Morocco vs Croatia: पहले मैच में गोल नहीं कर सका पिछली बार का उपविजेता क्रोएशिया, मोरक्को के खिलाफ मैच ड्रॉ
{"_id":"637de1a11db9202ee0217931","slug":"morocco-vs-croatia-live-score-fifa-world-cup-2022-today-match-scores-results-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Morocco vs Croatia: पहले मैच में गोल नहीं कर सका पिछली बार का उपविजेता क्रोएशिया, मोरक्को के खिलाफ मैच ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Wed, 23 Nov 2022 05:40 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:40 PM IST
खास बातें
Morocco vs Croatia FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप में क्रोएशिया का पहला मुकाबला मोरक्कीको के साथ ड्रॉ पर खत्म हुआ। पिछली बार की उपविजेता टीम पूरे मैच में गोल के लिए तरस गई। हालांकि, मोरक्को की टीम भी कोई गोल नहीं कर सकी और अंत में यह मैच 0-0 के स्कोर पर खत्म हुआ। इस विश्व कप में यह तीसरा मैच है, जिसमें कोई गोल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
क्रोएशिया बनाम मोरक्को
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
05:29 PM, 23-Nov-2022
ड्रॉ पर खत्म हुआ मैच
मोरक्को और क्रोएशिया का मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। पूरे 90 मिनट का खेल पूरा होने तक कोई टीम गोल नहीं कर पाई। इंजरी टाइम में भी दोनों टीमों ने गोल करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इस विश्व कप का यह तीसरा मैच है, जिसमें कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है। इससे पहले पोलैंड और मेक्सिको के मैच में भी कोई गोल नहीं हुआ था। वहीं, डेनमार्क और ट्यूनीशिया के मैच में भी कोई गोल नहीं हुआ था।फिछले विश्व कप की उपविजेता टीम क्रोएशिया को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा था। इस टीम के लिए पहला मैच जीतकर दो अंक हासिल करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन यह टीम कोई गोल नहीं कर सकी और अंत में मोरक्को के साथ एक अंक साझा करना पड़ा।
इस मुकाबले में मोरक्को ने गोन करने के आठ प्रयास किए। इनमें से दो शॉट ही टारगेट पर थे और इनमें भी गोल नहीं हो पाया। वहीं, क्रोएशिया ने गोल करने की पांच प्रयास किए और इस टीम के भी दो ही शॉट टागरेट पर थे। ये दोनों प्रयास भी असफल रहे और क्रोएशिया भी गोल नहीं कर सका। हालांकि, क्रोएशिया का खेल मोरक्को की तुलना में काफी बेहतर था। इस टीम ने गेंद पर 65 फीसदी नियंत्रण रखा, जबकि मोरक्को का गेंद पर नियंत्रण 35 फीसदी ही रहा। क्रोएशिया के खिलाड़ियों ने 85 फीसदी पास सही ठिकाने पर किए, जबकि मोरक्को के 78 फीसदी पास सटीक रहे।
मोरक्को के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड भी मिला, जबकि क्रोएशिया के किसी खिलाड़ी को कोई कार्ड नहीं मिला। हालाकि, क्रोएशिया का एक प्रयास ऑफसाइड करार दिया गया। यह गोल मान्य होता तो क्रोएशिया मैच अपने नाम कर सकता था। क्रोएशिया को पांच कॉर्नर भी मिले, लेकिन टीम किसी का फायदा नहीं उठा सकी। इस मैच में क्रोएशिया ने 11 फाउल किए। वहीं, मोरक्को ने 16 फाउल किए।
05:11 PM, 23-Nov-2022
Morocco vs Croatia Live Score: 80वें मिनट तक कोई गोल नहीं
इस मैच में 80वें मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ है। अब तक मोरक्को ने गोल करने के आठ प्रयास किए हैं। इनमें से दो शॉट टारगेट पर रह हैं, लेकिन कोई गोल नहीं हो पाया है। वहीं, क्रोएशिया ने गोल करने के पांच प्रयास किए हैं। दो टारगेट पर रहे हैं, लेकिन यह टीम भी अपने पहले गोल की तलाश में है।
विज्ञापन
04:46 PM, 23-Nov-2022
Morocco vs Croatia Live Score: 60वें मिनट तक कोई गोल नहीं
इस मैच में 60 मिनट का खेल हो चुका है, लेकिन अब तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है। मोरक्को ने गोल करने के सात प्रयास किए हैं, लेकिन सिर्फ एक ही टारगेट पर रहा है और इस पर भी गोल नहीं हो पाया है। वहीं, क्रोएशिया ने गोल करने के पांच प्रयास किए हैं। इनमें से इनमें से दो टारगेट में रहे हैं, लेकिन यह टीम भी अब तक गोल नहीं कर पाई है।04:18 PM, 23-Nov-2022
Morocco vs Croatia Live: पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल
पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई हैं। अब तक मोरक्को ने गोल करने के पांच और क्रोएशिया ने चार प्रयास किए हैं, लेकिन सिर्फ क्रोएशिया का एक शॉट ही टारगेट पर रहा है। गेंद पर क्रोएशिया का नियंत्रण ज्यादा रहा है और यह टीम बेहतर तरीके से खेली है, लेकिन कोई गोल नहीं कर पाई है।04:01 PM, 23-Nov-2022
Morocco vs Croatia Live: 30 मिनट तक नहीं हुआ कोई गोल
दोनों टीमें काफी आक्रामक खेल दिखा रही हैं और अब तक मैच में गोल करने के कुल छह प्रयास हो चुके हैं, लेकिन कोई भी टीम टारगेट में गेंद नहीं फेंक पाई है। मोरक्को ने गोल करने के पांच और क्रोएशिया ने एक प्रयास किया है।03:53 PM, 23-Nov-2022
Morocco vs Croatia Live: 20 मिनट तक कोई गोल नहीं
इस मैच में अब तक क्रोएशिया ने मोरक्को से बेहतर खेल दिखाया है, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। मोरक्को ने चार बार और क्रोएशिया ने एक बार गोल करने का प्रयास किया है, लेकिन कोई भी अब तक निशाने पर गेंद नहीं भेज पाई है। क्रोएशिया ने गेंद पर ज्यादा समय तक नियंत्रण रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:31 PM, 23-Nov-2022
Morocco vs Croatia Live: पहले हाफ का खेल शुरू
क्रोएशिया और मोरक्को के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है। क्रोएशिया के लूका मॉड्रिच पर सभी की निगाहें जमी हुई हैं। पांच मिनट का खेल हो चुका है और अब तक कोई टीम गोल नहीं कर पाई है।03:09 PM, 23-Nov-2022
Morocco vs Croatia Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग 11
मोरक्को (4-1-2-3): बाउनौ, हकीमी, मजरौई, अम्राबत, अगुएर्ड, सैस, जियेच, औनाही, अमलाह, बौफल, एन-नेसीरी।क्रोएशिया (4-1-2-3): लिवाकोविक, पेरिसिक, लवरेन, कोवासिक, क्रैमरिक, मॉड्रिच, ब्रोजोविक, व्लासिक, सोसा, ग्वार्डिओल, जुरानोविक।
02:24 PM, 23-Nov-2022