Portugal Vs Morocco: विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना मोरक्को, पुर्तगाल का सफर खत्म
{"_id":"63949b2e4f9d8b42e903d44b","slug":"morocco-vs-portugal-football-live-score-fifa-world-cup-2022-3rd-quarter-final-match-at-al-thumama-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"Portugal Vs Morocco: विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना मोरक्को, पुर्तगाल का सफर खत्म","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Sat, 10 Dec 2022 11:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:26 PM IST
खास बातें
Morocco vs Portugal FIFA World Cup 2022 Highlights: फीफा वर्ल्ड कप के तीसरे क्वार्टर-फाइनल में मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ मोरक्को की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मोरक्को की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन
हार के बाद पुर्तगाल की टीम (व्हाइट जर्सी में)
- फोटो : FIFA/वेबसाइट
लाइव अपडेट
10:27 PM, 10-Dec-2022
मोरक्को ने रचा इतिहास, पुर्तगाल को 1-0 से हराया
मोरक्को की टीम ने इतिहास रच दिया है। यह टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकन टीम बन गई है। इससे पहले कोई भी अफ्रीकन देश फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया था। अल थुमामा स्टेडियम में खेले गए मैच में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अभियान यहीं समाप्त हो गया। रोनाल्डो मैच के बाद रोते हुए दिखे और स्टेडियम से बाहर गए।मोरक्को से पहले अफ्रीका की तीन टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं, लेकिन तीनों को हार का सामना करना पड़ा था। 1990 में कैमरून, 2002 में सेनेगल और 2010 में घाना क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। वहीं, पुर्तगाल की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में हारी है। इससे पहले दो बार टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। 1966 में डीपीआर कोरिया को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने 5-3 से और 2006 में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया था।
मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
10:11 PM, 10-Dec-2022
Morocco vs Portugal Live: मोरक्को की शानदार डिफेंडिंग
फुल टाइम का खेल समाप्त होने को है और मोरक्को ने अब तक शानदार डिफेंडिंग की है। उन्होंने पुर्तगाल को अटैक करने से रोका है। पुर्तगाल ने कई शॉट मिस किए। पुर्तगाल के लिए वापसी करने के लिए बस
विज्ञापन
09:42 PM, 10-Dec-2022
Morocco vs Portugal Live: रोनाल्डो मैदान पर उतरे
51वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने राफेल गुरेरो को रिप्लेस किया। वहीं, जोआओ कैंसेलो को भी रुबेन नेवेस से सब्सटिट्यूट किया गया। मैदान पर उतरते ही रोनाल्डो ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह रोनाल्डो का 196वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्होंने कुवैत के बदेर अल मुतावा के रिकॉर्ड की बराबरी की।09:35 PM, 10-Dec-2022
Morocco vs Portugal Live: पुर्तगाल का पहले हाफ में खराब प्रदर्शन
पुर्तगाल ने पहले हाफ में सिर्फ पांच शॉट अटेम्प्ट किए। यह 2022 फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल द्वारा पहले हाफ में किए गए सबसे कम अटेम्प्ट हैं। वहीं, मोरक्को के यूसुफ एन नेसरी ने वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर तीन गोल दागे हैं और उनके कुल मिलाकर तीन शॉट ऑन टारगेट रहे हैं।09:27 PM, 10-Dec-2022
Morocco vs Portugal Live: दबाव में पुर्तगाल की टीम
जोआओ फेलिक्स (व्हाइट जर्सी में)
- फोटो : FIFA/वेबसाइट
09:24 PM, 10-Dec-2022
Morocco vs Portugal Live: हाफ-टाइम तक मोरक्को को बढ़त
गोल दागते नेसरी (लाल जर्सी)
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 PM, 10-Dec-2022
Morocco vs Portugal Live: मोरक्को का पहला गोल
मोरक्को ने मैच में बेहतरीन शुरुआत की है। हाफ-टाइम से ठीक पहले मोरक्को ने एन नेसरी ने यह्या अतिअत के पास पर हेडर से बेहतरीन गोल दागा। इसी के साथ नेसरी वर्ल्ड कप इतिहास में मोरक्को की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन गोल दागे हैं।08:54 PM, 10-Dec-2022
Morocco vs Portugal Live: अच्छे रिकॉर्ड के साथ आई मोरक्को की टीम
मोरक्को की टीम इस मैच में अच्छे रिकॉर्ड के साथ आई है। टीम वर्ल्ड कप में पिछले पांच मैच से अजेय है। इसमें से मोरक्को ने दो मैच जीते हैं और तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। यह बिना हारे मोरक्को का वर्ल्ड कप में सबसे सफल अभियान है। इसमें से चार मैच मोरक्को ने कोच वालिद रेगरागुई की देखरेख में खेले हैं।𝑨𝒍𝒍 𝑬𝒚𝒆𝒛 𝒐𝒏 𝑴𝒆 📸 pic.twitter.com/kzLzZkwFHF
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 10, 2022
08:51 PM, 10-Dec-2022
Morocco vs Portugal Live: पुर्तगाल का तीसरा क्वार्टर-फाइनल
यह पुर्तगाल का फीफा वर्ल्ड कप में तीसरा क्वार्टर फाइनल है। इससे पहले टीम पिछली दो बार जब क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी तो सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। 1966 के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने डीपीआर कोरिया को 5-3 से हराया था। वहीं, 2006 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया था। पुर्तगाल ने पिछले मैच में स्विटजरलैंड के खिलाफ छह गोल दागे थे। पिछले आठ मैचों में कुल मिलाकर टीम इतने गोल दाग पाई थी।08:51 PM, 10-Dec-2022