फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

USA vs Australia Highlights: अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया, लगातार दूसरी जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचा

Sat, 20 Jun 2026 02:36 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 20 Jun 2026 02:36 AM IST
खास बातें

अमेरिका ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली।

विज्ञापन
USA vs Australia Live FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates
फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : @FIFAcom

लाइव अपडेट

02:35 AM, 20-Jun-2026

अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। सिएटल स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 32वें मैच में अमेरिकी टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में ही दो गोल दागकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

आत्मघाती गोल से मिली शुरुआती बढ़त
मैच के 11वें मिनट में अमेरिका को पहला गोल मिला। फोलारिन बालोगुन के लो क्रॉस को क्लियर करने की कोशिश में ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्गेस से आत्मघाती गोल हो गया। इस गोल ने अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी और ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव बढ़ गया।

एलेक्स फ्रीमैन ने दोगुनी की बढ़त
पहले हाफ के अंतिम क्षणों में अमेरिका ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। 43वें मिनट में सर्जिनो डेस्ट के प्रयास के बाद मिले मौके पर एलेक्स फ्रीमैन ने बॉक्स के अंदर शानदार हेडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। गोल को लेकर वीडियो रिव्यू किया गया, लेकिन रेफरी ने गोल को वैध करार दिया। इसके साथ ही अमेरिका ने हाफ-टाइम तक 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश नाकाम
दो गोल से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की और कुछ अच्छे हमले भी किए, लेकिन अमेरिकी रक्षा पंक्ति के सामने उसे सफलता नहीं मिली। अमेरिका ने मैच के अंतिम समय तक बढ़त बनाए रखी और ऑस्ट्रेलिया को कोई मौका नहीं दिया।

अमेरिका ने बनाई नॉकआउट में जगह
इस जीत के साथ अमेरिका ने ग्रुप-डी में लगातार दूसरी जीत हासिल की और राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई कर लिया। विश्व कप इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब अमेरिकी टीम ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए यह हार आगे की राह को मुश्किल बनाने वाली साबित हो सकती है।
01:43 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Live: दूसरे हाफ का खेल जारी

दूसरे हाफ का खेल जारी है। अमेरिका 2-0 से ऑस्ट्रेलिया से आगे है।
विज्ञापन
01:24 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Live: हाफ-टाइम तक अमेरिका 2-0 से आगे

पहले हाफ के बाद अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना रखी है। मैच का पहला गोल 11वें मिनट में आया, जब ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बर्गेस से आत्मघाती गोल हो गया और अमेरिका को बढ़त मिल गई। इसके बाद 43वें मिनट में एलेक्स फ्रीमैन ने हेडर के जरिए गेंद को नेट में पहुंचाया। गोल की वीडियो समीक्षा हुई, लेकिन फैसला अमेरिका के पक्ष में गया। दो गोल की बढ़त के साथ अमेरिका ने पहले हाफ में खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी का मौका तलाशती नजर आई।

01:19 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Live: अमेरिका 2-0 से आगे

43वें मिनट में अमेरिका को दूसरा गोल मिल गया। एलेक्स फ्रीमैन ने बॉक्स के अंदर करीब से हेडर लगाकर गेंद गोल में पहुंचाई। पहले इस गोल की जांच की गई, लेकिन वीडियो रिव्यू के बाद रेफरी ने गोल को सही माना। इसके साथ ही अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है और अब मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए हुए है।
12:47 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Live: अमेरिका ने हासिल की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बर्गस की वजह से अमेरिका को शुरुआती बढ़त मिल गई है। 11वें मिनट में बर्गस ने आत्मघाती गोल कर अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी।
12:46 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Live: दोनों की प्लेइंग-11


(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
विज्ञापन
विज्ञापन
12:37 AM, 20-Jun-2026

USA vs Australia Highlights: अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया, लगातार दूसरी जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचा

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 32वां मैच ग्रुप-डी की अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिएटल स्टेडियम में खेला जा रहा है। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed