Asian Games: आठवें दिन भारत को रिकॉर्ड 15 पदक, तजिदंर-साबले ने जीता स्वर्ण, निकहत को कांस्य से करना पड़ा संतोष
{"_id":"6518d1b95045f225ed0aca65","slug":"asian-games-2023-day-8-live-india-schedule-today-medals-tally-and-winners-list-results-news-updates-in-hindi-2023-10-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games: आठवें दिन भारत को रिकॉर्ड 15 पदक, तजिदंर-साबले ने जीता स्वर्ण, निकहत को कांस्य से करना पड़ा संतोष","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sun, 01 Oct 2023 11:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:24 PM IST
खास बातें
Asian Games 2023: रविवार (एक अक्तूबर) को एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत ने पदकों का अर्धशतक पूरा कर लिया। उसने 15 पदक अपनी झोली में डाले। इससे पहले एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 13
रजतः 21
कांस्यः 19
कुलः 53
विज्ञापन
अविनाश साबले, तजिंदरपाल सिंह तूर और हरमिलन बैंस
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:40 PM, 01-Oct-2023
आज के हाईलाइट्स
आठवें दिन तो भारतीय एथलीट्स ने कमाल कर दिया और एक दिन में 15 पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। इतने पदकों के साथ भारत ने 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर है जब भारत ने इतने पदक एक ही दिन में जीत लिए। इससे पहले 2010 में भारत को एक दिन में 11 पदक मिले थे।हांगझोऊ एशियाई खेलों के आठवें दिन निशानेबाजी में पुरुषों की ट्रैप टीम, पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज और पुरुषों के शॉटपुट स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण जीता। वहीं, निशानेबाजी में महिलाओं की ट्रैप टीम, महिला गोल्फ (व्यक्तिगत), पुरुषों की बैडमिंटन टीम, महिलाओं की 1500 मीटर एथलेटिक्स, पुरुषों के 1500 मीटर दौड़, पुरुषों के लॉन्ग जंप और महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में भारत को रजत पदक हासिल हुआ। निशानेबाजी के व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा, महिला बॉक्सिंग, पुरुषों के 1500 मीटर दौड़, महिलाओं की 800 मीटर हेप्टाथेलॉन और महिलाओं की डिस्कस थ्रो में भारत को कांस्य पदक मिला।
रविवार (एक अक्तूबर) को एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत ने पदकों का अर्धशतक पूरा कर लिया। भारत के कुल पदकों की संख्या 53 हो गई है। इनमें 13 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं। हांगझोऊ एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले थे।
08:02 PM, 01-Oct-2023
Asian Games Live: भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड
भारत ने एशियाई खेलों के आठवें दिन 15 पदक जीते। खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर है जब भारत ने इतने पदक एक ही दिन में जीत लिए। इससे पहले 2010 में भारत को एक दिन में 11 पदक मिले थे।
विज्ञापन
07:54 PM, 01-Oct-2023
Asian Games Live: पुरुष बैडमिंटन टीम ने जीता रजत पदक
हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम स्वर्ण पदक से चूक गई है। फाइनल में उसका सामना मजबूत चीन से था। अपने नाम के मुताबिक, चीन ने फाइनल में भारत को 3-2 से हरा दिया है। भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टीम इंडिया ने इस स्पर्धा में 37 साल बाद कोई पदक जीता है। यह पहली बार है जब भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियाड में रजत जीता है।07:23 PM, 01-Oct-2023
Asian Games Live: ज्योति याराजी को रजत
भारत की एथलीट ज्योति याराजी ने 100 मीटर हर्डल रेस में रजत पदक जीता। वह 12.91 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं, लेकिन दूसरे पायदान रहने वाली चीन की खिलाड़ी वू यानी को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस तरह याराजी का पदक कांस्य से रजत में बदल गया।06:38 PM, 01-Oct-2023
Asian Games Live: सविता पूनिया ने जीता कांस्य पदक
डिस्कस थ्रो में भारत की सीमा पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने 58.62 मीटर दूर थ्रो फेंककर कांस्य पदक जीता। चीन की बिन फेंग ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जियांग झिचाओ ने रजत पर कब्जा किया।06:28 PM, 01-Oct-2023
Asian Games Live: नंदिनी ने जीता कांस्य
नंदिनी अगासारा ने 800 मीटर हेप्टाथेलॉन में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने इस स्पर्धा के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने 2:15:33 का समय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:27 PM, 01-Oct-2023
Asian Games Live: श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता रजत
भारत के मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता है। उन्होंने 8.19 मीटर के बेस्ट जंप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चीन के वांग जियानान ने 8.22 मीटर के बेस्ट जंप के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।06:14 PM, 01-Oct-2023
Asian Games Live: अजय और जिनसॉन ने जीता पदक
पुरुषों के 1500 मीटर दौड़ में भारत को दो पदक मिले। अजय कुमार सरोज ने रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं, जिनसॉन जॉनसन ने उनसे पीछे रहे और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। कतर के मोहम्मद अल गरनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।06:12 PM, 01-Oct-2023
Asian Games Live: हरमिलन को मिला रजत पदक
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में भारत को हरमिलन बैंस ने रजत पदक दिलाया। वह दूसरे स्थान पर रहीं। बहरीन की विनफ्रेड मुटिले यावी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।05:34 PM, 01-Oct-2023