Hockey: भारत ने चौथी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, रोमांचक फाइनल में मलयेशिया को 4-3 से हराया
{"_id":"64d79a416e93e279fe04b31d","slug":"india-vs-malaysia-hockey-final-live-score-asian-champions-trophy-2023-final-hockey-match-updates-in-hindi-2023-08-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Hockey: भारत ने चौथी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, रोमांचक फाइनल में मलयेशिया को 4-3 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Sat, 12 Aug 2023 11:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:43 PM IST
खास बातें
India vs Malaysia Hockey Asian Champions Trophy Final 2023 Highlights : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में भारत ने मलयेशिया को 4-3 से हरा दिया है। भारतीय टीम चौथी बार यह खिताब जीत चुकी है, जबकि मलयेशिया कभी यह खिताब नहीं जीत पाया है। हालांकि, टीम पांच बार तीसरे स्थान पर रह चुकी है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत ने 1-3 से पिछड़ते हुए, 4-3 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
भारत बनाम मलयेशिया लाइव हॉकी मैच
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:20 PM, 12-Aug-2023
भारत चौथी बार बना चैंपियन
भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। मलयेशिया के खिलाफ रोमांचक फाइनल में भारत एक समय 1-3 से पीछे चल रहा था, इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने 4-3 से मैच जीता और चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। अब भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान ने तीन बार यह खिताब जीता है।इससे पहले भारत ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा था, क्योंकि फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। भारतीय हॉकी टीम को अब हांगझोऊ एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। ऐसे में इस जीत से जरूर भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा।
हाफटाइम तक भारत का खराब खेल
हाफटाइम तक मलयेशिया की टीम 3-1 से आगे थी। सबसे खराब बात यह रही है कि टीम इंडिया ने मैच का पहला गोल दागा था। जुगराज सिंह ने नौवें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई थी। हालांकि, इसके बाद से भारतीय टीम पटरी से उतर गई और मलयेशिया ने लगातार काउंटर अटैक किए। 14वें मिनट में अजराई अबु कमाल ने फील्ड गोल कर मलयेशिया को बराबरी कराई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में रहीज राजी ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर और 28वें मिनट में मोहम्मद अमिनुद्दीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर ही ड्रैगफ्लिक से गोल दाग अपनी टीम को भारत के खिलाफ 3-1 से आगे कर दिया। पहले दो क्वार्टर में भारत ने कुछ आसान पेनल्टी कॉर्नर भी गंवाए।
तीसरे-चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया की वापसी
तीसरे क्वार्टर में भारत ने जबरदस्त वापसी की। एक मिनट के अंदर दो गोल दाग भारतीय टीम ने स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। हाफ-टाइम के बाद भारत ने काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फल मैच के 45वें मिनट में जाकर मिला, जब भारत के काउंटर अटैक पर अपने बॉक्स के अंदर मलयेशिया ने फाउल किया। इस पर भारत को रेफरी ने पेनल्टी स्ट्रोक अवॉर्ड किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग स्कोर 3-2 कर दिया। इसी मिनट (45वें मिनट) में गुरजंत सिंह ने काउंटर अटैक पर फील्ड गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर मं 56वें मिनट में अपना चौथा गोल दागा। आकाशदीप सिंह ने काउंटर अटैक कर बेहतरीन फील्ड गोल किया और इस तरह टीम इंडिया चैंपियन बनी।
10:16 PM, 12-Aug-2023
India vs Malaysia Hockey Live : भारत का चौथा गोल
भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर मं 56वें मिनट में अपना चौथा गोल दागा। आकाशदीप सिंह ने काउंटर अटैक कर बेहतरीन फील्ड गोल किया। अब टीम इंडिया 4-3 से आगे है। दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया 3-1 से पीछे चल रही थी, लेकिन तीसरे और चौथे क्वार्टर में जबरदस्त वापसी करते हुए भारत ने 4-3 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
09:58 PM, 12-Aug-2023
