फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spain vs Belgium Highlights: स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, मेरिनो बने जीत के हीरो

Sat, 11 Jul 2026 02:32 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 11 Jul 2026 02:32 AM IST
खास बातें

स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। स्पेन के लिए फाबियन रूइज और मिकेल मेरिनो ने गोल किए, जबकि बेल्जियम की ओर से चार्ल्स डी केटेलारे ने एकमात्र गोल दागा।

विज्ञापन
Spain vs Belgium Highlights FIFA World Cup 2026 Quarter-final Football Match Result Updates
स्पेन बनाम बेल्जियम - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

02:31 AM, 11-Jul-2026

Spain vs Belgium Highlights: स्पेन ने 2-1 से जीता मुकाबला

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। लॉस एंजिलिस में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में स्पेन के लिए फाबियन रूइ ने 30वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि बेल्जियम की ओर से 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे ने बराबरी दिलाई। मैच जब अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी 88वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने निर्णायक गोल दागकर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी। अंतिम सीटी तक बेल्जियम बराबरी नहीं कर सका और स्पेन ने यह रोमांचक मुकाबला जीतकर विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
02:21 AM, 11-Jul-2026

Spain vs Belgium Quarter-final Live: स्पेन ने 2-1 से बनाई बढ़त

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने मैच के निर्णायक मोड़ पर बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबले के 88वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने शानदार गोल दागकर स्पेन को 2-1 से आगे कर दिया। इससे पहले स्पेन के लिए 30वें मिनट में फाबियन रूइज़ ने गोल किया था, जबकि बेल्जियम ने 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे के जरिए बराबरी हासिल की थी। अब मैच अपने अंतिम क्षणों में पहुंच चुका है और बेल्जियम वापसी की कोशिश में पूरी ताकत झोंक रहा है, जबकि स्पेन इस बढ़त को बरकरार रखकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के बेहद करीब है।

विज्ञापन
01:23 AM, 11-Jul-2026

Spain vs Belgium Quarter-final Live: हाफ-टाइम

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। हाफ-टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। स्पेन ने 30वें मिनट में फाबियन रूइज के गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी, लेकिन बेल्जियम ने ज्यादा देर पीछे नहीं रहते हुए 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और कई अच्छे मौके बनाए। अब मुकाबले का फैसला दूसरे हाफ में होगा, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी।
01:13 AM, 11-Jul-2026

Spain vs Belgium Quarter-final Live: 1-1 की बराबरी पर मुकाबला

स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागकर मैच को रोमांचक बना दिया है। स्पेन के लिए 30वें मिनट में फेबियन रूइज ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, बेल्जियम ने हार नहीं मानी और 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे ने बेहतरीन फिनिश के साथ गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दोनों टीमों के बीच अब सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
12:39 AM, 11-Jul-2026

Spain vs Belgium Quarter-final Live: दोनों की स्टार्टिंग- लाइनअप


(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
12:35 AM, 11-Jul-2026

Spain vs Belgium Highlights: स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, मेरिनो बने जीत के हीरो

FIFA World Cup 2026 Spain vs Belgium Quarter-final Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का हाई-वोल्टेज नॉकआउट मुकाबला स्पेन और बेल्जियम के बीच लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed