Switzerland vs Cameroon: स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराया, एंबोलो ने किया मैच का एकमात्र गोल
{"_id":"637f3543f791ab45a8739415","slug":"switzerland-vs-cameroon-live-score-fifa-world-cup-2022-today-match-scores-results-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Switzerland vs Cameroon: स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराया, एंबोलो ने किया मैच का एकमात्र गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Thu, 24 Nov 2022 05:37 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:37 PM IST
खास बातें
Switzerland vs Cameroon FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप में अपने पहले मैच में स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच का एकमात्र गोल एंबोलो ने किया। उन्होंने मैच के 48वें मिनट में शकीरी के शानदार पास पर गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून
- फोटो : फीफा विश्व कप ट्विटर
लाइव अपडेट
05:30 PM, 24-Nov-2022
स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराया
स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2022 में विजयी आगाज किया है। इस मुकाबले की शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड की टीम फेवरेट मानी जा रही थी, लेकिन पहले हाफ में कैमरून ने शानदार खेल दिखाया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। हालांकि, कोई भी टीम पहले हाफ में गोल नहीं कर पाई। दूसरा हाफ शुरू होते ही स्विट्जरलैंड ने शानदार गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली। 48वें मिनट में एंबोलो ने शकीरी के बेहतरीन पास को गोल में बदला। इसके बाद भी दोनों टीमें गोल करने की भरपूर कोशिश करती रहीं, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। एंबोलो का गोल निर्णायक साबित हुआ और नीदरलैंड ने खुद को उलटफेर का शिकार होने से बचा लिया।इस मैच में स्विट्जरलैंड का गेंद पर नियंत्रण 51 फीसदी था तो कैमरून का नियंत्रण 49 फीसदी था। दोनों टीमों के खिलाड़ी दो-दो बार ऑफसाइड भी रहे। हालांकि, स्विट्जरलैंड ने 11 कॉर्नर हासिल किए, जबकि कैमरून की टीम सिर्फ पांच कॉर्नर हासिल कर पाई। स्विट्जरलैंड के दो और कैमरून के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड मिला।
कैमरून ने गोल करने के आठ प्रयास किए। इनमें से पांच शॉट टारगेट पर भी थे, लेकिन यह टीम किसी में भी गोल नहीं कर सकी। स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ने इस मैच में कई बेहतरीन बचाव किए। वहीं, स्विट्जरलैंड ने गोल करने के सात प्रयास किए। इनमें से तीन टारगेट पर थे और एक में यह टीम गोल करने में सफल रही।
05:00 PM, 24-Nov-2022
Switzerland vs Cameroon Live Score: स्विट्जरलैंड की टीम 1-0 से आगे
70 मिनट का खेल होने तक स्विट्जरलैंड की टीम 1-0 से आगे चल रही है। मैच का एकमात्र गोल 48वें मिनट में आया था। एंबोलो ने यह गोल किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने बेहतर खेल दिखाया है और यह टीम फिलहाल आगे चल रही है।
विज्ञापन
04:39 PM, 24-Nov-2022
Switzerland vs Cameroon Live Score: स्विट्जरलैंड ने 1-0 की बढ़त बनाई
स्विट्जरलैंड के लिए एंबोलो ने पहला गोल किया है। 48वें मिनट में उन्होंने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की अहम बढ़त दिला दी है। शकीरी के शानदार पास का फायदा उठाते हुए एंबोलो ने अपनी टीम को बढ़त दिलाई है। अब तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। स्विट्जरलैंड के मुकाबले कैमरून की टीम ज्यादा आक्रामक होकर खेली है, लेकिन अंत में सफलता स्विट्जरलैंड को ही मिली है। कैमरून ने गोल करने के कुल सात प्रयास किए हैं, इनमें से चार शॉट टारगेट पर रहे हैं, लेकिन गोल नहीं हुआ है। वहीं, स्विट्जरलैंड ने चार में एक शॉट टारगेट पर मारा है और उसी में गोल करने में कामयाब रहा है।04:19 PM, 24-Nov-2022
Switzerland vs Cameroon Live Score: पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल
पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन मैच में कोई गोल नहीं हुआ है। अब तक कैमरून ने ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने के पांच प्रयास किए हैं। इनमें से दो शॉट टारगेट पर थे, लेकिन गोलकीपर के अच्छे खेल के चलते गोल नहीं हुआ है। वहीं, स्विट्जरलैंड की टीम लय में नहीं दिख रही है। यह टीम अब तक गोल करने के तीन मौके बना पाई है, लेकिन कोई भी शॉट टारगेट पर ही नहीं था। गेंद पर दोनों टीमों का नियंत्रण बराबर का रहा है। स्विट्जरलैंड का गेंद पर नियंत्रण 51 फीसदी रहा है। वहीं, कैमरून का नियंत्रण 49 फिसदी रहा है।04:03 PM, 24-Nov-2022
Switzerland vs Cameroon Live Score: 30वें मिनट तक कोई गोल नहीं
इस मुकाबले में अब तक कैमरून की टीम ने उम्मीद से बेहतर खेल दिखाया है और अपने बैहतर रैंकिंग वाली स्विट्जरलैंड की टीम पर लगातार दबाव बनाया है। हालांकि, अब तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है। कैमरून ने गोल करने के चार प्रयास किए हैं। इनमें से दो टारगेट पर रहे हैं, लेकिन गोल नहीं हो पाया है। वहीं, स्विट्जरलैंड का एकमात्र प्रयास टारगेट पर नहीं था।03:52 PM, 24-Nov-2022
Switzerland vs Cameroon Live Score: 20वें मिनट तक कोई गोल नहीं
इस मुकाबले में शुरुआती 22 मिनट में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई हैं। गेंद पर नियंत्रण स्विट्जरलैंड का ज्यादा रहा है, लेकिन कैमरून ने गोल करने के दो अहम मौके बनाए हैं। हालांकि, पहले प्रयास में गेंद टारगेट पर नहीं थी और दूसरे प्रयास में गोलकीपर ने अच्छा खेल दिखाते हुए गोल रोक दिया। वहीं, स्विट्जरलैंड ने अब तक गोल करने का एक ही प्रयास किया और वह भी टारगेट में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:42 PM, 24-Nov-2022
Switzerland vs Cameroon Live Score: 10वें मिनट तक कोई गोल नहीं
कैमरून-स्विट्जरलैंड के बीच पहले हाफ का खेल जारी हैं। मैच के शुरुआती 10 मिनट में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। हालांकि, कैमरून ने गोल करने का बेहतरीन मौका बनाया था, लेकिन उनका शॉट टारगेट पर नहीं था और यह टीम शुरुआती बढ़त लेने का मौका चूक गई।03:32 PM, 24-Nov-2022
Switzerland vs Cameroon Live: पहले हाफ का खेल शुरू
कैमरून और स्विट्जरलैंड के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है। स्विट्जरलैंड की टीम इस मैच में जीत दर्ज कर विजयी आगाज करना चाहेगी। वहीं, कैमरून की टीम उलटफेर करने विश्व कप में अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी।03:13 PM, 24-Nov-2022
Switzerland vs Cameroon Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग 11
स्विट्जरलैंड (4-5-1): यान सोमेर, सिल्वन विडमेर, निको एल्वेदिक, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीयूलर, ग्रेनाइट जहाका (कप्तान), मोहम्मद सोव, रुबेन वर्गास, जेरदान शकीरी, ब्रील एम्बोलो।कैमरून 4-3-3: आंद्रे ओनाना, निकोलस एनकोउलू, कोलिन्स एफएआई, जीन-चार्ल्स कैस्टेलेटो, नूहौ टोलो, आंद्रे-फ्रैंक जाम्बो एंगुइसा, सैमुअल गौएट, मार्टिन हांग्ला, कार्ल टोको एकांबी, चोपो-मोटिंग एरिक मैक्सिम (कप्तान), ब्रायन म्ब्यूमो।
02:44 PM, 24-Nov-2022