फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Croatia vs Morocco: तीसरे स्थान पर रहा क्रोएशिया, मोरक्को को 2-1 से हराया, ग्वार्दियोल-ओरसिच ने दागे गोल

Sat, 17 Dec 2022 11:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 Dec 2022 11:24 PM IST
खास बातें

Croatia vs Morocco FIFA World Cup 2022 Highlights: तीसरे स्थान के लिए मैच में गत क्रोएशिया ने जाएंट किलर्स के नाम से मशहूर मोरक्को को 2-1 से हरा दिया है। क्रोएशिया की वर्ल्ड रैंकिंग 12 है, जबकि मोरक्को 22वें स्थान पर है। यह मैच खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया।

विज्ञापन
Croatia vs Morocco Highlights: FIFA World Cup 2022 Football Match Scores Results News in Hindi
हेडर से गोल दागते ग्वार्दियोल - फोटो : FIFA/वेबसाइट

लाइव अपडेट

10:32 PM, 17-Dec-2022

क्रोएशिया ने मोरक्को को हराया

क्रोएशिया ने मोरक्को को तीसरे स्थान के लिए मैच में 2-1 से हरा दिया है। मैच में तीनों गोल पहले हाफ में हुए। दूसरे हाफ में दोनों में से कोई टीम कोई गोल नहीं कर सकी। सातवें मिनट में क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने हेडर से बेहतरीन गोल दाग अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने हेडर से गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद हाफ-टाइम से कुछ मिनट पहले यानी 42वें मिनट में मिस्लाव ओरसिच ने गोल दाग क्रोएशियाई टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। यही बढ़त निर्णायक साबित हुई।

पिछले 11 वर्ल्ड कप से यूरोपीय देश को तीसरा स्थान
पिछले 11 विश्व कप में तीसरा स्थान किसी यूरोपियन देश ने ही हासिल किया है। 1978 में ब्राजील तीसरे स्थान पर आने वाली आखिरी लैटिन अमेरिकी यानी यूरोप के बाहर की टीम थी। तब ब्राजील ने तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में इटली को 2-1 से हराया था।

पिछले दो विश्व कप में क्रोएशिया का शानदार प्रदर्शन
क्रोएशिया की टीम पिछले दो विश्व कप को मिलाकर कुल 14 मैच खेल चुकी है। इस दौरान टीम ने सिर्फ दो मैच गंवाए हैं। क्रोएशिया ने छह मैच जीते हैं और छह मैच ड्रॉ रहे। टीम ने 2018 वर्ल्ड कप का फाइनल फ्रांस के हाथों 4-2 से गंवाया था। वहीं, इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में टीम अर्जेंटीना से 3-0 से हार गई थी।
09:21 PM, 17-Dec-2022

Croatia vs Morocco Live Score: हाफ-टाइम तक क्रोएशिया आगे

हाफ-टाइम तक क्रोएशिया ने मोरक्को पर 2-1 की बढ़त बना ली है। क्रोएशिया के लिए पहला गोल सातवें मिनट में ग्वार्दियोल ने दागा। इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 42वें मिनट में क्रोएशिया के ओरसिच ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।

क्रोएशिया की टीम ने विश्व कप मैच में जब भी हाफ-टाइम में बढ़त बनाई है, टीम वह मैच हमेशा जीती है। ऐसे छह मैच में क्रोएशियाई टीम ने सभी छह मैच में जीत हासिल की है। वहीं, मोरक्को की टीम पहले हाफ में पिछड़ने पर विश्व कप में छह में से पांच मैच गंवा चुकी है। एक मैच ड्रॉ रहा है।
विज्ञापन
09:15 PM, 17-Dec-2022

Croatia vs Morocco Live Score: क्रोएशिया का दूसरा गोल

42वें मिनट में क्रोएशिया के मिस्लाव ओरसिच ने गोल दाग अपनी टीम को मोरक्को पर 2-1 की बढ़त दिला दी है। लिवाजा के असिस्ट पर ओरसिच ने यह गोल किया। इससे पहले क्रोएशिया के लिए ग्वार्दियोल ने गोल किया था। वहीं, मोरक्को के लिए अशरफ दारी ने बराबरी का गोल किया था।
08:46 PM, 17-Dec-2022

