फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asian Games 2026 Highlights: एथलीटों का दमदार प्रदर्शन जारी, भाला फेंक में दोहरी सफलता; ईशा-पिंकी को भी मेडल

Mon, 28 Sep 2026 06:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Sep 2026 06:41 PM IST
खास बातें

एशियन गेम्स में सोमवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। हालांकि, आज कोई भी स्वर्ण पदक नहीं आया। लेकिन एथलीट्स ने एक बार फिर अपना दम दिखाया। 

विज्ञापन
Asian Games 2026 Highlights: Archers in Action, Manu Bhaker Medal; shooting boxing athletics medal updates
रोहित यादव

लाइव अपडेट

06:36 PM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: महिला चार गुणा 100 मीटर रिले में चूके

भारत को महिला चार गुणा 100 मीटर रिले में निराशा हाथ लगी है। भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही और पदक जीतने से चूक गई। तमन्ना, स्नेहा शानुवली सत्यनारायण, सुदेशना शिवांकर और अबिन्य राजराजन की चौकड़ी ने फाइनल में 43.57 सेकेंड का समय लिया और चौथे स्थान पर रही। भारत 0.05 सेकेंड से पदक लाने से चूक गया। 

06:30 PM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: पुरुष चार गुणा 400 मीटर टीम फाइनल में

भारत पुरुष चार गुणा 400 मीटर वर्ग के फाइनल में पहुंच गया है। धर्मवीर चौधरी, राजेश रमेश, मनु टीएस और जय कुमार की चौकड़ी ने 3:01.49 मिनट का समय निकाला और अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। इस स्पर्धा का फाइनल मंगलवार को खेला जाएगा।  
विज्ञापन
06:28 PM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: हॉकी में भारत की बड़ी जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को 10-0 से हराया। भारतीय टीम ने इस तरह एशियाड में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। भारत सेमीफाइनल में जगह बना चुका है जहां उसका सामना एक अक्तूबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक 5-0 की बढ़त ली थी, लेकिन आखिरी 15 मिनट में टीम ने पांच और गोल किए। 
06:19 PM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: पुरुष भाला फेंक में दोहरी सफलता

एशियन गेम्स के पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में भारत को दोहरी सफलता मिली है। भारत ने इस स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। भारत को यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और रोहित यादव ने 84.35 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.55 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। नीरज चोपड़ा के एशियन गेम्स से बाहर होने के बावजूद भारत इस स्पर्धा में दो पदक जीतने में सफल रहा। पाकिस्तान के अरशद नदीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वह 80.29 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे।

05:59 PM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: मुरली श्रीशंकर ने जीता रजत

भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुष लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। श्रीशंकर चौथे प्रयास के दौरान चोटिल हो गए जिसके बाद उन्होंने अगले दो प्रयास नहीं लिए। हालांकि, दूसरे प्रयास में उन्होंने 8.07 मीटर की छलांग लगाई जिससे वह दूसरे स्थान पर फिनिश करने में सफल रहे। श्रीशंकर के पास स्वर्ण जीतने का मौका था, लेकिन चोटिल होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सके। इसके बावजूद उन्होंने भारत को एशियन गेम्स में पदक दिलाया। चीन के युहाओ शी ने 8.17 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत के एक अन्य एथलीट डेविड सोलोमन पातुराज 7.70 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सातवें स्थान पर रहे।

05:34 PM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भाला फेंक में दो भारतीय पदक की दौड़ में

पुरुष भाला फेंक के फाइनल में दो भारतीय पदक की दौड़ में बने हुए हैं। रोहित यादव 84.35 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहले और यशवीर सिंह 83.56 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। अब तक तीन प्रयास पूरे हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:30 PM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: पारुल ने जीता कांस्य पदक

भारत की पारुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत लिया है। पारुल ने महिला 5000 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य अपने नाम किया। पारुल 15:14.61 मिनट का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 15:10.18 मिनट का समय लेकर स्वर्ण और जापान की नोजोमी तनाका 15:11.65 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं। भारत की एक अन्य धाविका सीमा 15:35.06 मिनट का समय लेकर छठे स्थान पर रहीं। 

04:44 PM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: गुलवीर ने जीता रजत

भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुष 1500 मीटर में रजत पदक जीत लिया है। गुलवीर आखिरी लैप में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम कुछ सेकेंड में वह पिछड़ गए और दूसरे स्थान पर रहे। गुलवीर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 3:36.72 मिनट का समय लिया। जापान के काजुतो इजावा 3:36.35 मिनट के समय के साथ स्वर्ण लाने में सफल रहे। गुलवीर 0.37 सेकेंड के समय से पहले स्थान पर आने से चूक गए। एक समय गुलवीर पहले और युनूस शाह तीसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन युनूस पिछड़ते चले गए और 3:43.88 मिनट का समय लेकर नौवें स्थान पर रहे। 

04:26 PM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: साबले पदक से चूके

भारत के अविनाश साबले पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में पदक लाने से चूक गए। साबले 8:21.67 मिनट के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और पोडियम फिनिश नहीं कर सके। साबले ने स्वर्ण पदक दिलाने की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया। 

04:18 PM, 28-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कपिल ने पक्का किया पदक

भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखारिया ने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है। कपिल को पुरुष 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कोरिया के किन घिचाए के खिलाफ जीत मिली और उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही कपिल ने पदक सुनिश्चित कर लिया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed