Cameroon vs Serbia: कैमरून और सर्बिया का मैच 3-3 से ड्रॉ, दोनों टीमें विश्व कप से बाहर होने की कगार पर
{"_id":"638479c68eb7a258180949f2","slug":"cameroon-vs-serbia-football-live-score-fifa-world-cup-2022-group-g-match-at-al-janoub-stadium-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Cameroon vs Serbia: कैमरून और सर्बिया का मैच 3-3 से ड्रॉ, दोनों टीमें विश्व कप से बाहर होने की कगार पर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Mon, 28 Nov 2022 05:40 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:40 PM IST
खास बातें
Cameroon vs Serbia FIFA World Cup 2022 News in Hindi: फीफा विश्व कप में आज का पहला मैच कैमरून और सर्बिया के बीच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। इसके साथ ही दोनों टीमें विश्व कप से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई हैं। दो मैच के बाद दोनों टीमों के पास एक-एक अंक है और आखिरी मैच जीतने पर भी इन टीमों के अगले दौर में पहुंचने की संभावना कम है।
विज्ञापन
कैमरून बनाम सर्बिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
05:32 PM, 28-Nov-2022
कैमरून और सर्बिया का मैच 3-3 से ड्रॉ
कैमरून और सर्बिया का मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। इस मैच ने चार बार करवट बदली, लेकिन अंत में कोई टीम विजेता नहीं साबित हुई। कैमरून ने मैच का पहला गोल कर मैच में 1-0 की बढ़त बनाई, लेकिन पहले हाफ के अंत में सर्बिया ने दो मिनट के अंतराल में दो गोल कर 2-1 की बराबरी कर ली। दूसरे हाफ की शुरुआत में सर्बिया ने एक और गोल किया और 3-1 से आगे हो गई। इसके बाद कैमरून ने 64वें और 66वें मिनट में गोल कर 3-3 की बराबरी कर ली। इसके बाद मैच में कोई गोल नहीं हो सका और मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ।सर्बिया के लिए इस मैच में स्त्रहिंजा पैवलोविच, सेरगेज मिलिनकोविच और एलेक्संदर मित्रोविच ने गोल किया। वहीं, कैमरून के लिए जेन चार्ल्स, विनसेंट अबोबकर और इरिक मैक्सिम ने गोल किया।
अब दोनों टीमों के पास दो मैच के बाद एक-एक अंक है और दोनों ही टीमें विश्व कप से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई हैं। इस ग्रुप से ब्राजील और स्विटजरलैंड की टीम अगले दौर में पहुंचने की प्रबल दावेदार हैं।
05:02 PM, 28-Nov-2022
Cameroon vs Serbia Live: कैमरून ने दो मिनट में दूसरा गोल किया
कैमरून ने दो मिनट के अंतराल पर दो गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया है। कैमरून के लिए तीसरा गोल मैच के 66वें मिनट में चोउपो मोटिंग ने किया। उन्होंने ओबोबकर के शानदार पास को गोल में बदला। अब दोनों टीमों का स्कोर 3-3 की बराबरी पर पहुंच चुका है। मैच में अभी भी कम से कम 20 मिनट का खेल बाकी है और दोनों टीमें गोल कर जीत हासिल करना चाहेंगी। यह मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों के विश्व कप से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा।मैच में बराबरी करने के बाद कैमरून की टीम ने दो बदलाव किए हैं और अब अलग रणनीति के साथ खेलने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
04:58 PM, 28-Nov-2022
Cameroon vs Serbia Live: कैमरून ने गोल का अंतर कम किया
मैच के 64वें मिनट में कैमरून ने दूसरा गोल दागकर गोल का अंतर कम किया है। कैमरून के लिए अबोबकर ने बेहतरीग गोल करते हुए अपनी टीम को वापसी करने का मौका दिया है। उन्हें सही समय पर केस्टेलेटो ने पास किया इसके बाद उन्होंने अपने दम पर गोल कर टीम को वापसी का मौका दिया है। अब स्कोर 3-2 हो चुका है।04:48 PM, 28-Nov-2022
Cameroon vs Serbia Live: सर्बिया 3-1 से आगे
सर्बिया की टीम ने पिछले 10 मिनट में शानदार खेल दिखाया है। पहले हाफ के इंजरी टाइम में दो गोल करने के बाद सर्बिया ने दूसरे हाफ की शुरुआत में भी एक गोल कर दिया है। सर्बिया के लिए तीसरा गोल एलेक्सनदर मित्रोविच ने किया। उन्होंने मैच के 57वें मिनट में जिवकोविच के पास पर बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को दो गोल की बढ़त दिला दी है।04:23 PM, 28-Nov-2022
Cameroon vs Serbia Live: पहले हाफ के बाद सर्बिया 2-1 से आगे
पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है। फिलहाल सर्बिया के पास 2-1 की बढ़त है। इस मैच में सर्बिया ने बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन कैमरून ने पहला गोल कर बढ़त हासिल कर ली। कैमरून की बढ़त पहले हाफ में बनी रही, लेकिन इंजरी टाइम में सर्बिया ने शानदार वापसी करते हुए दो मिनट के अंतराल में दो गोल कर 2-1 की बढ़त ले ली। कैमरून के लिए जेन चार्ल्स ने गोल किया है, जबकि सर्बिया के लिए पवलोविच और मिल्नकोविच ने गोल किए हैं।04:20 PM, 28-Nov-2022
Cameroon vs Serbia Live: सर्बिया 2-1 से आगे
पहले हाफ के इंजरी टाइम में सर्बिया की टीम ने लाजवाब खेल दिखाया है। सर्बिया ने दो मिनट के अंतराल में दो गोल कर मैच में 2-1 की बढ़त ले ली है। सर्बिया के लिए दूसरा गोल सेरगेज मिलिनकोविच ने किया। इस गोल में जिवकोविच ने उनकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:18 PM, 28-Nov-2022
Cameroon vs Serbia Live: सर्बिया ने की बराबरी
सर्बिया ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में बेहतरीन गोल कर बराबरी कर ली है। सर्बिया के लिए स्त्रहिंजा पवलोविच ने बेहतरीन गोल कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। टैडिच के शानदार पास को उन्होंने गोल में बदला।04:00 PM, 28-Nov-2022
Cameroon vs Serbia Live: कैमरून ने 1-0 की बढ़त बनाई
कैमरून ने सर्बिया पर 1-0 की बढ़त बना ली है। कैमरून के लिए मैच के 29वें मिनट में जेन चार्ल्स कैस्टेलेटो ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई है। इस गोल में एन कोउलू ने उनकी मदद की। इस बेहतरीन गोल के दम पर कैमरून की टीम मैच में अहम बढ़त बना चुकी है।03:55 PM, 28-Nov-2022
Cameroon vs Serbia Live: कैमरून के एन कोऊलू को येलो कार्ड
मैच रेफरी ने कैमरून के एन कोऊलू को येलो कार्ड दिखाकर चेतावनी दी है। वह खतरनाक तरीके से खेल रहे थे और उनकी वजह से सर्बिया के खिलाड़ी को चोट लगी। इसके बाद रेफरी ने उन्हें येलो कार्ड दिया है। 25 मिनट का खेल होने तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है।03:50 PM, 28-Nov-2022