ने बनाई बढ़त
जर्मनी ने चौथे क्वार्टर में बढ़त हासिल कर मैच में वापसी कर ली है। जर्मनी के लिए मार्को मिल्टकाउ ने 54वें मिनट में गोल दागा और जर्मनी को भारत पर 3-2 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी है।11:43 PM, 06-Aug-2024
IND vs GER Hockey Live: तीसरा क्वार्टर समाप्त
भारत और जर्मनी के बीच सेमीफाइनल मैच का तीसरा क्वार्टर समाप्त हो गया है। हॉफ टाइम के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और सुखजीत सिंह ने 36वें मिनट पर मिली पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में जरा भी देर नहीं की। इस तरह भारत ने स्कोर 2-2 से बराबर किया। अब 15 मिनट का खेल शेष है और दोनों टीमों की कोशिश बढ़त लेने की होगी।11:32 PM, 06-Aug-2024
IND vs GER Hockey Live: भारत ने की बराबरी
भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में गोल कर बराबरी हासिल कर ली है। भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 PM, 06-Aug-2024
IND vs GER Hockey Live: तीसरा क्वार्टर शुरू
हॉफ टाइम के बाद भारत और जर्मनी के बीच सेमीफाइनल मैच का तीसरा क्वार्टर शुरू हो गया है। जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर के बाद 2-1 की बढ़त बना ली थी।11:14 PM, 06-Aug-2024
IND vs GER Hockey Live: दूसरा क्वार्टर समाप्त
भारत और जर्मनी के बीच सेमीफाइनल मैच का दूसरा क्वार्टर समाप्त हो गया है। भारत ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने पहले पेनल्टी कॉर्नर और फिर पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। पहला हॉफ समाप्त होने तक जर्मनी ने वापसी की है और भारत की कोशिश जल्द से जल्द बढ़त लेने की होगी।11:09 PM, 06-Aug-2024
IND vs GER Hockey Live: जर्मनी ने हासिल की बढ़त
जर्मनी को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और उसने बिना कोई गलती किए बढ़त हासिल कर ली है। जर्मनी के लिए दूसरे क्वार्टर में क्रिस्टोफर रुएहर ने 27वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर शानदार गोल दागा और टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।10:55 PM, 06-Aug-2024