England vs Iran: इंग्लैंड ने धमाकेदार अंदाज में किया विश्व कप अभियान का आगाज, ईरान को 6-2 से रौंदा
{"_id":"637b744bd25cfd4fe2614e62","slug":"england-vs-iran-football-live-score-fifa-world-cup-2022-group-b-match-at-khalifa-stadium-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"England vs Iran: इंग्लैंड ने धमाकेदार अंदाज में किया विश्व कप अभियान का आगाज, ईरान को 6-2 से रौंदा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Mon, 21 Nov 2022 08:55 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:55 PM IST
खास बातें
England vs Iran FIFA World Cup 2022 Live Score News in Hindi: फीफा विश्व कप के दूसरे दिन सोमवार (21 नवंबर) को इंग्लैंड ने अपने विश्व कप अभियान का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है। उसने ईरान को 6-2 से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल दागे। बुकायो साका ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा ज्यूड बेलिंघम, रहीम स्टर्लिंग, मार्कस रैशफोर्ड और जैक ग्रिलिश ने भी स्कोरबोर्ड पर अपना नाम दर्ज करवाया।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम ईरान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:46 PM, 21-Nov-2022
England vs Iran Live Score: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत
इंग्लैंड ने विश्व कप में अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया। उसने ईरान को 6-2 से हरा दिया। इंग्लिश टीम ने इस जीत के साथ दूसरी टीम को यह चेतावनी दे दी है कि उसे कोई हल्के में न ले। टीम विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर सकी। उसने पिछली बार 2018 में पनामा को 6-1 से हराया था।इंग्लैंड के मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल किए। आर्सेनल के लिए क्लब मुकाबले में खेलने वाले बुकायो साका ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा रहीम स्टर्लिंग, ज्यूड बेलिंघम, जैक ग्रिलिश और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल किए। ईरान के हिस्से में दो गोल आए। दोनों गोल मेहदी तरेमी ने किए।
इंग्लैंड ने मैच में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की। उसने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। जूड बेलिंघम ने 35वें मिनट में टीम का पहला गोल किया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का भी पहला गोल था। उनके बाद बुकायो साका ने 43वें मिनट में टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। हाफटाइम के इंजरी टाइम (45+1वें मिनट) में रहीम स्टर्लिंग ने टीम का तीसरा गोल किया।
हाफटाइम के बाद बुकायो साका ने 62वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। यह टीम का चौथा गोल था। 70वें मिनट में इंग्लैंड ने एक साथ चार बदलाव किए। मार्कस रैशफोर्ड, एरिक डायर, जैक ग्रिलिश और फिल फोडेन को भेजा। मार्कस रैशफोर्ड ने मैदान पर उतरते ही गोल किया। 71वें मिनट में उन्होंने टीम का पांचवां गोल किया। उनके बाद निर्धारित 90 मिनट से ठीक पहले जैक ग्रिलिश ने भी अपना नाम स्कोरकार्ड में लिखवा लिया। उन्होंने 89वें मिनट में गोल किया। इंग्लैंड का अगला मुकाबला अब 26 नवंबर को अमेरिका से होगा। वहीं, ईरान 25 नवंबर को वेल्स के खिलाफ खेलेगा।
08:31 PM, 21-Nov-2022
England vs Iran Live Score: जैक ग्रिलिश ने भी किया गोल
मैनचेस्टर सिटी के लिए क्लब फुटबॉल खेलने वाले जैक ग्रिलिश ने मैच में इंग्लैंड का छठा गोल किया। उन्होंने कैलम विल्सन के पास पर 89वें मिनट में गोल दागा। इंग्लैंड ने विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। उसने 2018 विश्व कप में पनामा के खिलाफ 6-1 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
08:14 PM, 21-Nov-2022
England vs Iran Live Score: रैशफोर्ड ने उतरते ही किया गोल
70वें मिनट में मैदान पर उतरे मार्कस रैशफोर्ड ने उतरते ही गोल दाग दिया। उन्होंने कप्तान हैरी केन के पास पर 71वें मिनट में शानदार गोल किया। केन को 75वें मिनट में बाहर बुलाया गया। उनके स्थान पर कैलम विल्सन को भेजा गया। इस तरह इंग्लैंड ने मैच में अपने सभी पांच सब्सीट्यूट उतार लिए हैं। हैरी केन के बाहर जाने के बाद किरन ट्रिपयर के हाथ में फिलहाल कप्तानी है।08:12 PM, 21-Nov-2022
England vs Iran Live Score: इंग्लैंड ने एक साथ किए चार बदलाव
इंग्लैंड ने 70वें मिनट में चार बदलाव किए। हैरी मैग्वायर चोटिल होने के बाद बाहर चले गए। उनके स्थान पर एरिक डायर को मैदान पर भेजा गया। डायर के अलावा मार्कस रैशफोर्ड, जैक ग्रीलिश और फिल फोडेन को मैदान पर उतारा गया। इंग्लैंड ने दो गोल करने वाले बुकायो साका, एक गोल दागने वाले रहीम स्टर्लिंग और मेसन माउंट को बाहर बुला लिया।08:05 PM, 21-Nov-2022
England vs Iran Live Score: ईरान ने किया पहला गोल
ईरान के लिए पहला गोल मेहदी तरेमी ने किया। उन्होंने घोलीजादेह के पास पर बेहतरीन गोल किया। ईरान ने मैच में इंग्लैंड की बढ़त को कम किया है। उसके पास अभी भी 20 मिनट से ज्यादा हैं।08:02 PM, 21-Nov-2022
England vs Iran Live Score: बुकायो साका ने किया दूसरा गोल
इंग्लैंड ने 62वें मिनट में ईरान खिलाफ अपनी बढ़त को 4-0 कर ली। बुकायो साका ने उसके लिए दूसरा गोल किया। साका ने रहीम स्टर्लिंग के पास पर आसान गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:54 PM, 21-Nov-2022
England vs Iran Live Score: मैच देखने पहुंचे डेविड बेखम
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेखम मैच देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फीफा के अध्यक्ष जियानो इंफैंटिनो से भी मुलाकात की। इंग्लैंड के गोल के समय बेखम को खुशी से उछलते हुए देखा गया।David Beckham is in attendance for England's opening World Cup game against Iran. pic.twitter.com/BbjjE8IykC
— ESPN FC (@ESPNFC) November 21, 2022
07:47 PM, 21-Nov-2022
England vs Iran Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू
दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड मैच में अभी भी 3-0 से आगे है। 48वें मिनट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को चोट लगी। उनके खिलाफ फाइल करने वाले ईरान के मोर्तेजी को यलो कार्ड दिखाया गया है।07:29 PM, 21-Nov-2022
England vs Iran Live Score: हाफटाइम तक इंग्लैंड 3-0 से आगे
पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड ने 3-0 की बढ़त बना रखी है। उसके लिए पहले हाफ में ज्यूड बेलिंघम, बुकायो साका और रहीम स्टर्लिंग ने गोल किया। स्टार खिलाड़ी हैरी केन और हैरी मैग्वायर ने एक-एक गोल में अपना योगदान दिया है। दोनों एक-एक असिस्ट किया। अब दूसरे हाफ में इंग्लैंड की बढ़त को बढ़ाने उतरेगी तो ईरान की नजर वापसी पर होगी।07:17 PM, 21-Nov-2022