FIFA Women's World Cup Final: स्पेन ने जीता महिला फीफा विश्व कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराया
{"_id":"64e1df6960add3b7130d3728","slug":"spain-vs-england-fifa-womens-world-cup-2023-final-live-score-esp-vs-eng-football-match-updates-2023-08-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"FIFA Women's World Cup Final: स्पेन ने जीता महिला फीफा विश्व कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Sun, 20 Aug 2023 05:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Aug 2023 05:42 PM IST
खास बातें
Women’s Football, ESP vs ENG FIFA Women's World Cup 2023 Final Highlights : महिला फीफा विश्व कप 2023 के फाइनल में इंग्लैंड और स्पेन की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन स्पेन ने बेहतर खेल दिखाते हुए 1-0 से जीत हासिल की। स्पेन की टीम पहली बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीत पाई है।
विज्ञापन
स्पेन की टीम विश्व चैंपियन बन गई है
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:35 PM, 20-Aug-2023
स्पेन ने जीता महिला फीफा विश्व कप का खिताब
स्पेन ने महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल स्पेन की कप्तान ओल्गा कारमोना ने 29वें मिनट में दागा और टीम को चैंपियन बनने में मदद की। स्पेन की टीम पहली बार महिला फीफा विश्व कप चैंपियन बनी है। टीम पहली बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही थी और अपने पहले ही फाइनल में उसने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को शिकस्त दी। हालांकि, यह इंग्लैंड का भी पहला ही विश्व कप फाइनल था।स्पेन की टीम महिला फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है। इससे पहले अमेरिका ने चार बार, जर्मनी ने दो बार, नॉर्वे और जापान ने एक-एक बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। यह स्पेन का इस टूर्नामेंट में पहला मेडल है और वह भी गोल्ड। वहीं, इंग्लैंड की टीम का भी यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2015 में उसने तीसरा स्थान हासिल किया था।
स्पेन की महिला टीम ने फीफा विश्व कप खिताब के मामले में अपने ही देश के पुरुष टीम की बराबरी कर ली है। स्पेन की पुरुष टीम ने भी एक ही बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। उसने 2010 में ऐसा किया था। उसके 13 साल बाद महिला टीम भी अब चैंपियन बन गई है।
04:59 PM, 20-Aug-2023
England vs Spain Live Score: अर्प्स ने स्पेन को पेनल्टी पर गोल नहीं करने दिया
अर्प्स ने इस तरह गोल बचाया
- फोटो : FIFA
विज्ञापन
04:23 PM, 20-Aug-2023
England vs Spain Live Score: हाफटाइम तक स्पेन 1-0 से आगे
हाफटाइम तक स्पेन की इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त बनी हुई है। कारमोना ने 29वें मिनट में गोल कर स्पेन की टीम को बढ़त दिलाई। इंग्लैंड की टीम ने काउंटर अटैक तो किए, लेकिन गोल नहीं कर सका।04:06 PM, 20-Aug-2023
England vs Spain Live Score: स्पेन ने बढ़त हासिल की
स्पेन की कारमोना ने 29वें मिनट में गोल दागा। उन्होंने पिछले दो मैचों में स्पेन के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले उनके नाम सिर्फ एक गोल था। अब उन्होंने स्पेन के लिए सेमीफाइनल और अब फाइनल में एक-एक गोल किया है। 35 मिनट का खेल हो चुका है और स्पेन की टीम ने इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।03:54 PM, 20-Aug-2023
England vs Spain Live Score: स्पेन और इंग्लैंड ने गोल का मौका छोड़ा
इंग्लैंड ने 16वें मिनट में स्पेन के डिफेंस पर दबाव बनाते हुए काउंटर अटैक किया। रेचेल डैली के पास पर इंग्लैंड की हेम्प ने शानदार शॉट लिया, लेकिन गेंद क्रॉसबार से टकरा गई। इसके एक ही मिनट बाद स्पेन ने काउंटर अटैक किया। कारमोना ने इंग्लैंड के बॉक्स में पैरालुएलो को पास देने की कोशिश की, लेकिन गेंद स्पेन की ही रेडोंडो के पास जाकर गिरी। वह गोल के ठीक आगे खड़ी थीं, लेकिन उनका शॉट इंग्लैंड की गोलकीपर के पास चला गया। इस तरह स्पेन ने आसान मौका छोड़ दिया। 20 मिनट के बाद भी स्कोर 0-0 है।03:39 PM, 20-Aug-2023
England vs Spain Live Score: फाइनल मुकाबला शुरू
इंग्लैंड और स्पेन के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। सात मिनट के खेल में अब तक स्पेन ने बॉल पजेशन बनाकर रखा है। हालांकि, इंग्लैंड की टीम का डिफेंस अब तक शानदार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:36 PM, 20-Aug-2023
England vs Spain Live Score: स्पेन का बेस्ट परफॉर्मेंस
स्पेन ने महिला फीफा विश्व कप में अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं, जो कि इस टूर्नामेंट में उनका बेस्ट परफॉर्मेंस है। उन्होंने इस संस्करण में छह मैचों में 17 गोल दागे हैं। स्पेन ने 2023 महिला फीफा विश्व कप में सात गोल खाए हैं। यह फाइनल में पहुंचने वाली टीम द्वारा खाया गया दूसरा सबसे ज्यादा गोल है। इससे पहले नॉर्वे ने 1991 में आठ गोल खाए थे और फाइनल में पहुंची थी।03:35 PM, 20-Aug-2023
England vs Spain Live Score: इंग्लैंड या स्पेन कौन बनाएगा रिकॉर्ड
इस मैच को जीतने वाली टीम महिला फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बन जाएगी। इससे पहले यूएसए ने चार बार, जर्मनी ने दो बार, नॉर्वे और जापान ने एक-एक बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। स्पेन इस टूर्नामेंट में पहली बार कोई मेडल जीतेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने 2015 में तीसरा स्थान हासिल किया था।03:35 PM, 20-Aug-2023
England vs Spain Live Score: दो यूरोपीय टीमों के बीच तीसरा फाइनल
इंग्लैंड और स्पेन की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। यह महिला फीफा विश्व कप में दो यूरोपीय टीमों के बीच तीसरा फाइनल है। 1995 के फाइनल में नॉर्वे ने जर्मनी को 2-0 से और 2003 के फाइनल में जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराकर खिताब जीता था।03:34 PM, 20-Aug-2023