India vs Malaysia Hockey Live : तीसरे क्वार्टर में भारत की जबरदस्त वापसी
तीसरे क्वार्टर में भारत ने जबरदस्त वापसी की। एक मिनट के अंदर दो गोल दाग भारतीय टीम ने स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। हाफ-टाइम के बाद भारत ने काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फल मैच के 45वें मिनट में जाकर मिला, जब भारत के काउंटर अटैक पर अपने बॉक्स के अंदर मलयेशिया ने फाउल किया। इस पर भारत को रेफरी ने पेनल्टी स्ट्रोक अवॉर्ड किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग स्कोर 3-2 कर दिया। इसी मिनट में गुरजंत सिंह ने काउंटर अटैक पर फील्ड गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। अब चौथे क्वार्टर यानी आखिरी 15 मिनट का खेल बाकी है।09:23 PM, 12-Aug-2023
India vs Malaysia Hockey Live : हाफटाइम तक मलयेशिया 3-1 से आगे
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हाफटाइम तक मलयेशिया की टीम 3-1 से आगे है। उसने अब तक भारत के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है और मेजबान टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया है। भारत ने कुछ आसान पेनल्टी कॉर्नर भी गंवाए हैं।सबसे खराब बात यह रही है कि टीम इंडिया ने मैच का पहला गोल दागा था। जुगराज सिंह ने नौवें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई थी। हालांकि, इसके बाद से भारतीय टीम पटरी से उतर गई और मलयेशिया ने लगातार काउंटर अटैक किए। 14वें मिनट में अजराई अबु कमाल ने फील्ड गोल कर मलयेशिया को बराबरी कराई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में रहीज राजी ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर और 28वें मिनट में मोहम्मद अमिनुद्दीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर ही ड्रैगफ्लिक से गोल दाग अपनी टीम को भारत के खिलाफ 3-1 से आगे कर दिया।
भारतीय डिफेंस काफी खराब रहा। मलयेशिया ने लगातार एक के बाद एक कई काउंटर अटैक किए। भारतीय डिफेंस काफी ढीला दिखा। टीम ने कई आसान पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने के मौके भी गंवा दिए। इस तरह मलयेशिया ने 3-1 की बढ़त बना रखी है। अब दो और क्वार्टर का खेल बचा है और भारत को खिताब जीतने के लिए पहले दो गोल को मेकअप करना होगा, फिर जीत की कोशिश करनी होगी।
09:14 PM, 12-Aug-2023
India vs Malaysia Hockey Live : मलयेशिया 2-1 से आगे
मलयेशिया ने दूसरे क्वार्टर में 18वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। रहीम राजी ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैगफ्लिक से गोल हासिल किया, जिसका भारतीय डिफेंडर्स के पास कोई जवाब नहीं था। दूसरे क्वार्टर में मलयेशिया की टीम 2-1 से आगे है।09:06 PM, 12-Aug-2023
India vs Malaysia Hockey Live : मलयेशिया ने स्कोर बराबर किया
मलयेशिया ने 14वें मिनट में फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मलयेशिया के लिए यह गोल अजरई अबू कमाल ने किया। पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। इस क्वार्टर के आखिरी कुछ मिनट में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम इंडिया इसे भुना नहीं पाई। हरमनप्रीत मैदान पर ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:53 PM, 12-Aug-2023
India vs Malaysia Hockey Live : भारत ने दागा गोल
भारत ने मैच में गोल स्कोरिंग की शुरुआत की है। आठवें मिनट में टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर जुगराज सिंह ने ड्रैग-फ्लिक पर गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। नौवें मिनट में उन्होंने गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत उस वक्त मैदान पर मौजूद नहीं थे, इसी वजह से जुगराज ने ड्रैग-फ्लिक किया।08:47 PM, 12-Aug-2023
India vs Malaysia Hockey Live : मैच शुरू
भारत और मलयेशिया के बीच एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खिताबी भिड़ंत की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल पहले क्वार्टर का खेल जारी है।08:29 PM, 12-Aug-2023
India vs Malaysia Hockey Live : स्टार्टिंग लाइन अप
भारत: कृष्ण बहादुर पाठक, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह।मलयेशिया: हफीजुद्दीन ओथमान, मुजाहिर अब्दु, मरहान जलील, अशरन हमसामी, फैजल सारी, रजी रहीम, फैज जली, अज़ुआन हसन, अबू कमाल अजराई, नजमी जाजलान, अमीरुल अजहर।
08:28 PM, 12-Aug-2023