फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA WC: फ्रांस नौवीं बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में, एम्बाप्पे और जिरूड चमके, लेवनडॉस्की की पोलैंड बाहर

Sun, 04 Dec 2022 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Sun, 04 Dec 2022 10:37 PM IST
खास बातें

France vs Poland FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में गत चैंपियन फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हरा दिया। उसके लिए मैच में युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागे। अनुभवी ओलिवर जिरूड ने एक गोल किया। फ्रांस विश्व कप इतिहास में नौवीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। वहीं, पोलैंड का 1982 के बाद अंतिम-8 में जाने का सपना टूट गया। दुनिया के स्टार स्ट्राइकर और पोलैंड के कप्तान रॉबर्ट लेवनडॉस्की इस मैच में पेनल्टी पर एक गोल करने में सफल रहे।

विज्ञापन
france vs poland football live score fifa world cup 2022 round 16 match at al thumama stadium news in hindi
गोल करने के बाद ओलिवर जिरूड और किलियन एम्बापे - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:34 PM, 04-Dec-2022

France vs Poland Live Score: क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड या सेनेगल से होगा मुकाबला

फ्रांस की टीम ने पिछली बार क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे को 2-0 से हराया। इस बार अंतिम-8 में उसका मुकाबला इंग्लैंड या सेनेगल से होगा। यह मैच शनिवार (10 दिसंबर) को खेला जाएगा। फ्रांस की टीम पिछली बार चैंपियन बनी थी। वह धीरे-धीरे अपने खिताब को बचाने के लिए आगे बढ़ रही है।
10:27 PM, 04-Dec-2022

France vs Poland Live Score: फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराया

फ्रांस ने पोलैंड को प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हरा दिया है। उसने लगातार तीसरी और कुल नौवीं बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। फ्रांस के लिए मैच में दो गोल युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने किए। उनके अलावा अनुभवी ओलिवर जिरूड ने एक गोल किया। एम्बाप्पे ने इस विश्व कप में अपना पांचवां गोल किया। टूर्नामेंट के इतिहास में उनके कुल नौ गोल हो गए हैं। वहीं, जिरूड ने अपने करियर का 52वां गोल किया। वह फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दिग्गज थिएरी हेनरी (51) से आगे निकल गए हैं।

पोलैंड के लिए इकलौता गोल रॉबर्ट लेवनडॉस्की ने किया। उन्हें मैच के अंत समय में पेनल्टी पर गोल करने का मौका मिला। वह पहले प्रयास में तो फेल हो गए, लेकिन रेफरी ने फ्रांस के खिलाड़ियों की गलती के कारण उन्हें फिर से पेनल्टी लेने को कहा। इस बार लेवनडॉस्की नहीं चूके और विश्व कप में अपना दूसरा गोल किया।

विज्ञापन
10:03 PM, 04-Dec-2022

France vs Poland Live Score: एम्बाप्पे का शानदार गोल

फ्रांस को 74वें मिनट में युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने 2-0 से आगे कर दिया। जिरूड के पास पर डेम्बेले ने एम्बापे की ओर गेंद को भेज दिया। एम्बाप्पे ने थोड़ा वक्त लिया और गेंद को सीधे गोलपोस्ट में डाल दिया। उनका इस विश्व कप में यह चौथा गोल हैं। वह सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में लियोनल मेसी (तीन) से आगे निकल गए हैं। वहीं, विश्व कप इतिहास में एम्बाप्पे का यह आठवां गोल है। वह 24 साल से कम उम्र की आयु में आठ गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ब्राजील के महानतम फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ दिया। पेले के 24 साल तक सात गोल थे।
09:55 PM, 04-Dec-2022

France vs Poland Live Score: पोलैंड को पहले गोल का इंतजार

पोलैंड की टीम दूसरे हाफ में ज्यादा हमले नहीं कर रही है। 68 मिनट का खेल हो चुका है और फ्रांस अभी भी 1-0 से आगे है। पोलैंड को बराबरी के लिए एक गोल की आवश्यकता है। स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवनडॉस्की अब तक इस मैच में कोई छाप नहीं छोड़ पाए हैं।
09:34 PM, 04-Dec-2022

France vs Poland Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू

फ्रांस और पोलैंड के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। फ्रांस की टीम अभी 1-0 से आगे है। पोलैंड को अगर मैच में वापसी करनी है तो एक गोल करना होगा। 
09:14 PM, 04-Dec-2022

France vs Poland Live Score: जिरूड का शानदार गोल

फ्रांस के लिए मैच का पहला ओलिवर जिरूड ने 44वें मिनट में शानदार गोल किया। उन्होंने किलियन एम्बाप्पे के पास पर गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस गोल के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह फ्रांस के लिए इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए। उन्होंने थिएरी हेनरी के 51 गोल को पीछे छोड़ दिया। हाफटाइम तक फ्रांस की टीम 1-0 से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:03 PM, 04-Dec-2022

France vs Poland Live Score: फ्रांस ने गंवाया मौका

फ्रांस को मैच के 29वें मिनट में बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका मिला। फ्रेंकोवस्की की गलती का फायदा फ्रांस ने उठाया। एंटोनी ग्रीजमैन ने ओस्मान डेम्बेले को शानदार पास दिया। डेम्बेले गेंद को लेकर आगे बढ़े और गोलपोस्ट की ओर मारा। ओलिवर जिरूड के पास गोल करने का आसान मौका था। वह गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल पाए और फ्रांस बढ़त लेने का मौका चूक गया।
08:48 PM, 04-Dec-2022

France vs Poland Live Score: पहले गोल का इंतजार

मैच में 20 मिनट का खेल हो चुका है, लेकिन अब तक गोल भी नहीं हुआ है। दोनों टीमें लगातार एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर हमले कर रही है। फ्रांस ने गोल के लिए चार शॉट लगाए। इनमें दो टारगेट पर रहे। वहीं, पोलैंड ने एक प्रयास किया है, लेकिन वह टारगेट पर नहीं रहा।
08:28 PM, 04-Dec-2022

France vs Poland Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

फ्रांस और पोलैंड के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल का मुकाबला शुरू हो गया है। फ्रांस की मजबूत टीम के सामने पोलैंड की परीक्षा होगी। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड या सेनेगल के खिलाफ खेलेगी।
08:03 PM, 04-Dec-2022

France vs Poland Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

पोलैंड: वोचेक सेज्नी (गोलकीपर), मैटी कैश, कैमिल ग्लिक, जैकब किवोर, बार्टोज बेरेजिन्स्की, ग्रेजगोर्ज क्रिचोविआक, जैकब कामिंस्की, सेबस्टियन सिजमेंस्की, पिओटर जिलिंस्की, प्रेजेमिस्लाव फ्रैंकोव्स्की,रॉबर्ट लेवनडॉस्की (कप्तान)।

फ्रांस: ह्यूगो लोरिस (कप्तान), जूल्स कूंडे, राफेल वरान, दयोट उपमेकानो, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रैबियोट, ओस्मान डेम्बेले, एंटोनी ग्रीजमैन, किलियन एम्बाप्पे, ओलिवियर जिरूड।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed