फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2026 Day 9 Summary: मुक्केबाज नरेंद्र 90 KG वर्ग के फाइनल में; पुरुष बाधा दौड़ में मायूसी; अबतक कितने पदक?

Sat, 01 Aug 2026 02:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Aug 2026 02:57 AM IST
खास बातें

Glasgow Commonwealth Games Day 9 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन कई बड़े मुकाबले खेले गए। पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज चोपड़ा को रजत पदक मिला। भारतीय खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। मुक्केबाजों ने भी सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किए।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 9 Live: Boxing javelin throw Neeraj chopra Lovlina Siwach Results Updates
राष्ट्रमंडल खेल - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

02:56 AM, 01-Aug-2026

2026 Day 9: अब तक कितने पदक, तालिका में शीर्ष पर कौन?

मेडल टैली के शीर्ष पांच देशों में मामूली बदलाव हुआ है। 55 स्वर्ण समेत कुल 128 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया अभी भी शीर्ष पर काबिज है। कनाडा और इंग्लैंड 17 स्वर्ण पदकों के मामले में बराबर हैं, लेकिन इंग्लैंड के रजत पदक 34 और कुल मेडल्स की संख्या 80 हो गई। इसी के साथ उसने 15 सिल्वर मेडल वाले कनाडा को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। कुल 53 पदकों के साथ कनाडा तीसरे नंबर पर है। मेजबान स्कॉटलैंड 10 स्वर्ण पदकों के अब तक 34 मेडल जीत चुका है और पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। अफ्रीकी देश नाइजीरिया नौ स्वर्ण समेत 14 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर है। इस तालिका में भारत 10वें नंबर पर है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक पांच स्वर्ण, 12 रजत और कांस्य पदक जीते हैं। सर्वाधिक पदक एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में आए हैं। इसके अलावा जूडो, भारोत्तोलन और पैरा भारोत्तोलन में भी खिलाड़ियों ने कई पदक जीते।
01:54 AM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day 9 Live: : पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में पदक से चूका भारत

भारत के संतोष कुमार तमिलरासन और यशस पलाक्षा पुरुष 400 मीटर फाइनल में पदक जीतने से चूक गए। संतोष ने 50.37 सेकेंड का समय लेकर सातवां स्थान हासिल किया, जबकि यशस 51.81 सेकेंड के साथ आठवें स्थान पर रहे।

इस स्पर्धा में नाइजीरिया के इजेकियल नाथानिएल ने 48.47 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इंग्लैंड के जेक मिनशुल (48.99 सेकेंड) ने रजत और जमैका के असिनी विल्सन (49.22 सेकेंड) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दौड़ के शुरुआती चरण से ही भारतीय धावक शीर्ष खिलाड़ियों की रफ्तार का मुकाबला नहीं कर सके और पदक की दौड़ अंतिम चरण से पहले ही उनसे दूर हो गई।
विज्ञापन
01:53 AM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day 9 Live: नरेंद्र ने 90 किग्रा बॉक्सिंग के फाइनल में बनाई जगह

भारत के मुक्केबाज नरेंद्र ने पुरुष 90 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में त्रिनिदाद और टोबैगो के नाइजेल पॉल को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

नरेंद्र ने शुरुआती दो राउंड में सभी पांचों जजों को प्रभावित करते हुए बढ़त बना ली थी। अंतिम राउंड में नाइजेल पॉल ने बेहतर प्रदर्शन किया और तीन जजों ने यह राउंड उनके पक्ष में दिया, लेकिन शुरुआती दो राउंड में बनाई गई मजबूत बढ़त के दम पर नरेंद्र ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
01:22 AM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day 9 Live: डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास

भारत के तेजस्विन शंकर ने इतिहास रचते हुए पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। वह इस कठिन स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। तेजस्विन ने अंतिम 1500 मीटर दौड़ 4:36.19 मिनट में पूरी की, जिसके लिए उन्हें 704 अंक मिले। उन्होंने कुल 7,976 अंकों के साथ प्रतियोगिता समाप्त की और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
01:06 AM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day 9 Live: नीरज चोपड़ा का सीजन बेस्ट थ्रो

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85.83 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया। भाला फेंकने के बाद ही नीरज को अपने प्रयास पर पूरा भरोसा था और उनका यह थ्रो सीधे उन्हें लीडरबोर्ड के शीर्ष पर ले गया।


नीरज ने अपने पहले प्रयास में 80.97 मीटर की दूरी तय की थी, लेकिन दूसरे थ्रो में जबरदस्त सुधार करते हुए 85 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार होने का दावा और मजबूत कर दिया। अब सभी की निगाहें पाकिस्तान के अरशद नदीम पर हैं, जो नीरज के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में शामिल हैं और उनके इस प्रदर्शन का जवाब देने के लिए मैदान में उतरेंगे।

 
01:03 AM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day 9 Live: लवलीना ने एकतरफा जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह

भारत की लवलीना (75 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तुवालु की टी.के.बी.पी. ताफाकी को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ लवलीना ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया और अब उनकी नजर स्वर्ण पदक जीतने पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:41 AM, 01-Aug-2026

CWG 2026 Day 9 Live: प्रिया ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर फाइनल में बनाई जगह

भारत की मुक्केबाज प्रिया (60 किग्रा वर्ग) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की एल. किंग्स व्हीटली को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराया। इस जीत के साथ प्रिया ने प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
11:43 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: मुक्केबाज साक्षी फाइनल में

भारतीय मुक्केबाज साक्षी फाइनल में पहुंच गई हैं। साक्षी ने महिला 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कनाडा की एंबर जान वाल को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। अब तक भारत के छह मुक्केबाज फाइनल में जगह बना चुके हैं। अभी चार भारतीय मुक्केबाजों का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना बाकी है जिसमें लवलीना बोरगोहेन भी शामिल हैं। 

11:10 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: यामिनी ने जीता रजत

भारतीय जूडोका यामिनी मौर्य ने महिला 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। यामिनी का फाइनल में इंग्लैंड की एस्लेया टॉपरैक से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच ये मैच रोमांचक रहा और निर्धारित समय के बाद गोल्डन स्कोर में भी मैच शानदार रहा। दिलचस्प बात यह रही है कि यामिनी और टॉपरैक में से कोई भी एक अंक हासिल नहीं कर सका। लेकिन दुर्भाग्य से तीन शिडोस (पीला कार्ड) मिलने से यामिनी स्वर्ण पदक लाने से चूक गईं। जूडो में भारत का यह तीसरा पदक है। यामिनी के रजत से पहले अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक जीते थे। 

10:59 PM, 31-Jul-2026

CWG 2026 Day 9 Live: यामिनी का फाइनल जारी

भारतीय जूडोका यामिनी मोर्य का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। महिला 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में यामिनी का सामना इंग्लैंड की एस्लेया टॉपरैक से हो रहा है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed