France vs England: फ्रांस लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में, इंग्लैंड को 2-1 से हराया, मोरक्को से होगा सामना
{"_id":"6394d43032a20d17c672dba6","slug":"england-vs-france-football-live-score-fifa-world-cup-2022-4th-quarter-final-match-at-al-bayt-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"France vs England: फ्रांस लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में, इंग्लैंड को 2-1 से हराया, मोरक्को से होगा सामना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Sun, 11 Dec 2022 03:30 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 11 Dec 2022 03:30 AM IST
खास बातें
England vs France FIFA World Cup 2022 Highlights: चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना इंग्लैंड से था। फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना मोरक्को से होगा।
विज्ञापन
जिरूड ने कुछ इस तरह गोल किया
- फोटो : FIFA/वेबसाइट
लाइव अपडेट
02:33 AM, 11-Dec-2022
फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया
फ्रांस ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया है। दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की, लेकिन 17वें मिनट में फ्रांस के ओरेलियेन चुआमेनी ने बॉक्स के बाहर से गोल दाग अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। इंग्लैंड की टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद वर्ल्ड कप में कभी मैच नहीं जीता है। इस स्थिति में इंग्लिश टीम ने दो मैच ड्रॉ कराए हैं और सात मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, फ्रांस की टीम हाफ-टाइम में बढ़त बनाने के बाद वर्ल्ड कप में कभी नहीं हारी है। इस मैच को मिलाकर पिछले 26 में से 25 मैचों में फ्रांस की टीम को जीत मिली है। एक मैच ड्रॉ रहा।78वें मिनट में फ्रांस के ओलिवर जिरूड ने ग्रीजमैन के शानदार पास पर हेडर से गोल दाग एक बार फिर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। जिरूड 36 से ज्यादा उम्र के होने के बाद एक वर्ल्ड कप एडिशन में कम से कम चार गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले रोजर मिल्ला ने 1990 में कैमरून के लिए ऐसा किया था। तब उनकी उम्र 38 थी। जिरूड ने ग्रीजमैन के असिस्ट पर गोल किया। इससे पहले चुआमेनी ने भी ग्रीजमैन के असिस्ट पर गोल किया था। किसी एक वर्ल्ड कप मैच में फ्रांस के लिए दो असिस्ट करने वाले ग्रीजमैन चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले जीन टिगाना, डोमिनिक रोचेटियाऊ और कारीम बेंजेमा ऐसा कर चुके हैं।
इसके बाद 81वें मिनट में फ्रांस के हर्नांडीस ने इंग्लैंड के मेसन माउंट पर फाउल किया। इससे इंग्लैंड को पेनल्टी ऑफर किया गया। हैरी केन फिर से पेनल्टी स्ट्रोक लेने आए, लेकिन इस बार चूक गए और गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई। इस तरह इंग्लैंड बराबरी से चूक गया और यहीं से फ्रांस ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली। आठ मिनट का इंजरी टाइम दिया गया, लेकिन इंग्लिश टीम वापसी नहीं कर सकी। इस तरह फ्रांस ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अब फ्रांस का सामना सेमीफाइनल में मोरक्को से होगा। वहीं, अर्जेंटीना की टीम दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया से भिड़ेगी।
02:15 AM, 11-Dec-2022
England vs France Live: फ्रांस 2-1 से आगे
78वें मिनट में ओलिवर जिरूड ने ग्रीजमैन के पास पर शानदार गोल दाग फ्रांस को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 81वें मिनट में फ्रांस के हर्नांडीस ने इंग्लैंड के मेसन माउंट पर फाउल किया। इससे इंग्लैंड को पेनल्टी ऑफर किया गया। हैरी केन फिर से पेनल्टी स्ट्रोक लेने आए, लेकिन इस बार चूक गए और गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई। इस तरह इंग्लैंड बराबरी से चूक गया।जिरूड 36 से ज्यादा उम्र के होने के बाद एक वर्ल्ड कप एडिशन में कम से कम चार गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले रोजर मिल्ला ने 1990 में कैमरून के लिए ऐसा किया था। तब उनकी उम्र 38 थी।
जिरूड ने ग्रीजमैन के असिस्ट पर गोल किया। इससे पहले चुआमेनी ने भी ग्रीजमैन के असिस्ट पर गोल किया था। किसी एक वर्ल्ड कप मैच में फ्रांस के लिए दो असिस्ट करने वाले ग्रीजमैन चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले जीन टिगाना, डोमिनिक रोचेटियाऊ और कारीम बेंजेमा ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
01:45 AM, 11-Dec-2022
England vs France Live: इंग्लैंड की वापसी
54वें मिनट में फ्रांस के लिए गोल दागने वाले चुआमेनी ने बॉक्स के अंदर इंग्लैंड के बुकायो साका पर फाउल किया। इस पर रेफरी ने पेनल्टी शूट ऑफर किया। हैरी केन ने इस पर गोल दाग इंग्लैंड की वापसी कराई। स्कोर फिलहाल 1-1 से बराबर है। हैरी केन ने साथ ही इंग्लैंड के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वेन रूनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह हैरी केन का इंग्लैंड के लिए 53वां गोल रहा। रूनी ने 120 मैचों में इतने गोल किए थे। वहीं, केन का यह 80वां मैच है। फ्रांस के गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने इस मैच में चार शानदार सेव किए। सिर्फ 2010 में लोरिस ने वर्ल्ड कप में इससे ज्यादा सेव किए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लोरिस ने छह गोल बचाए थे। हालांकि, हैरी केन के शॉट को वह नहीं बचा सके।01:24 AM, 11-Dec-2022
England vs France Live: हाफ-टाइम तक फ्रांस 1-0 से आगे
हाफ-टाइम तक फ्रांस ने इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त बना ली है। 17वें मिनट में चुआमेनी ने गोल दाग फ्रांस की टीम को बढ़त दिलाई। इंग्लैंड की टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद वर्ल्ड कप में कभी मैच नहीं जीता है। इस स्थिति में इंग्लिश टीम ने दो मैच ड्रॉ कराए हैं और छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, फ्रांस की टीम हाफ-टाइम में बढ़त बनाने के बाद वर्ल्ड कप में कभी नहीं हारी है। पिछले 25 में से 24 मैचों में फ्रांस की टीम को जीत मिली है। एक मैच ड्रॉ रहा।हाफ-टाइम तक दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इंग्लिश टीम ने ज्यादा चांस बनाए, लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। इंग्लैंड ने पांच शॉट अटेम्प्ट किए। इसमें से तीन ऑन टारगेट रहे, लेकिन फ्रांस के गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने शानदार बचाव किए। वहीं, फ्रांस ने तीन शॉट अटेम्प्ट किए और दो ऑन टारगेट रहे। दो में से एक शॉट पर फ्रांस ने गोल दागा। बॉल पजेशन में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा। 58 प्रतिशत बॉल पजेशन इंग्लैंड के पास रहा। वहीं, 42 प्रतिशत बॉल पजेशन फ्रांस के पास रहा।
01:14 AM, 11-Dec-2022
England vs France Live: ग्रीजमैन को यलो कार्ड
चुआमेनी के गोल में असिस्ट करने वाले ग्रीजमैन का यह वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर गोल के 16 मौके बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में लियोनल मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी की। इन दोनों से ज्यादा किसी ने वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं किया है। 43वें मिनट में ग्रीजमैन को यलो कार्ड भी दिखाया गया।12:55 AM, 11-Dec-2022
England vs France Live: फ्रांस का पहला गोल
डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस ने 17वें मिनट में ही इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ओरेलियेन चुआमेनी ने बॉक्स के बाहर से शानदार गोल दागा। 2014 वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में बॉक्स के बाहर से पहला गोल दिया है। 2014 वर्ल्ड कप में इटली के क्लाउडियो मार्चिसो ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था। इस टूर्नामेंट में बॉक्स के बाहर से यह फ्रांस का पहला गोल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 AM, 11-Dec-2022
England vs France Live: मैच में बने कुछ रिकॉर्ड्स
- जूड बेलिंघम वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल खेलने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र 19 साल 164 दिन है। इससे पहले वेन रूनी ने पुर्तगाल के खिलाफ 2006 वर्ल्ड कप में 20 साल 250 दिन की उम्र में इंग्लैंड के लिए क्वार्टर फाइनल खेला था।
- वहीं, इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड इंग्लैंड के लिए 50 मैच खेलने वाले पिछले सात साल में पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2015 जो हार्ट ने ऐसा किया था। इंग्लैंड के 50वें मैच में क्लीन शीट रखने वाले इंग्लैंड के एकमात्र गोलकीपर पीटर शिल्टन थे। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ एक भी गोल नहीं खाया था।
- फ्रांस के कप्तान और गोलकीपर ह्यूगो लोरिस फ्रांस के लिए 143वां मैच खेल रहे हैं। वह फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में लोरिस ने लिलियन थुर्रम को पीछे छोड़ा।
12:36 AM, 11-Dec-2022
England vs France Live: गैरी साउथगेट यह रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे
इंग्लैंड के मैनेजर गैरी साउथगेट अपनी टीम को दो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले पहले इंग्लिश मैनेजर बनने से एक कदम दूर हैं। 2018 में भी साउथगेट की देखरेख में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। इससे पहले इंग्लैंड की टीम दो बार सेमीफाइनल में पहुंची है। 1966 में आल्फ रामसे की कोचिंग में और 1990 में बॉबी रॉबसन की देखरेख में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।12:35 AM, 11-Dec-2022
England vs France Live: ब्राजील के बाद फ्रांस पहली टीम
फ्रांस की टीम 2006 के बाद क्वार्टर फाइनल खेलने वाली पहली डिफेंडिंग चैंपियन टीम है। 2006 में ब्राजील ने ऐसा किया था। इसके बाद 2018 तक डिफेंडिंग चैंपियन टीमें ग्रुप-स्टेज से ही बाहर हुई थीं। फ्रांस ने इस विश्व कप में तीन मैच जीते हैं। वहीं, 2006 में ब्राजील ने चार मैच जीते थे। फ्रांस की टीम साल 2000 के बाद एक विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन रहते हुए तीन या इससे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम है।12:27 AM, 11-Dec-2022