एशियन पैरा गेम्स Highlights: भारत के पदकों की संख्या 60 के पार, शरत, शैलेश और हनी ने जीते कांस्य पदक
{"_id":"6ad827f95041bbc19a0b2193","slug":"asian-para-games-2026-live-updates-india-s-medal-hunt-today-results-winners-and-latest-news-2026-10-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"एशियन पैरा गेम्स Highlights: भारत के पदकों की संख्या 60 के पार, शरत, शैलेश और हनी ने जीते कांस्य पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wed, 21 Oct 2026 06:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:03 PM IST
खास बातें
Asian Para Games Day 3: भारत ने पैरा एशियन गेम्स के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पदक जीतने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रखा और पदक की संख्या 60 के पार पहुंचा दी। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
गावित और सिमरन
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
05:20 PM, 21-Oct-2026
एशियाई पैरा गेम्स 2026 LIVE: पुरुष डिस्कस थ्रो में कांस्य
भारत को पुरुष डिस्कस थ्रो एफ37 इवेंट में कांस्य पदक मिला है। हनी ने 57.04 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। ये भारत का 62वां पदक है।04:53 PM, 21-Oct-2026
एशियाई पैरा गेम्स 2026 LIVE: भारत को दो और पदक
भारत को दो और पदक मिले हैं जिससे पैरा एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 60 के पार पहुंच गई है। शरत मकानाहल्ली ने पुरुषों की 1500 मीटर T12 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 4:11.01 मिनट का समय निकाला। इसके बाद शैलेश कुमार ने पुरुषों के लॉन्ग जंप टी42 इवेंट में 5.57 मीटर के प्रयास से तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह भारत ने अब तक इन खेलों में 61 पदक जीत लिए हैं।
विज्ञापन
04:38 PM, 21-Oct-2026
एशियाई पैरा गेम्स 2026 LIVE: पदक तालिका में चौथे स्थान पर भारत
भारत ने अब तक 58 पदक जीत लिए हैं। इनमें 14 स्वर्ण, 21 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।
04:36 PM, 21-Oct-2026
एशियाई पैरा गेम्स 2026 LIVE: रोहित कुमार ने तैराकी में जीता कांस्य पदक
भारत के रोहित कुमार ने नागोया में पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने फाइनल में एक मिनट 57.25 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। मलयेशिया के मुहम्मद बिन जुल्काफली ने एक मिनट 41.44 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाया। वहीं, कजाखस्तान के अली तुर्गनबेकोव ने एक मिनट 44.26 सेकंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
04:19 PM, 21-Oct-2026
एशियाई पैरा गेम्स 2026 LIVE: पदक तालिका में चौथे स्थान पर भारत
भारत ने अब तक 58 पदक जीत लिए हैं। इनमें 14 स्वर्ण, 21 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।
04:05 PM, 21-Oct-2026
एशियाई पैरा गेम्स 2026 LIVE: रवि कार्तिक बुडिगिना ने तैराकी में जीता रजत पदक
भारत के रवि कार्तिक बुडिगिना ने जापान के नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस13 स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने एक मिनट 10.10 सेकेंड का समय निकाला। उज्बेकिस्तान के एगो बोलोतोव ने 58.43 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि ताइवान के येह फेंग-युआन ने एक मिनट 12.05 सेकेंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:04 PM, 21-Oct-2026
एशियाई पैरा गेम्स 2026 LIVE: एथलेटिक्स में अकीरा नंदन बनोथु ने जीता रजत पदक
भारत के अकीरा नंदन बनोथु ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की 400 मीटर टी35/38 फाइनल स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने दौड़ 51.25 सेकेंड में पूरी की। इराक के मोहम्मद खलफ ने संयुक्त वर्ग की इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
03:57 PM, 21-Oct-2026
एशियाई पैरा गेम्स 2026 LIVE: भारत को दो और कांस्य पदक, सुखचैन सिंह और करमज्योति ने मारी बाजी
भारत के सुखचैन सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक एफ55 स्पर्धा में 29.94 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।वहीं, महिलाओं की चक्का फेंक एफ55 स्पर्धा में करमज्योति ने 21.60 मीटर का थ्रो करके कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
03:44 PM, 21-Oct-2026
एशियाई पैरा गेम्स 2026 LIVE: हिमांशु नांदल ने जीता दूसरा कांस्य, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रहे तीसरे स्थान पर
भारत के तैराक हिमांशु नांदल ने बुधवार को एशियन पैरा गेम्स में अपना दूसरा कांस्य पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एस11 स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा के रोहतक के रहने वाले 22 वर्षीय हिमांशु जन्म से ही ऑप्टिक नर्व में खराबी के कारण पूरी तरह दृष्टिबाधित हैं। उन्होंने यह स्पर्धा एक मिनट 20.72 सेकंड में पूरी की।चीन के यांग बोझुन ने एक मिनट 12.69 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान के केइची किमुरा ने एक मिनट 12.72 सेकंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया। हिमांशु ने मंगलवार को भी पदक जीता था। उन्होंने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस11 स्पर्धा में पांच मिनट 10.91 सेकंड का समय निकालकर चार तैराकों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया था। यह एशियन पैरा गेम्स में उनका पहला पदक था।
03:36 PM, 21-Oct-2026
एशियाई पैरा गेम्स 2026 LIVE: भारत के पदकों की संख्या 53 पहुंची, चौथे स्थान पर बरकरार
आज दोपहर ट्रैक एंड फील्ड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ के विशेषज्ञ दिलीप गावित को इस साल की शुरुआत में अपना इवेंट छोड़ना पड़ा था, क्योंकि राष्ट्रमंडल खेलों से इस स्पर्धा को हटा दिया गया था। दिलीप ने न सिर्फ 100 मीटर स्प्रिंट में हिस्सा लिया, बल्कि राष्ट्रमंडल खेल 2026 और अब एशियन पैरा गेम्स में भी इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। दिलीप के बाद सिमरन ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर टी12 दौड़ में गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह इन खेलों में उनका दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने 200 मीटर स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत फिलहाल पदक तालिका में 53 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।