FIFA WC Opening: कतर में 22वें फुटबॉल विश्व कप का हुआ रंगारंग आगाज, BTS बैंड की धुन पर नाचे फैंस
{"_id":"637a2e0d5252053ad405403a","slug":"fifa-world-cup-2022-opening-ceremony-live-updates-bts-jungkook-nora-fatehi-performance-in-qatar-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"FIFA WC Opening: कतर में 22वें फुटबॉल विश्व कप का हुआ रंगारंग आगाज, BTS बैंड की धुन पर नाचे फैंस","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sun, 20 Nov 2022 08:55 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 20 Nov 2022 08:55 PM IST
खास बातें
FIFA World Cup 2022 Qatar Opening Ceremony Live News in Hindi : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर में 22वें फुटबॉल विश्व कप का उद्घाटन हो चुका है। उद्घाटन समारोह का आयोजन अल बायत स्टेडियम में हुआ। इस दौरान BTS बैंड की धुन पर फैंस जमकर नाचे। 900 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मोर्गन फ्रीमैन भी उद्घाटन समारोह में दिखाई दिए।
विज्ञापन
BTS बैंड के जुंगकुक और विश्व कप ट्रॉफी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:46 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: विश्व कप के आगाज की हुई घोषणा
कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने विश्व कप के आगाज की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने सबका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। उनके भाषण के साथ ही उद्घाटन समारोह का अंत हो गया।08:32 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: BTS बैंड का धमाका
BTS बैंड ने अपनी धुन पर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया है। जियोन जूंग-कूक, जिन्हें जुंगकुक के नाम से जाना जाता है, ने सबका दिल जीत लिया है। फैंस अपनी सीट पर खड़े होकर नाच रहे हैं।
विज्ञापन
08:21 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: अल बायत स्टेडियम में दिखा विश्व कप ट्रॉफी
विश्व कप की ट्रॉफी को अल बायत स्टेडियम में लाया गया है।The #FIFAWorldCup trophy arrives at Al Bayt Stadium, Qatar 🇶🇦 before the opening ceremony pic.twitter.com/aoxYuZ0SmG
— FIFA World Cup 2022 (@2022_QatarWC) November 20, 2022
08:12 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: कतर में उद्घाटन समारोह शुरू
कतर में उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है। सबसे पहले कतर के रेगिस्तान को दिखाया गया। स्टेडियम में ऊंट दिखाई दे रहे हैं। पारंपरिक वस्त्रों में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मोर्गन फ्रीमैन भी उद्घाटन समारोह में दिखाई दे रहे हैं।मोर्गन फ्रीमैन
07:53 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: फैंस कर रहे उद्घाटन समारोह का इंतजार
उद्घाटन समारोह से पहले इक्वाडोर की फैन :
07:49 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: भारत में ओपनिंग सेरेमनी किस चैनल पर देख सकेंगे?
फीफा विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास है। आप स्पोर्ट्स18 के अलावा स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) चैनल पर ओपनिंग सेरेमनी और मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:44 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: उद्घाटन समारोह में दिख सकती हैं शकीरा
शकीरा
- फोटो : insta
07:36 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: कतर में हैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को खाड़ी देश के दो दिवसीय दौरे पर दोहा पहुंचे। वह फीफा विश्व कप के उद्घाटन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। धनखड़ कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर दोहा का दौरा कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दोहा, कतर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।" फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा, उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।07:18 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: जूंग कूक दिखाएंगे अपना जलवा
जियोन जूंग-कूक, जिन्हें जुंगकुक के नाम से जाना जाता है, एक दक्षिण कोरियाई पॉप गायक है। वह दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड बीटीएस के सबसे कम उम्र के सदस्य और गायक हैं। वह अपना जलवा उद्घाटन समारोह में दिखाएंगे। विश्व कप 2022 के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की गई है।"See you at the Opening!" - Jung Kook
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 20, 2022
Today, 5.30pm local time. #Qatar2022 | #FIFAWorldCup pic.twitter.com/3oulTUthBV
07:12 PM, 20-Nov-2022