ARG vs IND: कांटे के मैच में अर्जेंटीना से हारा भारत, कांस्य के लिए ब्रिटेन से होगा मुकाबला
{"_id":"610a5f5c8ebc3eaa0e72bcb9","slug":"tokyo-olympics-2021-india-vs-argentina-women-s-hockey-semifinal-match-today-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"ARG vs IND: कांटे के मैच में अर्जेंटीना से हारा भारत, कांस्य के लिए ब्रिटेन से होगा मुकाबला","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Wed, 04 Aug 2021 05:18 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:18 PM IST
खास बातें
India vs Argentina Women's Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। उसे दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
भारत बनाम अर्जेंटीना महिला हॉकी सेमीफाइनल
- फोटो : twitter@TheHockeyIndia
लाइव अपडेट
05:07 PM, 04-Aug-2021
अर्जेंटीना से हारी भारतीय टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। उसे दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि भारतीय टीम ने अपने से मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दी और आखिरी सेकेंड तक लड़ती रही लेकिन अंत में बाजी अर्जेंटीना ने मारी।भारतीय टीम ने मैच में पहले क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में गोल कर बढ़त ले ली थी, लेकिन इसके बाद अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए स्कोर को बराबर किया। अर्जेंटीना की कप्तान मारिया ने टीम की तरफ से दोनों गोल किए। वहीं भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने इकलौता गोल किया।
सेमीफाइनल में हार के बाजवूद भारतीय टीम के पास पदक जीतने का मौका अभी बरकरार है। अब उसे छह अगस्त को ग्रेट ब्रिटेन से प्लेऑफ (कांस्य पदक मैच) में भिड़ना है, जहां जीतने पर वह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर सकती है।
05:00 PM, 04-Aug-2021
4th क्वार्टर:
मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। भारतीय टीम जहां पूरी तरह से आक्रामक है वहीं अर्जेंटीना टीम फिलहाल रक्षात्मक है और अपनी बढ़त को बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
04:52 PM, 04-Aug-2021
4th क्वार्टर शुरू
आखिरी के 15 मिनट का खेल बाकी है और भारतीय टीम अभी भी अर्जेंटीना से 1-2 से पीछे चल रही है। फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए भारतीय टीम को फिलहाल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है।04:46 PM, 04-Aug-2021
3rd क्वार्टर समाप्त
इस क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं हालांकि अर्जेंटीना के पास अभी भी 2-1 की बढ़त है। आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम को बराबरी करने के लिए एक गोल करना ही होगा।04:42 PM, 04-Aug-2021
3rd क्वार्टर: नेहा को ग्रीन कार्ड
भारतीय खिलाड़ी नेहा को 39वें मिनट में ग्रीन कार्ड थमाया गया जिसकी वजह से उन्हें दो मिनट के लिए बाहर बैठना पड़ेगा।04:36 PM, 04-Aug-2021
3rd क्वार्टर: अर्जेंटीना 2-1 से आगे
अर्जेंटीना की कप्तान मारिया बारिवेउवो ने अपना और टीम का दूसरा गोल किया। इसी के साथ दुनिया की दूसरी नंबर की टीम अर्जेंटीना ने मैच में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:31 PM, 04-Aug-2021
3rd क्वार्टर: अर्जेंटीना ने गंवाया रेफरल
हाफ टाइम के बाद अर्जेंटीना ने अपना इकलौता रेफरल गंवा दिया है, यानी अब बाकी बचे मैच में उसके पास कोई रेफरल नहीं होगा।04:29 PM, 04-Aug-2021
3rd क्वार्टर शुरू
सेमीफाइनल मुकाबले का आखिरी 30 मिनट का खेल बाकी है। दोनों ही टीमें इस वक्त 1-1 की बराबरी पर हैं।04:25 PM, 04-Aug-2021
2nd क्वार्टर समाप्त
दूसरे क्वार्टर का खेल पूरा हो चुका है। इसमें अर्जेंटीना ने वापसी करते हुए 18वें मिनट में गोल कर स्कोर को बराबर किया। हालांकि इसके बाद भारत को तीन पैनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम उसे भुना नहीं पाई।04:07 PM, 04-Aug-2021