England vs Croatia Highlights: इंग्लैंड ने 4-2 से क्रोएशिया को हराया, मूसा और मार्टिन की मेहनत पर फिरा पानी
{"_id":"6a32d055fde451b0a40b4ce5","slug":"portugal-vs-dr-congo-live-fifa-world-cup-2026-today-football-match-result-updates-and-scorecard-2026-06-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"England vs Croatia Highlights: इंग्लैंड ने 4-2 से क्रोएशिया को हराया, मूसा और मार्टिन की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Thu, 18 Jun 2026 03:38 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 18 Jun 2026 03:38 AM IST
खास बातें
FIFA World Cup 2026 Football Updates: फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। डलास स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में हैरी केन ने दो गोल किए, जबकि जूड बेलिंघम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल दागा। क्रोएशिया की ओर से मार्टिन बातुरिना और पीटर मूसा ने गोल किए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। इससे पहले ग्रुप-के में पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच से जुड़े सभी अहम अपडेट्स और हाइलाइट्स यहां पढ़ें...
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : @FIFAcom
लाइव अपडेट
03:32 AM, 18-Jun-2026
England vs Croatia Highlights: इंग्लैंड ने 4-2 से क्रोएशिया को हराया
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त दी। डलास स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागे, जबकि जूड बेलिंघम और मार्कस रैशफोर्ड ने भी गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर, क्रोएशिया के लिए मार्टिन बातुरिना और पीटर मूसा ने गोल किए, लेकिन उनकी मेहनत टीम को हार से नहीं बचा सकी।केन ने दिलाई शुरुआती बढ़त
इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 12वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती बढ़त के बाद इंग्लैंड ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार क्रोएशियाई डिफेंस पर दबाव बनाया।
क्रोएशिया की वापसी, फिर केन का दूसरा गोल
पहले हाफ के 36वें मिनट में क्रोएशिया ने शानदार वापसी की। मार्टिन बातुरिना ने बेहतरीन गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, इंग्लैंड ने जल्द ही जवाब दिया और 42वें मिनट में हैरी केन ने अपना दूसरा गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। जब लग रहा था कि इंग्लैंड बढ़त के साथ ब्रेक में जाएगा, तभी अतिरिक्त समय में क्रोएशिया ने पलटवार किया। 45+5वें मिनट में पीटर मूसा ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसी स्कोर के साथ दोनों टीमें हाफ-टाइम तक पहुंचीं।
बेलिंघम ने दूसरे हाफ में बदला मैच का रुख
दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही इंग्लैंड ने फिर आक्रमण तेज कर दिया। 47वें मिनट में जूड बेलिंघम ने शानदार गोल करते हुए इंग्लैंड को 3-2 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद क्रोएशिया बराबरी की तलाश में जुटा रहा, लेकिन इंग्लैंड का डिफेंस मजबूती से डटा रहा।
रैशफोर्ड ने लगाई जीत पर मुहर
मैच के अंतिम चरण में क्रोएशिया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन 85वें मिनट में मार्कस रैशफोर्ड ने गोल दागकर इंग्लैंड की बढ़त 4-2 कर दी। इसके बाद क्रोएशिया वापसी नहीं कर सका और इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने ग्रुप-एल में महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए, जबकि क्रोएशिया को टूर्नामेंट में झटका लगा।
03:21 AM, 18-Jun-2026
England vs Croatia Live: 85वें मिनट में इंग्लैंड का चौथा गोल
इंग्लैंड के लिए चौथा गोल मार्कस रैशफोर्ड ने 85वें मिनट में किया और टीम को क्रोएशिया के खिलाफ 4-2 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
02:43 AM, 18-Jun-2026
England vs Croatia Live: 47वें मिनट में बेलिंघम ने दागा गोल
47वें मिनट में जूड बेलिंघम ने शानदार गोल दागकर इंग्लैंड को क्रोएशिया के खिलाफ 3-2 की बढ़त दिला दी।02:39 AM, 18-Jun-2026
England vs Croatia Live: दूसरे हाफ का खेल जारी
दूसरे हाफ का खेल जारी है। इंग्लैंड और क्रोएशिया 2-2 की बराबरी पर हैं।02:24 AM, 18-Jun-2026
England vs Croatia Live: हाफ-टाइम
फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच खेला जा रहा मुकाबला हाफ-टाइम तक बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ के अंत तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। क्रोएशिया ने अतिरिक्त समय (45+5वें मिनट) में गोल दागकर इंग्लैंड की बढ़त खत्म कर दी और मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 12वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। शुरुआती बढ़त के बाद इंग्लैंड ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और 22वें मिनट तक 1-0 से आगे रहा। इसी दौरान मुकाबले का पहला हाइड्रेशन ब्रेक भी लिया गया।हालांकि, 36वें मिनट में क्रोएशिया ने जोरदार वापसी की। मार्टिन बातुरिना ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने महज छह मिनट बाद फिर बढ़त हासिल कर ली। 42वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने अपना दूसरा गोल दागते हुए इंग्लैंड को 2-1 से आगे कर दिया। जब लग रहा था कि इंग्लैंड बढ़त के साथ ब्रेक में जाएगा, तभी क्रोएशिया ने अतिरिक्त समय में पलटवार किया। 45+5वें मिनट में पीटर मूसा ने गोल कर टीम को 2-2 की बराबरी दिला दी। इसी के साथ रेफरी ने हाफ-टाइम की सीटी बजाई। दूसरे हाफ में दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी और मुकाबले के और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
02:15 AM, 18-Jun-2026
England vs Croatia Live: इंग्लैंड की वापसी
42वें मिनट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने शानदार गोल दागकर टीम को क्रोएशिया के खिलाफ एक बार फिर बढ़त दिला दी। अब इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:13 AM, 18-Jun-2026
England vs Croatia Live: क्रोएशिया ने की बराबरी
36वें मिनट में मार्टिन बातुरिना के गोल की बदौलत क्रोएशिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।
01:52 AM, 18-Jun-2026
England vs Croatia Live: पहला हाइड्रेशन ब्रेक
22 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया जा चुका है। इंग्लैंड 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। टीम को यह बढ़त 12वें मिनट में मिली, जब कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया।
01:46 AM, 18-Jun-2026
England vs Croatia Live: 12वें मिनट में इंग्लैंड का पहला गोल
इंग्लैंड ने क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में 12वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली है। टीम के कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को शानदार तरीके से गोल में बदलते हुए इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया।01:29 AM, 18-Jun-2026
England vs Croatia Live: इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच मुकाबला शुरू
इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। पहले हाफ में दोनों टीमें बढ़त लेना चाहेंगी।(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)