Croatia vs Morocco Live Score: ग्वार्दियोल ने बनाया रिकॉर्ड

गोल दागने के बाद ग्वार्दियोल (मास्क में) - फोटो : FIFA/वेबसाइट
जोस्को ग्वार्दियोल ने क्रोएशिया के लिए वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र फिलहाल 20 साल और 328 दिन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इविचा ओलिच के नाम था। उन्होंने 2002 में इटली के खिलाफ 22 साल 267 दिन की उम्र में गोल दागा था। ग्वार्दियोल ने इवान पेरिसिच के असिस्ट पर गोल किया। 2014 से लेकर अब तक विश्व कप में पेरिसिच गोल में दूसरा सबसे ज्यादा इन्वोल्वमेंट है। 2014 के बाद से क्रोएशिया के लिए 11 गोल में उनका योगदान रहा है। इससे ज्यादा सिर्फ लियोनल मेसी के नाम है। वह 16 गोल में योगदान दे चुके हैं। 
08:42 PM, 17-Dec-2022

Croatia vs Morocco Live Score: दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर

फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान के लिए खेला जा रहा मैच दिलचस्प हो चला है। नौ मिनट के अंदर दो गोल हो चुके हैं। पहले सातवें मिनट में क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने हेडर से बेहतरीन गोल दाग अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने हेडर से गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 
08:16 PM, 17-Dec-2022

Croatia vs Morocco Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप


विज्ञापन
विज्ञापन
08:15 PM, 17-Dec-2022

Croatia vs Morocco Live Score: मोरक्को का इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन

मोरक्को की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी और यह टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। मोरक्को भले ही फाइनल मैच में नहीं पहुंच पाया हो, लेकिन डिफेंस में माहिर यह टीम तीसरे स्थान पर रहकर जीत के साथ अपना सबसे बेहतरी विश्व कप खत्म करना चाहेगी। मोरक्को के लिए बोनो, अशरफ हकीमी और रोमेन सैस कमाल कर सकते हैं। बोनो ने अपनी टीम के लिए कई गोल बचाए हैं और इस मैच में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 24 साल के हकीमी ने भी विपक्षी टीमों को गोल करने से रोका है। वह लगातार अटैक को विफल करते हैं और इस मैच में वह क्रोएशिया को भी रोकना चाहेंगे। मोरक्को के कप्तान रोमेन डिफेंडर हैं, लेकिन इस विश्व कप में एक गोल कर चुके हैं। इस मैच में भी वह अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। 
08:14 PM, 17-Dec-2022

Croatia vs Morocco Live Score: गोल के साथ अपना सफर खत्म करना चाहेंगे मॉड्रिच

क्रोएशिया के कप्तान लुका मॉड्रिच का यह आखिरी विश्व कप मैच है। वह इस टूर्नामेंट में इस साल कोई गोल नहीं कर पाए हैं। मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाले मॉड्रिच अपने आखिरी विश्व कप मैच में गोल करना चाहेंगे। मॉड्रिच के अलावा डोमोनिक और आंद्रेच क्रामारिच के ऊपर सभी की निगाहें रहेंगी। ये खिलाड़ी क्रोएशिया को 24 साल बाद तीसरे स्थान पर पहुंचा सकते हैं। यह टीम इससे पहले साल 1998 में तीसरे स्थान पर रही थी। अब फिर से क्रोएशिया की टीम तीसरे स्थान पर रहकर अपना विश्व कप खत्म करना चाहेगी। 
08:13 PM, 17-Dec-2022

Croatia vs Morocco Live Score: दोनों टीमों का डिफेंस मजबूत

इस विश्व कप में दोनों टीमों का डिफेंस मजबूत रहा है। सेमीफाइनल में हार को छोड़ दिया जाए तो दोनों टीमों के खिलाफ स्ट्राइकरों को गोल करने के लिए जूझना पड़ा है। मोरक्को की टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल तक एक भी गोल नहीं हुआ था। कनाडा से हुए ग्रुप मैच में मोरक्को के खिलाफ एक गोल हुआ था लेकिन यह गोल आत्मघाती था। वहीं, क्रोएशिया के खिलाफ ग्रुप दौर के तीन, प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल के मैचों को मिलाकर तीन गोल हुए। ऐसे में दोनों टीमों के स्ट्राइकरों के लिए मैच में गोल करना चुनौती रहेगा।
08:13 PM, 17-Dec-2022

Croatia vs Morocco Live Score: सम्मान की लड़ाई लड़ेंगी दोनों टीमें

दोनों टीमें ही सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरेगी और तीसरे स्थान पर रहकर विश्वकप के साथ विदाई लेना चाहेंगी। दोनों टीमों ने इस विश्वकप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। क्रोएशिया को अंतिम-4 में अर्जेंटीना ने 3-0 से हराया था, जबकि मोरक्को की टीम अंतिम- चार के मुकाबले में फ्रांस से 0-2 से हार गई थी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed