IND vs ESP Hockey: भारत ने जीत के साथ की हॉकी विश्व कप की शुरुआत, स्पेन को 2-0 से हराया, अमित-हार्दिक का गोल
{"_id":"63c1542b0c825128df42db85","slug":"ind-vs-esp-hockey-live-score-india-vs-spain-hockey-men-s-world-cup-match-2023-at-rourkela-news-in-hindi-2023-01-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ESP Hockey: भारत ने जीत के साथ की हॉकी विश्व कप की शुरुआत, स्पेन को 2-0 से हराया, अमित-हार्दिक का गोल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Fri, 13 Jan 2023 09:43 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:43 PM IST
खास बातें
FIH Hockey Men’s World Cup 2023 India vs Spain Score News in Hindi: ओडिशा में चल रहे हॉकी विश्व कप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। उसने स्पेन को पहले मैच में 2-0 से हरा दिया। भारत के लिए मैच में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल किया। भारत का दूसरा मैच में अब 15 जनवरी (रविवार) को मजबूत इंग्लैंड के खिलाफ होगा। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स को 5-0 से हराया था।
विज्ञापन
गोल करने के बाद भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:51 PM, 13-Jan-2023
IND vs ESP Hockey Live: भारत की शानदार जीत
भारत ने हॉकी विश्व कप के अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हरा दिया। पूल डी में टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही दूसरा पायदान हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने इससे पहले वेल्स को 5-0 से हराया था। वह बेहतर गोल अंतर के कारण पहले स्थान पर है। टीम इंडिया के लिए अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने दो बेहतरीन गोल किए। अमित रोहिदास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।भारत ने मैच में शुरुआत धीमी की थी। शुरुआती पांच मिनटों तक स्पेन ने टीम इंडिया को काफी छकाया, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा भारत ने मैच में पकड़ बनानी शुरू कर दी। इसका फायदा 11वें मिनट में टीम इंडिया को मिली। भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उस पर गोल नहीं आ सका। अगले ही मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर अमित रोहिदास ने शानदार गोल कर टीम इंडिया को 1-0 से आगे कर दिया।
भारत ने 26वें मिनट में दूसरा गोल किया। हार्दिक सिंह ने चार खिलाड़ियों को छकाते हुए जबरदस्त गोल किया। उनका यह गोल लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस विश्व कप में भारत का यह पहला फील्ड गोल है। हार्दिक स्पेन के सर्कल में गेंद को लेकर आगे बढ़ रहे थे। वह गोलपोस्ट के करीब खड़े ललित उपाध्याय को गेंद देना चाहते थे, लेकिन स्पेन के डिफेंडर से लगकर गेंद गोलपोस्ट में चली गई। हार्दिक ने टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने कोई गोल नहीं किया।
08:19 PM, 13-Jan-2023
IND vs ESP Hockey Live: दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सका भारत
भारत ने 37वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। कप्तान और पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट हरमनप्रीत सिंह मैदान पर नहीं थे। ऐसे में अन्य खिलाड़ियों के ऊपर गेंद को गोलपोस्ट में डालने की चुनौती थी। भारतीय टीम मैच में मिले चौथे पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल सकी। भारत ने 43वें मिनट में भी एक पेनल्टी कॉर्नर बर्बाद किया। इस तरह टीम इंडिया ने अब तक पांच में से चार पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं किया।
विज्ञापन
08:12 PM, 13-Jan-2023
IND vs ESP Hockey Live: कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनल्टी स्ट्रोक चूके
मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत को गोल करने का सुनहरा मौका मिला। 32वें मिनट में स्पेन के खिलाड़ियों की गलती की वजह से टीम इंडिया को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर सबको गोल की उम्मीद थी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह स्ट्रोक लेने आए, लेकिन वह स्पेन के गोलकीपर को नहीं भेद सके। गेंद गोललाइन को पार नहीं कर सकी और टीम इंडिया को खाते में तीसरा गोल नहीं जुड़ा।08:00 PM, 13-Jan-2023
IND vs ESP Hockey Live: हाफटाइम तक भारत 2-0 से आगे
दो क्वार्टर का खेल हो चुका है। अब दो क्वार्टर के खेल बाकी हैं। हाफटाइम तक टीम इंडिया मैच में 2-0 से आगे है। उसने शुरुआती 30 मिनट में शानदार प्रदर्शन किया है। हर मामलों में टीम इंडिया स्पेन से आगे है। उसने गोल के लिए चार शॉट लगाए, जिसमें दो में सफलता मिली। स्पेन ने तीन शॉट लगाए। एक भी प्रयास सफल नहीं हुआ। 75 फीसदी पजेशन भारत के पास ही रहा। टीम इंडिया को अब तक तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले और उसने एक पर गोल किया है। स्पेन को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और वह उसे गोल में नहीं बदल पाया।07:54 PM, 13-Jan-2023
IND vs ESP Hockey Live: भारत ने किया दूसरा गोल
भारत ने 26वें मिनट में दूसरा गोल किया। हार्दिक सिंह ने चार खिलाड़ियों को छकाते हुए जबरदस्त गोल किया। उनका यह गोल लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस विश्व कप में भारत का यह पहला फील्ड गोल है। हार्दिक स्पेन के सर्कल में गेंद को लेकर आगे बढ़ रहे थे। वह गोलपोस्ट के करीब खड़े ललित उपाध्याय को गेंद देना चाहते थे, लेकिन स्पेन के डिफेंडर से लगकर गेंद गोलपोस्ट में चली गई। हार्दिक ने टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिला दी है।07:50 PM, 13-Jan-2023
IND vs ESP Hockey Live: कृष्ण पाठक की शानदार गोलकीपिंग
दूसरे क्वार्टर में स्पेन को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। 24वें मिनट में स्पेन की टीम गोल नहीं कर सके। भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने शानदार बचाव किया। उन्होंने अपनी स्टिक से गेंद की दिशा को मोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:38 PM, 13-Jan-2023
IND vs ESP Hockey Live: पहला क्वार्टर समाप्त
भारत और स्पेन के बीच पहले क्वार्टर का खेल हो चुका है। टीम इंडिया पहले क्वार्टर के बाद 1-0 से आगे है। अमित रोहिदास ने टीम के लिए इकलौता गोल किया है। पहले क्वार्टर में भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। उसने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।07:33 PM, 13-Jan-2023
IND vs ESP Hockey Live: भारत ने किया पहला गोल
भारत को 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम इंडिया गोल नहीं कर पाई। इसके बाद अगले ही मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर अमित रोहिदास ने शानदार गोल कर दिया। टीम इंडिया मैच में अब 1-0 से आगे हो गई है। इस विश्व कप में भारत का यह पहला गोल है। टीम इंडिया ने 13वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल की, लेकिन उस पर गोल नहीं आ सका।07:20 PM, 13-Jan-2023
IND vs ESP Hockey Live: पहले क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और स्पेन के बीच पूल डी का मुकाबला शुरू हो गया है। टीम इंडिया जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। उसके ग्रुप में इंग्लैंड और वेल्स की टीम भी है। इंग्लैंड ने अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ 5-0 से हराया है। भारत की बात करें तो वह 1982 के बाद पहली बार विश्व कप में ओलंपिक पदक जीतने के बाद उतरा है। तब 1980 में ओलंपिक स्वर्ण जीतने के बाद टीम इंडिया 1982 हॉकी विश्व कप में खेली थी।07:14 PM, 13-Jan-2023