Wales vs Iran: आखिरी मिनटों में ईरान ने दागे दो गोल, चेश्मी और रजियान ने इंजरी टाइम में वेल्स को चौंकाया
{"_id":"6380890d3314320d9420e016","slug":"wales-vs-iran-football-live-score-fifa-world-cup-2022-group-b-match-at-al-rayyan-stadium-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Wales vs Iran: आखिरी मिनटों में ईरान ने दागे दो गोल, चेश्मी और रजियान ने इंजरी टाइम में वेल्स को चौंकाया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Fri, 25 Nov 2022 06:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 25 Nov 2022 06:11 PM IST
खास बातें
Wales vs Iran FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi: कतर विश्व कप के छठे दिन ईरान ने वेल्स को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। उसने ग्रुप-बी में वेल्स के खिलाफ निर्धारित समय के बाद इंजरी टाइम में दो गोल दागकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही ईरान के तीन अंक हो गए हैं। वहीं, वेल्स के दो मैच में एक ही अंक हैं।
विज्ञापन
ईरान के खिलाड़ी गोल करने के बाद।
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
लाइव अपडेट
05:37 PM, 25-Nov-2022
Wales vs Iran Live Score: ईरान की शानदार जीत
कतर विश्व कप के छठे दिन ईरान ने वेल्स को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। उसने ग्रुप-बी में वेल्स के खिलाफ निर्धारित समय के बाद इंजरी टाइम में दो गोल दागकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही ईरान के तीन अंक हो गए हैं। वहीं, वेल्स के दो मैच में एक ही अंक हैं।वेल्स के वेन हेनेसी विश्व कप इतिहास में रेड कार्ड पाने वाले तीसरे गोलकीपर हैं। उनसे पहले 1994 में इटली के गोलकीपर जियानलुक पेगलिउका को नॉर्वे के खिलाफ बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के इटुमेलेंग कूने को उरुग्वे के खिलाफ 2010 में रेड कार्ड मिला था।
05:34 PM, 25-Nov-2022
Wales vs Iran Live Score: ईरान का दूसरा गोल
पहला गोल करने के बाद ईरान की टीम रुकी नहीं। उसने एक और गोल दाग दिया। रमीन रजियान ने भी इंजरी टाइम (90+11) में गोल दागा।
विज्ञापन
05:30 PM, 25-Nov-2022
Wales vs Iran Live Score: ईरान ने किया पहला गोल
ईरान के रूबेज चेश्मी ने मैच समाप्त होने से एक मिनट पहले गोल कर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने इंजरी टाइम (90+8वें) में गोलकर वेल्स को चौंका दिया। यह गोल उनका इसलिए भी खास है क्योंकि यह इस विश्व कप में पेनल्टी एरिया से बाहर का पहला गोल है। अब तक जितने भी गोल हुए हैं सारे पेनल्टी एरिया के अंदर किए गए हैं।05:17 PM, 25-Nov-2022
Wales vs Iran Live Score: वेल्स के गोलकीपर को भेजा गया बाहर
वेल्स के गोलकीपर वेन हेनेसी को 86वें मिनट में रेड कार्ड दिया गया। उन्होंने ईरान के स्ट्राइकर तरेमी को बॉक्स के बाहर रोकने के लिए खतरनाक तरीके से अपना पैर उठाया। इस तरह हेनेसी के साथ-साथ वेल्स के एक खिलाड़ी को अपनी कुर्बानी दी गई। हेनेसी की जगह गोलकीपर डेनी वार्ड मैदान पर उतरे। वार्ड के लिए एरॉन रामसे ने अपनी कुर्बानी दी और वह मैदान से बाहर गए।05:00 PM, 25-Nov-2022
Wales vs Iran Live Score: मैच में 20 निर्धारित समय ही बचे
वेल्स और ईरान की टीम 70 मिनट तक एक भी गोल नहीं कर पाई हैं। अब निर्धारित 90 मिनट में से सिर्फ 20 मिनट बचे हैं। ईरान की टीम ने दूसरे हाफ में लगातार हमले किए हैं। उसके दो शॉट गोलपोस्ट से लगकर वापस आ गए और एक शॉट को वेल्स के गोलकीपर ने रोक लिया।04:36 PM, 25-Nov-2022
Wales vs Iran Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू
दोनों टीमों के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया। स्कोर अभी भी 0-0 है। वेल्स को दूसरे हाफ में अपने स्टार स्ट्राइकर गैरेथ बेल से गोल की उम्मीद है। अब देखते हैं कि वह कुछ कमाल दिखा पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:20 PM, 25-Nov-2022
Wales vs Iran Live Score: पहले हाफ का खेल समाप्त
वेल्स और ईरान के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं किया है। वेल्स ने गोल के लिए चार प्रयास किए, लेकिन दो शॉट ही उसके टारगेट पर लगे। यही स्थिति ईरान की भी रही। चार में से उसके दो ही शॉट टारगेट पर लगे। पजेशन में वेल्स अभी तक आगे रहा है। उसने 66 फीसदी पजेशन अपने पास रखा है।04:02 PM, 25-Nov-2022
Wales vs Iran Live Score: आधे घंटे का खेल समाप्त
वेल्स और ईरान के बीच आधे घंटे का खेल समाप्त हो चुका है। दोनों टीमें अब तक एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। वेल्स और ईरान ने गोल करने के लिए तीन-तीन शॉट लगाए हैं। वेल्स ने टारगेट पर दो और ईरान ने एक शॉट लगाए हैं।03:51 PM, 25-Nov-2022
Wales vs Iran Live Score: ईरान का गोल खारिज
ईरान के गोलिजादेह ने 16वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। वीडियो असिस्टेंड रेफरल (VAR) ने उस गोल को खारिज कर दिया। अजमौ ने जब गोलिजादेह को गेंद पास किया था तब गोलिजादेह विपक्षी टीम के डिफेंडर से आगे थे।03:35 PM, 25-Nov-2022