Japan Vs Croatia: क्रोएशिया लगातार दूसरी बार क्वार्टर-फाइनल में, जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया
Japan vs Croatia FIFA World Cup 2022: राउंड ऑफ-16 में जापान का सामना क्रोएशिया से था। यह मुकाबला कतर के अल जनौब स्टेडियम में खेला गया। क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में जापान को 3-1 से हरा दिया। इस तरह टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। अगले राउंड में क्रोएशिया का सामना ब्राजील और दक्षिण कोरिया के बीच जीतने वाली टीम से होगा।
लाइव अपडेट
क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में जीता मैच
क्रोएशिया ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हरा दिया है। क्रोएशिया की ओर से शूट लेने आए व्लासिच, ब्रोजोविच और पसालिच ने गोल किया। वहीं, लिवाजा चूक गए। वहीं, जापान की ओर से सिर्फ असानो गोल कर सके। मिनामिनो, मितोमा और योशिदा स्कोर करने से चूक गए। क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शूटआउट में तीन गोल बचाए।🇭🇷 Croatia's hero 🇭🇷
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 5, 2022
A hat-trick of penalty saves! 👏#FIFAWorldCup | #Qatar2022 pic.twitter.com/8MKDVEFhWy
इससे पहले फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। जापान के लिए 43वें मिनट में डेजेन माइडा ने गोल किया था। वहीं, क्रोएशिया के लिए 55वें मिनट में इवान पेरिसिच ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया था। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। वहां भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। अगले राउंड में क्रोएशिया का सामना ब्राजील और दक्षिण कोरिया के बीच जीतने वाली टीम से होगा।
पेनल्टी शूटआउट में क्या हुआ?
- पहला शूट जापान के ताकुमी मिनामिनो लेने आए। हालांकि, उनके शॉट को क्रोएशियाई गोलकीपर लिवाकोविच ने रोक लिया।
- इसके बाद क्रोएशिया की ओर से निकोला व्लासिच ने गोल किया।
- जापान के काउरो मितोमा अपना शॉट मिस कर गए। उनके शॉट को लिवाकोविच ने रोक लिया।
- इसके बाद क्रोएशिया के ब्रोजोविच ने गोल कर शूटआउट में 2-0 से आगे कर दिया।
- जापान के ताकुमा असानो ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया।
- इसके बाद क्रोएशिया के मार्को लिवाजा चूक गए, जापानी गोलकीपर गोन्डा ने शानदार बचाव किया।
- जापान की ओर से चौथा शॉट कप्तान माया योशिदा लेने आए, लेकिन उनके शॉट को भी क्रोएशियाई गोलकीपर ने रोक लिया।
- इसके बाद मारियो पसालिच ने गोल कर अपनी टीम को अगले राउंड में पहुंचाया।
क्रोएशिया की टीम वर्ल्ड कप में तीसरी बार राउंड ऑफ-16 का मैच खेल रही थी और तीनों बार टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। टीम ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ-16 का मैच पेनल्टी शूटआउट में जीता है। इससे पहले 2018 वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में डेनमार्क को हराया था।
🇭🇷 Croatia are pretty used to extra-time at the #FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 5, 2022
2018 Round of 16: Won on penalties ✅
2018 Quarter-final: Won on penalties ✅
2018 Semi-final: Won in extra-time ✅
2022 Round of 16: 👀
क्रोएशिया ने वर्ल्ड कप में पेनल्टी शूटआउट में जीत के 100 प्रतिशत रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। 2018 वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने राउंड ऑफ-16 में डेनमार्क और क्वार्टर फाइनल में रूस को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। जापान की टीम एक बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। अब तक टीम चार बार राउंड ऑफ-16 में पहुंची है और चारों बार उसे हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टीम 2010 में भी राउंड ऑफ-16 में पराग्वे के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में मैच हार गई थी।
Japan vs Croatia Live: जापान का शॉट रोका
जापान के कप्तान योशिदा का शॉट क्रोएशियाई गोली ने रोक लिया।Japan vs Croatia Live: क्रोएशिया का शॉट रुका
जापान के गोलकीपर ने गोंडा ने क्रोएशिया का तीसरा शॉट रोक लिया।Japan vs Croatia Live: असानो का गोल
जापान के लिए असानो ने गोल दाग अपनी टीम को वापस लाया है मैच में। स्कोर 2-1 से क्रोएशिया के पक्ष में है।Japan vs Croatia Live: क्रोएशिया 2-0 से आगे
क्रोएशिया के ब्रोजोविच ने गोल कर शूटआउट में अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।Japan vs Croatia Live: जापान का दूसरा शॉट भी रुका
जापान की ओर से दूसरा शॉट मितोमा लेने आए और वह भी चूक गए।Japan vs Croatia Live: दूसरा शॉट क्रोएशिया का
क्रोएशिया की ओर से व्लादिच शॉट लेने आए और उन्होंने जापानी गोलकीपर को छका कर उन्होंने गोल दागा।Japan vs Croatia Live: पहला शॉट जापान की ओर से
जापान की ओर से पहला शॉट मिनिमिनो लेने आए। उनके शॉट को क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने रोक लिया।Japan vs Croatia Live: पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा मैच
क्रोएशिया बनाम जापान मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया है। यह इस वर्ल्ड कप का पहला मैच है जो पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा है। अब दोनों टीमों को पांच-पांच शॉट मिलेंगे। एक्स्ट्रा टाइम में भी स्कोर 1-1 से बराबर रहा। एक्स्ट्रा टाइम में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं।Japan vs Croatia Live: फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर
क्रोएशिया और जापान के बीच फीफा वर्ल्ड कप का प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया है। निर्धारित समय यानी फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। अब 30 मिनट का मैच और खेला जाएगा। यह इस वर्ल्ड कप का पहला मैच है, जो एक्स्ट्रा टाइम में गया है। इसे 15-15 मिनट के दो हाफ में बांटा जाएगा। एक्स्ट्रा टाइम में भी स्कोर बराबर रहने पर मैच पेनल्टी शूटआउट में जाएगा। जापान के लिए 43वें मिनट में डेजेन माइडा ने गोल किया था। वहीं, क्रोएशिया के लिए 55वें मिनट में इवान पेरिसिच ने गोल किया।क्रोएशिया के लिए मेजर टूर्नामेंट (यूरो कप + वर्ल्ड कप) में यह नॉकआउट स्टेज में पिछले आठ में से सातवां मैच है। सिर्फ एक मैच नॉकआउट स्टेज में नहीं गया था। यह मैच 2018 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल था। फ्रांस ने इसे जीता था। कम से कम एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचे मैच में क्रोएशिया का जीत का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है। 2018 फीफा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया ने नॉकआउट स्टेज के तीन मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचने के बाद जीते थे।
Euro 2008 v Turkey (QF) ✅
— Opta Analyst (@OptaAnalyst) December 5, 2022
Euro 2016 v Portugal (L16) ✅
WC 2018 v Denmark (L16) ✅
WC 2018 v Russia (QF) ✅
WC 2018 v England (SF) ✅
WC 2018 v France (F) ❌
Euro 2021 v Spain (L16) ✅
WC 2022 v Japan (L16) ✅
7 of Croatia's last 8 tournament KO games have gone to extra time...
🇭🇷 Croatia are pretty used to extra-time at the #FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 5, 2022
2018 Round of 16: Won on penalties ✅
2018 Quarter-final: Won on penalties ✅
2018 Semi-final: Won in extra-time ✅
2022 Round of 16: 👀